---Advertisement---

SpaceX Starship: कुछ समय के लिए टली सबसे पावरफुल रॉकेट की लॉन्चिंग, Elon Musk ने पहले ही दिया था संकेत

SpaceX Starship: दुनिया का सबसे ताकतवर रॉकेट अपनी पहली उड़ान भरने में कामयाब नही हो सका और लॉन्चिंग से सिर्फ 10 मिनट पहले इसके कुछ समय के लिए टाल दिया गया।

Avatar of Amit Mahajan

By: Amit Mahajan

Published: अप्रैल 18, 2023 12:19 अपराह्न

SpaceX Starship
Follow Us
---Advertisement---

SpaceX Starship: विश्व के सबसे अमीर इंसानों में से एक एलन मस्क (Elon Musk) अपने यूनिक आइडिया और अलग गतिविधियों की वजह से अक्सर चर्चा में बने रहते हैं। ऐसे में टेस्ला इलेक्ट्रिक कार के सीईओ और ट्विटर के मालिक एलन मस्क को एक बड़ा झटका लगा है। दरअसल, दुनिया का सबसे पावरफुल रॉकेट स्टॉरशिप को सोमवार को लॉन्च नहीं किया जा सका है।

एलन मस्क ने किया ट्वीट

खबरों की माने तो एलन मस्क की कंपनी स्पेस एक्स का ये रॉकेट कुछ तकनीकी खामियों की वजह से लॉन्च नहीं किया जा सका है। एलन मस्क ने इस बात की जानकारी खुद अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर दी।

ये भी पढ़ें: Jaishankar in Mozambique: विदेश मंत्री ने मोजाम्बिक में की ‘मेड इन इंडिया’ ट्रेन की सवारी, Video शेयर कर कही ये बात

स्टॉरशिप की आखिर समय पर टली लॉन्चिंग

स्टॉरशिप को लॉन्च किए जाने के 10 मिनट पहले रॉकेट के पहले स्टेज पर फ्यूल प्रेशराइजेशन में परेशानी हो सकती है। इसी वजह से लॉन्चिंग को टाल दिया गया है। उन्होंने कहा कि पहली नजर में ऐसा लगता है कि प्रेशर वॉल्व जम हो गया होगा। अब ये जब तक पूरी तरह से ठीक नहीं हो जाता है, जब तक इसे लॉन्च नहीं किया जा सकता है। स्टॉरशिप को अब अगले 48 घंटों के बाद ही लॉन्च  किया जा सकता है।

स्पेस एक्स ने किया था ऐलान

आपको जानकारी के लिए बता दें कि स्पेस एक्स ने ऐलान किया था कि 17 अप्रैल 2023 को दुनिया का सबसे ताकतवर रॉकेट लॉन्च किया जाएगा। वहीं, दावा किया जा रहा है कि अगर ये रॉकेट का परीक्षण सफल रहता है तो अंतरिक्ष यात्रियों के लिए चांद, मंगल और अंतरिक्ष पर जाने का आगे का रास्ता काफी हद तक आसान हो जाएगा।

एलन मस्क ने कही थी ये बड़ी बात

वहीं, मंगल ग्रह पर इंसनों को लेकर जाने के लिए इस रॉकेट की लॉन्चिंग से पहले एलन मस्क ने पहले ही कहा था कि ये दुनिया के सबसे बड़े और कठिन रॉकेट की पहली उड़ान है। ऐसे में ये रॉकेट गिर भी सकता है। हालांकि, हम इसके लिए पूरी सर्तकता बरतेंगे। मस्क ने कहा कि अगर हमें इस रॉकेट में कुछ भी संदेह लगेगा तो हम इसे फौरन रोक देंगे।

Avatar of Amit Mahajan

Amit Mahajan

अमित महाजन DNP India Hindi में कंटेंट राइटर की पोस्ट पर काम कर रहे हैं.अमित ने सिंघानिया विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म में डिप्लोमा किया है. DNP India Hindi में वह राजनीति, बिजनेस, ऑटो और टेक बीट पर काफी समय से लिख रहे हैं. वह 3 सालों से कंटेंट की फील्ड में काम कर रहे हैं.
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

 Vivo X500 Pro

अक्टूबर 17, 2026

Donald Trump

अक्टूबर 17, 2026

Oppo Reno X

अक्टूबर 16, 2026

iPhone 18

अक्टूबर 15, 2026

OnePlus 16

अक्टूबर 14, 2026

Oppo Find X10 Pro Max

अक्टूबर 12, 2026