---Advertisement---

Split AC और Window AC में से कौन सा एसी पल में करता है गर्मी की छुट्टी, खरीदने से पहले जरूर जान लें

Split AC vs Window AC: गर्मियां आने में थोड़ा ही समय बचा है और ज्यादा गर्मी के मौसम में लोगों को असली राहत एयर कंडीशनर (AC) से ही मिलती है। क्योंकि जब ज्यादा गर्मी पड़ती है तब लोग पंखे और कूलर से नहीं बल्कि AC से ही गर्मी को दूर करते हैं। ऐसे में आने ...

Read more

Avatar of Shoyeb Ahmed

By: Shoyeb Ahmed

Published: फ़रवरी 6, 2023 1:39 अपराह्न

Follow Us
---Advertisement---

Split AC vs Window AC: गर्मियां आने में थोड़ा ही समय बचा है और ज्यादा गर्मी के मौसम में लोगों को असली राहत एयर कंडीशनर (AC) से ही मिलती है। क्योंकि जब ज्यादा गर्मी पड़ती है तब लोग पंखे और कूलर से नहीं बल्कि AC से ही गर्मी को दूर करते हैं। ऐसे में आने वाले गर्मियों में आपको भी AC खरीदना है या आप इसके बारे में सोच रहे हैं तो एक बार इस खबर को पढ़िये। हम आज आपको बताने वाले हैं कि Split AC और Window AC में से कौन सा AC होता है अच्छा और आपके लिए कौन सा AC होगा बेस्ट।

ये भी पढ़ें: AMAZON PRIME PHONE PARTY सेल पर थोक के भाव बिक रहे IQOO, SAMSUNG और REDMI सहित ये जबरा स्मार्टफोन, जल्दी करें

Split AC और Window AC के फायदे और नुकसान

Split AC

  • अगर आपको Split AC लेना है आपको बता दें कि Split AC की बिक्री देश में सबसे ज्यादा होती है।
  • आपके घर में वेंटिलेश के लिए एक ही खिड़की है तो ऐसी स्थिती में आप Split AC को ही लेना पसंद करेंगे और आप इस AC को कहीं पर भी आसानी से लगवा सकते हैं।
  • Split AC Window AC की तुलना में थोड़े ज्यादा मंहगे होते हैं। Split AC दो Indoor और Outdoor यूनिट्स के साथ आता है। इसकी आउटडोर यूनिट्स को छत या किसी ऊंचाई वाली खुली जगह पर लगाया जाता है। वहीं इसकी इंडोर यूनिट्स को रूम में कहीं किसी भी दीवार या अपनी जगह के हिसाब से लगवा सकते हैं, लेकिन इस AC की इंस्टॉलेशन करवानी पड़ती है।

Window AC

  • Window AC को आप उस जगह पर लगा सकते हैं जहां पर जगह की थोड़ी कम होती है। जैसे कि किसी खिड़की के बाहर आप इस AC को लगवा सकते हैं। लेकिन आपके घर में वेंटिलेशन की कोई जगह नहीं है तो आप इस AC को न लगवाएं।
  • यह Window AC की कीमत Split AC से काफी कम होती है, क्योंकि यह सिर्फ सिंगल यूनिट होता है। इस AC को शुरू करने के लिए किसी भी तरह की कोई इंस्टॉलेशन नहीं करवानी पड़ती है।
  • Window AC को कूलिंग के लिहाज से बेहतर माना जाता है, क्योंकि यह सिंगल यूनिट होने के चलते इसा कंप्रेसर इसके बिल्कुल पीछे होता है। जो ज्यादा एयर फ्लो और कूलिंग करता है।

ये भी पढ़ेंः UPGIS2023: CM Yogi ने ऐसी दी सौगात, दिल्ली दौड़ पर लगेगी लगाम,विदेश जाना होगा आसान

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं। 

 

Avatar of Shoyeb Ahmed

Shoyeb Ahmed

शोएब अहमद एक अच्छे पत्रकार हैं और इन्होंने पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी पोस्ट ग्रेजुएशन तक पढ़ाई पूरी की है। शोएब को मीडिया इंडस्ट्री में 1 साल से ज्यादा का अनुभव है। फिलहाल शोएब डीएनपी मीडिया नेटवर्क में बतौर हिन्दी कॉन्टेंट राईटर कार्यरत हैं। इनकी रूची एक्सप्लोर करना, तकनीकी ज्ञान और सामान्य ज्ञान के बारे में जानकारी इकट्ठा करने के साथ ही विश्लेषण और मूल्यांकन करना भी है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

AI in Jobs

फ़रवरी 9, 2026

India Semiconductor Mission 2.0

फ़रवरी 9, 2026

फ़रवरी 9, 2026

AI in Jobs

फ़रवरी 9, 2026

Motorola Edge 70 Ultra

फ़रवरी 9, 2026

Sarvam AI

फ़रवरी 9, 2026