---Advertisement---

इन फीचर्स के साथ टेक मार्केट में तहलका मचाने आ रहे Samsung Galaxy Z Fold 5 और Galaxy Z Flip 5, जानें कब होंगे लॉन्च

Samsung जल्द ही अपने दो स्मार्टफोन्स Samsung Galaxy Z Fold 5 और Samsung Galaxy Z Flip को लॉन्च करने वाली है। कहा जा रहा है कि कंपनी अपने दोनों स्मार्टफोन्स को जून 2023 में लॉन्च कर सकती है।

Avatar of Deepika Pandey

By: Deepika Pandey

Published: अप्रैल 22, 2023 1:53 अपराह्न

Samsung Upcoming Smartphones
Follow Us
---Advertisement---

Samsung Upcoming Smartphones: Samsung जल्द ही अपने दो नए स्मार्टफोन्स को लॉन्च करने वाली है। कंपनी जल्द ही Samsung Galaxy Z Fold 5 और Galaxy Z Flip 5 को लॉन्च करने वाली है। इन दोनों स्मार्टफोन्स को जून के महीने में लॉन्च किया जा सकता है। हालांकि ये जून के महीने में किस तारीख में लॉन्च हो सकता है इस बात का कोई खुलासा नहीं किया गया है। जून के शुरुआती दिनों में कंपनी इन दोनों स्मार्टफोन्स का बड़े स्तर पर प्रोडक्शन शुरू हो जाएगा।

मिल सकता है न्यू हिंज डिजाइन

कहा जा रहा है कि कंपनी अपने लेटेस्ट फोल्ड स्मार्टफोन में न्यू हिंज डिजाइन का इस्तेमाल करने वाली है। लेटेस्ट हिंज में फोल्ड स्क्रीन का गैप कम करने की कोशिश की गई है।

Also Read: मिड रेंज सेगमेंट में वीवो का धमाका, दमदार प्रोसेसर के साथ लॉन्च किए Vivo T2x 5G और Vivo T2 5G स्मार्टफोन

मिल सकते हैं ये स्पेसिफिकेशन्स

खबरों की मानें तो कंपनी इस स्मार्टफोन में अंदर की तरफ 7.6 इंच की AMOLED डिस्प्ले दे सकती है जो 120 हार्ट्ज का रिफ्रेश रेट सपोर्ट कर सकती है। इसमें 6.2 इंच की कवर डिस्प्ले ऑफर की गई है जिसमें एक पंच होल कटआउट दिया जा सकता है। इसमें रियर पैनल पर ट्रिपल कैमरा सेटअप दिया जा सकता है जिसमें 50 मेगापिक्सल का रियर कैमरा दिया जा सकता है। इसके फ्रंट में सेल्फी और वीडियो कॉल का लुत्फ लेने के लिए 10-10 मेगापिक्सल के कैमरा सेंसर मिल सकते हैं।

BrandSamsungSamsung
ModelSamsung Galaxy Z Flip 5Samsung Galaxy Z Fold 5
Display Size6.7 Inches7.63 Inches
Display TypeDynamic AMOLEDDynamic AMOLED
Display Resolution1080 x 2640 Pixels1812 x 2176 Pixels
Refresh Rate120 Hz120 Hz
Rear Camera12MP + 12MP50MP + 12MP + 10MP
Front Camera10MP10MP + 10MP
ChipsetQualcomm Snapdragon 8 Gen 2 ChipsetQualcomm Snapdragon 8 Plus Gen 2 Chipset
ProcessorOcta Core ProcessorOcta Core Processor
Storage8GB/128GB 12GB/256GB
Battery4000 mAh, 45 Watt Fast Charging4500 mAh, 45 Watt Fast Charging

क्या हो सकती हैं कीमतें?

अगर इसकी कीमत की बात की जाएं तो बता दें कि कयास लगाए जा रहे हैं कि Samsung Galaxy Z Flip 5 की कीमत 94990 रुपए से शुरू हो सकती है तो वहीं Samsung Galaxy Z Fold 5 की कीमत 1,59,999 रुपए हो सकती है। हालांकि कंपनी की तरफ से अभी तक फीचर्स, स्पेसिफिकेशन्स और कीमतों को लेकर कोई आधिकारिक जानकारी नहीं दी गई है। सटीक जानकारियां इन स्मार्टफोन्स के लॉन्ट होने के बाद ही पता चल सकेंगी।

ये भी पढ़ें: 7 लाख से कम आती हैं भारत की ये सबसे सस्ती CNG कारें! माइलेज और फीचर्स के दम पर बनी किंग

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Artificial Intelligence

मार्च 29, 2026

OPPO Find X9 Ultra

मार्च 29, 2026

Vivo T5 Pro

मार्च 29, 2026

Artificial Intelligence

मार्च 28, 2026

Realme 16 5G

मार्च 28, 2026

Nothing Phone (4a) Pro

मार्च 28, 2026