---Advertisement---

Smartphone Tricks: फोन पर अगर नजर आए लाल समेत ये डॉट्स तो हो जाएं सावधान, भारी नुकसान से बचने के लिए फौरन करें यह काम

Smartphone Tricks: अगर आपके पास स्मार्टफोन है और स्क्रीन पर लाल डॉट नजर आ रही है तो कुछ गड़बड़ है। आप किसी हैकिंग का शिकार हो सकते हैं। जानें इससे कैसे बचें।

Avatar of Amit Mahajan

By: Amit Mahajan

Published: नवम्बर 28, 2024 3:22 अपराह्न

Smartphone Tricks
Follow Us
---Advertisement---

Smartphone Tricks: फोन बनाने वाली कंपनियां लगातार अपने स्मार्टफोन (Smartphone) के मॉडलों को अपडेट कर रही हैं। इसमें फोन के कैमरे से लेकर प्रोसेसर तक फीचर्स शामिल है। मोबाइल में आए दिन हो रहे बदलाव की हर किसी को जानकारी नहीं होती है। जैसे- फोन की स्क्रीन में ऊपर की ओर आने वाली लाल, ग्रीन और ऑरेंज डॉट के बारे में बहुत ही कम लोगों को जानकारी है।
यही वजह है कि कई बार लोग इस वजह से किसी बड़ी समस्या में फंस जाते हैं। इसके बाद उन्हें समझ नहीं आता कि इस परेशानी से किस तरह से बाहर निकला जाए। मगर आपको परेशान होने की जरूरत नहीं है। नीचे खबर में जानिए इस मुश्किल में किन स्मार्टफोन ट्रिक्स (Smartphone Tricks) का इस्तेमाल करना है।

स्मार्टफोन में ऐसा होने पर हो जाएं सावधान (Smartphone Tricks)

स्मार्टफोन (Smartphone) की डिस्प्ले में अगर ऊपर की तरफ लाल, हरी और ऑरेंज डॉट दिखाई दें तो इसका बड़ा मतलब होता है। अगर आपके फोन पर भी इस तरह की डॉट्स नजर आती है। तो आपको तुरंत सतर्क होने की जरूरत है। अगर आपने जरा सी लापरवाही की तो इसका बड़ा नुकसान हो सकता है।

स्मार्टफोन में लाल समेत इन डॉट्स का क्या है मतलब? (Smartphone Tricks)

एंड्रॉयड फोन में अगर ऊपर की ओर लाल डॉट दिखें तो इसका मतलब होता है कि स्मार्टफोन (Smartphone) का कैमरा एक्टिव है। अधिकतर मामलों में इस दौरान फोन का कोई एप यूजर के कैमरे का एक्सेस ले रहा होता है। कई बार साइबर हैकर्स इस तरह की गतिविधि करके लोगों पर नजर रखते हैं। वहीं, अगर फोन की डिस्प्ले में ऊपर की तरफ हरी डॉट नजर आए तो सावधान हो जाए। इसका मतलब है कि मोबाइल की सेफ्टी और प्राइवेसी खतरे में है। ग्रीन डॉट बताती है कि कोई एप फोन की जीपीएस यानी लोकेशन पर नजर रख रहा है।

इसके अलावा अगर फोन में ऊपर की ओर ऑरेंज डॉट दिख रही है या फिर ब्लिंक हो रही है तो भी सतर्क होने की आवश्यकता है। ऑरेंज डॉट का मतलब है कि कोई फोन के माइक्रोफोन का एक्सेस ले रहा है। इसके जरिए कोई भी आपकी बातें सुन सकता है।

बचने के लिए तुरंत अपनाएं ये ट्रिक्स

मोबाइल फोन में लाल, हरी और ऑरेंज डॉट एक तरह का बड़ा खतरा है। ऐसे में इससे बचने के लिए इन स्मार्टफोन ट्रिक्स (Smartphone Tricks) को फॉलो करें।

  • सबसे पहले अपने स्मार्टफोन की सेटिंग में जाएं।
  • फिर सर्च बार में परमिशन सर्च करें और परमिशन के विकल्प पर टैप करें।
  • इसके बाद परमिशन मैनेजर खुल जाएगा। जहां पर कई सारे विकल्प नजर आएंगे।
  • फिर आप एक-एक करके सारी परमिशन को बंद कर सकते हैं।
  • जैसे कैमरे पर क्लिक करने के बाद फोन में सभी कैमरे का एक्सेस लेने वाली एप्स की डिटेल आ जाएगी।
  • फिर जिस एप से परमिशन हटाना चाहते हैं, उस पर टैप करके उसे रिमूव कर दें।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।   

Avatar of Amit Mahajan

Amit Mahajan

अमित महाजन DNP India Hindi में कंटेंट राइटर की पोस्ट पर काम कर रहे हैं.अमित ने सिंघानिया विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म में डिप्लोमा किया है. DNP India Hindi में वह राजनीति, बिजनेस, ऑटो और टेक बीट पर काफी समय से लिख रहे हैं. वह 3 सालों से कंटेंट की फील्ड में काम कर रहे हैं.
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Instagram AI Feature

फ़रवरी 12, 2026

Nothing Phone 4a Pro

फ़रवरी 12, 2026

AI Tools

फ़रवरी 12, 2026

iPhone 18 Pro

फ़रवरी 12, 2026

Infinix Note 60 Pro

फ़रवरी 12, 2026

AI Autofunnel

फ़रवरी 12, 2026