---Advertisement---

तो क्या iPhone 16 का कैमरा प्रीमियम सेगमेंट में होगा सबसे बेस्ट?

iPhone 16 में कई शानदार कैमर के साथ AI मिल सकता है।

Avatar of Aarohi

By: Aarohi

Published: जुलाई 14, 2024 10:44 पूर्वाह्न

iPhone 16 संभावित फोटो
Follow Us
---Advertisement---

iPhone 16: एप्पल अपनी बेहद हाईटेक iPhone 16 Series को सितंबर में लॉन्च कर सकता है। इसे लेकर आधिकारिक रुप से कंपनी ने कोई जानकारी तो नहीं दी है लेकिन मोबाइल मार्केट में इसके लीक फीचर्स को लेकर काफी चर्चा हो रही है। इस सीरीज को कई बड़े बदलावों के साथ पेश करने की उम्मीद है। खबरों की मानें तो इस सीरीज में  iPhone 16, iPhone 16 Plus, iPhone 16 Pro और iPhone 16 Pro Max जैसे मॉडल पेश हो सकते हैं। ये सीरीज आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस यानी की AI के साथ लॉन्च हो सकती है। आज हम आपको इस सीरीज के बेस मॉडल  iPhone 16 के बारे में बताने जा रहे है। इस फोन में डिस्प्ले, कैमरा, बैटरी सहित लुक में बड़े बदलाव होने की बात कही जा रही है।

iPhone 16 का कैमरा

iPhone 16 फोन में रियर कैमरा डिजाइन मिल सकता है। इसका कैमरा लेआउट वर्टीकल लुक में आ सकता है। इस फोन में 48MP का कैमरा मिल सकता है। iPhone 16 में पहले के मुकाबले अब ज्यादा अच्छे कैमरा फीचर्स मिलने की उम्मीद है। इसमें 48MP ultra-wide camera, periscope ultra-long telephoto combination camera, 5x optical zoom, up to 25x digital zoom जैसे हाईटेक कैमरे मिल सकते है। इससे फोटोग्राफी और वीडियोग्राफी करने वालों को अलग ही अनुभव मिल सकता है।

iPhone 16 में AI के साथ क्या मिल सकता है नया?

iPhone 16 फोन के फीचर्स को लेकर आधिकारिक रुप से कोई जानकारी तो नहीं दी गई है, लेकिन इसमें AI फीचर्स मिल सकते हैं। इसमें A18 chip का प्रोसेसर मिल सकता है। इसके साथ ही फास्ट चार्जिग के लिए 40W वायर्ड चार्जर दिया जा सकता है। इसमें iOS 18 का ऑपरेटिंग सिस्टम AI के साथ आ सकता है।

इस फोन के AI में Additional cores, upgraded neural engine और AI functionalities जैसी खूबियां मिल सकती है। ये AI Rewriting, Proofreading, Text Summarizing, image Generation from text , Creating Memories जैसे काम कर सकता है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।   

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Nothing Phone 4a Pro

मार्च 13, 2026

Vivo Y51 Pro

मार्च 12, 2026

Xiaomi 17 Ultra

मार्च 12, 2026

AI in Stock Market

मार्च 12, 2026

Google Gemini AI

मार्च 12, 2026

iQOO Z11x 5G

मार्च 12, 2026