---Advertisement---

तो क्या अब पॉर्न स्टार का धंधा निगलेगा Open AI? जानें AI Generated Pornography पर लोगों के रिएक्शन

AI Generated Pornography को लेकर एक बड़ी खबर सामने आयी है।

Avatar of ROZY ALI

By: ROZY ALI

Published: मई 10, 2024 12:56 अपराह्न

AI Generated Pornography
Follow Us
---Advertisement---

AI Generated Pornography: आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस यानी की AI का इस्तेमाल करके कैसे जिंदगी आसान की जा सकती है। ये Open AI अपने chatgpt AI से दुनिया को बता चुका है। जो काम पहले करने में घंटों लगते थे। अब वो ही काम चंद मिनटों या फिर एक क्लिक पर ही हो जाता है। ओपन एआई के बाद कई सारे AI मार्केट में आ चुके हैं। जिसकी वजह से लोग इसे नौकरी पर भी खतरा बताने लगे हैं।

chatgpt की सफलता के बाद अब ओपन एआई बहुत जल्द AI Generated Pornography को हरी झंडी दिखा सकता है। अगर ऐसा हो जाता है तो पोर्न इंड्रस्टी में काम करने वाले पॉर्न स्टार्स का रोजगार खतरे में पड़ सकता है।

Open AI दिखा सकता है AI Generated Pornography को हरी झंडी

द गार्डियन में छपी खबर में इसका खुलासा हुआ है। जिसमें बताया गया है कि, OpenAI ने बुधवार को मसौदा दस्तावेज जारी किया है। जिसमें बताया गया है कि, चैटजीपीटी और अपने अन्य एआई तकनीक से AI Generated Pornography की दुनिया कदम रख सकता है।

कंपनी ने इस बात पर जोर दिया कि डीपफेक पर उसका प्रतिबंध लगा रहेगा। ओपनएआई DALL-E इमेज जनरेटर भी है। जिसके बाद वो अपने इस नए प्रोजेक्ट में इसका इस्तेमाल कर सकता है। रिपोर्ट्स की मानें तो OpenAI “जिम्मेदारी से” नॉट-सेफ-फॉर-वर्क (NSFW) क्रिएट करने की परमिशन दे सकता है। AI Generated Pornography में अश्लीलता के साथ खून खराबा और गाली-गलौज को भी जोड़ा जा सकता है।

OpenAI की एक कर्मचारी ओने जंग ने अमेरिकी समाचार ग्रुप एनपीआर को बताया कि ओपनएआई इस बारे में बात करना चाहता है कि, क्या अश्लीलता को बंद किया जाना चाहिए। जंग ने कहा, “हम यह सुनिश्चित करना चाहते हैं कि लोगों के पास इस हद तक अधिकतम नियंत्रण हो कि यह कानून या अन्य लोगों के अधिकारों का उल्लंघन न करे, लेकिन डीपफेक को सक्षम करना सवाल से बाहर है।” “इसका मतलब यह नहीं है कि हम अब एआई पोर्न बनाने की कोशिश कर रहे हैं।”

इसके साथ ही उन्होंने कहा कि, इस काम को पोर्नोग्राफ़ी माना जाए या नहीं, यह “आपकी परिभाषा पर निर्भर करता है” और कहा “ये वही बातचीत हैं जो हम करना चाहते हैं।”

जंग ने कहा कि, ये क्रिएटिव काम यूजर्स के लिए बहुत जरुरी है। लेकिन इसे करने के लिए एक उम्र सीमा होगी।वहीं AI Generated Pornography पर रिएक्ट करते हुए यूनिवर्सिटी ऑफ वर्जीनिया स्कूल ऑफ लॉ के प्रोफेसर डैनियल कीट्स सिट्रोन कहते हैं, “गहरी नकली सेक्स वीडियो और अन्य गैर-सहमति से संश्लेषित अंतरंग छवियों सहित अंतरंग गोपनीयता का उल्लंघन बड़े पैमाने पर और बहुत नुकसानदायक है।”

AI Generated Pornography पर लोगों के रिएक्शन

इस मामले पर ब्रिटेन में लेबर पार्टी ऐसी चीजों पर बैन लगानी की तैयारी कर रही है जो कि, अश्लीलता को फैलाते हैं। वहीं, क्रॉसबेंच पीयर और बच्चों की ऑनलाइन सुरक्षा के लिए अभियान चलाने वाले बीबन किड्रॉन ने ओपनएआई पर “अपने स्वयं के मिशन वक्तव्य को तेज़ी से कमज़ोर करने” का आरोप लगाया।

वहीं, ओपनएआई की मुख्य प्रौद्योगिकी अधिकारी मीरा मुराती ने इवॉल स्ट्रीट जर्नल को बताया कि, उन्हें यकीन नहीं है कि कंपनी अपने वीडियो बनाने वाले टूल सोरा को नग्न चित्र बनाने की अनुमति देगी या नहीं। फिलहाल Open AI के AI Generated Pornography पर लोगों की तरफ से काफी प्रतिक्रियाएं आ रही हैं।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Artificial Intelligence

अप्रैल 15, 2026

Redmi A7 Pro 5G

अप्रैल 15, 2026

Motorola Razr 70 Ultra 5G

अप्रैल 15, 2026

Infinix Note 60 Pro

अप्रैल 14, 2026

Vivo X300 Ultra

अप्रैल 14, 2026

AI Tools

अप्रैल 14, 2026