---Advertisement---

Samsung Galaxy Z Fold 8: फाइनली सैमसंग लवर्स को मिलेगी बड़ी राहत! अब नहीं होगी बैटरी की दिक्कत; लेटेस्ट लीक्स जानकर खिल उठेगा आपका चेहरा

Samsung Galaxy Z Fold 8: सैमसंग गैलेक्सी जेड फोल्ड 8 में लुभावना डिजाइन और हाईटेक खूबियां देखने को मिल सकती है। साथ ही सैमसंग लवर्स को बड़ी राहत मिलने की उम्मीद है।

Avatar of Amit Mahajan

By: Amit Mahajan

Published: अप्रैल 6, 2026 1:02 अपराह्न

Samsung Galaxy Z Fold 8
Follow Us
---Advertisement---

Samsung Galaxy Z Fold 8: स्मार्टफोन मार्केट में भले ही फोल्डेबल फोन्स की डिमांड कम हो गई हो। मगर अभी ओप्पो, शाओमी, मोटोरोला और सैमसंग जैसी कंपनियां इस सेगमेंट में अपने नए मॉडल्स उतारने की योजना बना रही है। ताजा रिपोर्ट्स में बताया गया है कि सैमसंग गैलेक्सी जेड फोल्ड 8 का जल्द ही दीदार हो सकता है। इसमें आकर्षक डिजाइन और हाईटेक खूबियों के साथ सैमसंग प्रेमियों की सबसे बड़ी शिकायत को दूर किया जा सकता है। ऐसे में इंटरनेट पर इसकी खूबियों ने आते ही धमाल मचा दिया है।

सैमसंग गैलेक्सी जेड फोल्ड 8 में यूजर्स को मिल सकता है बड़ा सरप्राइज

कई रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि सैमसंग गैलेक्सी जेड फोल्ड 8 का डिजाइन लगभग फोल्ड 7 जैसा ही रह सकता है। बताया जा रहा है कि इसकी मोटाई में थोड़ी सी बढ़ोतरी देखने को मिल सकती है, क्योंकि फोन कंपनी इसमें बड़ी बैटरी को शामिल कर सकती है। इसमें 5000mAh से अधिक की पावर क्षमता दी जा सकती है। साथ ही 45W का वायर्ड चार्जर और 25W का वायरलेस चार्जिंग सपोर्ट आने का अनुमान है। ऐसे में सैमसंग यूजर्स की बरसों पुरानी परेशानी का अंत हो सकता है। ऐसे में इस लीक ने सोशल मीडिया और इंटरनेट पर तहलका मचा रखा है।

सैमसंग गैलेक्सी जेड फोल्ड 8 का कैमरा लड़कियों को बना सकता है दीवाना

रिपोर्ट्स के मुताबिक, आगामी सैमसंग गैलेक्सी जेड फोल्ड 8 में बड़ी बैटरी के साथ बढ़िया कैमरा सेटअप भी दिया जा सकता है। इसके बैक पैनल पर 200एमपी का प्राइमरी सेंसर दिया जा सकता है, जोकि एआई स्पेक्स से लैस हो सकता है। साथ ही 50एमपी का अल्ट्रावाइड एंगल लेंस और दमदार टेलीफोटो कैमरा यूजर्स को बढ़िया अनुभव प्रदान कर सकता है। आगे की तरफ 32एमपी का सेल्फी शूटर शामिल करने की योजना है।

वहीं, इसकी बाहरी स्क्रीन 6.5 इंच की एमोलेड डिस्प्ले के साथ आ सकती है। जबकि अंदर की तरफ 8 इंच की एमोलेड स्क्रीन मिलने का अनुमान है। कई अन्य लीक्स की मानें, तो इसमें एंड्रॉयड 17 ओएस को शामिल करने की उम्मीद की जा रही है। ऐसे में यूजर्स को कई सारे नए फीचर्स भी देखने को मिल सकते हैं।

क्या है संभावित लॉन्च और प्राइस डिटेल?

उधर, सैमसंग गैलेक्सी जेड फोल्ड 8 की लॉन्च की बात करें, तो कंपनी इसे जुलाई में मेगा इवेंट के दौरान भारतीय बाजार में उतार सकती है। इसकी कीमत 1.60 लाख रुपये से शुरू होने की आशंका जताई जा रही है। हालांकि, अभी तक टेक कंपनी ने इस बारे में कुछ भी कंफर्म नहीं किया है।

Avatar of Amit Mahajan

Amit Mahajan

अमित महाजन DNP India Hindi में कंटेंट राइटर की पोस्ट पर काम कर रहे हैं.अमित ने सिंघानिया विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म में डिप्लोमा किया है. DNP India Hindi में वह राजनीति, बिजनेस, ऑटो और टेक बीट पर काफी समय से लिख रहे हैं. वह 3 सालों से कंटेंट की फील्ड में काम कर रहे हैं.
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Artificial Intelligence

अप्रैल 6, 2026

Artificial Intelligence

अप्रैल 5, 2026

Apple iPhone 18 Pro

अप्रैल 5, 2026

Artificial Intelligence

अप्रैल 4, 2026

OnePlus Nord 6 5G

अप्रैल 4, 2026

iPhone 18

अप्रैल 3, 2026