---Advertisement---

Tecno Pova Curve 2 5G: अब रील स्क्रॉलिंग में नहीं आएगी परेशानी, मिलेगी बड़ी सुविधा; धुआंधार फीचर्स के साथ इस दिन होगा लॉन्च

Tecno Pova Curve 2 5G: अपकमिंग फोन टेक्नो पोवा कर्व 2 5जी में एक खास खूबी को जोड़ा जाएगा। इससे फोन में रील देखने वाले यूजर्स को बड़ी राहत मिलेगी। यह मोबाइल जल्द ही इंडिया में लॉन्च होने वाला है।

Avatar of Amit Mahajan

By: Amit Mahajan

Published: फ़रवरी 10, 2026 1:32 अपराह्न

Tecno Pova Curve 2 5G
Follow Us
---Advertisement---

Tecno Pova Curve 2 5G: स्मार्टफोन मार्केट में टेक्नो ने पिछले कुछ समय से काफी शानदार काम किया है। ऐसे में इस वक्त कंपनी अपने आगामी मोबाइल टेक्नो पोवा कर्व 2 5जी को लेकर चर्चा में बनी हुई है। बीते कई दिनों से कंपनी ने इस फोन की कुछ खूबियों को रिवील किया है। ऐसे में अब फोन की आधिकारिक लॉन्च डेट सामने आ चुकी है। कंपनी ने लॉन्च तारीख के साथ ही फोन के कलर्स और थिकनेस की भी जानकारी साझा की है।

Tecno Pova Curve 2 5G आते ही मचाएगा तहलका

फोन मेकर ने अपकमिंग मोबाइल टेक्नो पोवा कर्व 2 5जी को लेकर बताया है कि इसमें स्टारशिप से प्रेरित डिजाइन दिया गया है। फोन में एक कर्व्ड रियर पैनल है, जो किनारों की ओर पतला है। रियर पैनल मैट फिनिश वाला लगता है। सबसे अधिक ध्यान देने लायक बदलावों में से एक कैमरा मॉड्यूल है, जिसमें अब एक तिकोना, एसिमेट्रिकल कैमरा आइलैंड है। फोन की मोटाई 7.42mm रहेगी। साथ ही कंपनी ने इसे दमदार पावर के साथ लाने की सूचना दी है। इस फोन में 8000mAh की बैटरी मिलेगी, जोकि 2 दिन चलेगी। ऐसे में इंटरनेट, म्यूजिक, वीडियो प्लेबैक और गेमिंग में कोई परेशानी नहीं आएगी।

टेक्नो पोवा कर्व 2 5जी में मिलेंगे ये खास फीचर्स

इसके अलावा, टेक्नो पोवा कर्व 2 5जी को लेकर बताया है कि इसमें यूजर्स की आंखों की सेफ्टी के लिए गल्ट फ्री आई प्रोटेक्शन की सुविधा दी गई है, जिससे यूजर्स आसानी से स्क्रॉलिंग कर सकते हैं। साथ ही इसमें कॉल ड्राप और फोन के सिग्नल बूस्ट करने के लिए धांसू फीचर रखा गया है। कंपनी इसमें मीडियाटेक डाइमेंशन 7100 चिपसेट और एड्रॉयड 16 ओएस का सपोर्ट दे सकती है। इसमें 6.78 इंच की एमोलेड डिस्प्ले के साथ 144Hz की रिफ्रेश रेट दी जा सकती है। बैक पैनल पर 50एमपी का प्राइमरी कैमरा सहित ट्रिपल कैमरा सेटअप आने का अनुमान है।

Photo Credit: Tecno

जल्द होने वाला है लॉन्च

कंपनी ने आधिकारिक तौर पर बताया है कि टेक्नो पोवा कर्व 2 5जी मोबाइल को 13 फरवरी को दोपहर 12 बजे भारत में लॉन्च होगा। इस फोन को कंपनी की साइट के साथ फ्लिपकार्ट से भी खरीदा जा सकता है। रिपोर्ट्स में बताया गया है कि इसका दाम 15 से 20000 रुपये के आसपास रहने की संभावना है। हालांकि, अभी तक इसकी पुष्टि नहीं हुई है।

Avatar of Amit Mahajan

Amit Mahajan

अमित महाजन DNP India Hindi में कंटेंट राइटर की पोस्ट पर काम कर रहे हैं.अमित ने सिंघानिया विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म में डिप्लोमा किया है. DNP India Hindi में वह राजनीति, बिजनेस, ऑटो और टेक बीट पर काफी समय से लिख रहे हैं. वह 3 सालों से कंटेंट की फील्ड में काम कर रहे हैं.
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Artificial Intelligence

मई 13, 2026

OPPO Find X9 Ultra

मई 13, 2026

Motorola Razr Fold

मई 13, 2026

OPPO Find X10 Pro Max

मई 12, 2026

Realme 16T

मई 12, 2026

OnePlus Nord CE6 Lite

मई 12, 2026