---Advertisement---

iPhone 18 Pro Max बैटरी-परफॉर्मेंस का बनेगा किंग! जानें एप्पल सबसे महंगे आईफोन में क्या यूनिक दे सकता है?

iPhone 18 Pro Max : एप्पल अपने सबसे महंगे और प्रीमियम आईफोन 18 प्रो मैक्स मॉडल में अब तक का सबसे पावरफुल प्रोसेसर और सबसे लंबी बैटरी दे सकता है. इसके लीक फीचर्स ने लोगों का काफी ध्यान खींचा है.

Avatar of ROZY ALI

By: ROZY ALI

Published: जून 5, 2026 2:19 अपराह्न

iPhone 18 Pro Max
Follow Us
---Advertisement---

iPhone 18 Pro Max: एप्पल अपनीअपकमिंग आईफोन 18 सीरीज में इस बार कई बड़े बदलाव कर सकता है. सीरीज का सबसे महंगा और प्रीमियम  फोन आईफोन 18 प्रो मैक्स बताया जा रहा है. इस मॉडल को लेकर अभी तक कंपनी ने फीचर्स, कीमत और लॉन्च को लेकर कोई जानकारी नहीं दी है. लेकिन इसके लीक्स काफी चर्चा में बने हुए हैं. प्रो मैक्स मॉडल में एप्पल पहली बार पावरफुल बैटरी-प्रोसेसर दे सकता है. एप्पल के इस सबसे महंगे और प्रीमियम स्मार्टफोन को लेकर टेक बाजार में कई लीक और रिपोर्ट्स सामने आ रही हैं, जो इसके फीचर्स को बेहद यूनिक बनाती हैं. यहां जानें फोन में इस बार क्या कुछ नया मिल सकता है.

iPhone 18 Pro Max में मिल सकती है बड़ी बैटरी

आईफोन18 प्रो मैक्स में कंपनी 5200mAh तक की  बैटरी मिल सकती है. यह आईफोन के इतिहास की अब तक की सबसे बड़ी बैटरी बताई जा रही है. इसमें 45W तक की वायर्ड फास्ट चार्जिंग और बेहतर वायरलेस चार्जिंग का सपोर्ट मिल सकता है. ये बैटरी A20 Pro प्रोसेसर के साथ मिलकर सामन्य यूज पर दो दिन तक चल सकती है.

आईफोन18 प्रो मैक्स की पावरफुल परफॉर्मेंस

आईफोन 18 प्रो मैक्स में नैनोमीटर तकनीक से लैस A20 Pro प्रोसेसर और लेटेस्ट iOS 20 ऑपरेटिंग सिस्टम मिल सकता है. जिसके कारण फोन की स्पीड बढ़ेगी. इसके साथ ही ये बैटरी की कम खपत पर ज्यादा स्मूथ चलेगा. खबरों की मानें तो 12GB की रैम को सीधे प्रोसेसर के ऊपर दिया जाएगा. इससे डेटा ट्रांसफर की स्पीड कई गुना बढ़ जाएगी. ये एप्पल इंटेलिजेंस  के साथ आएगी. मल्टीटास्किंग और हैवी गेमर्स के लिए वरदान साबित हो सकती है.

iPhone 18 Pro Maxस्पेसिफिकेशन
डिस्प्ले6.9 इंच की LTPO Plus OLED डिस्प्ले मिल सकती है. ये छोटा डायनामिक आइलैंड से लैस होगी.
कूलिंग फीचरवेपर चैंबर कूलिंग फोन को ठंडा रखेगा.
यूनिक कलरइस बार चेरी रेड कलर मिल सकता है.
इमरजेंसी फीचर्सइन-हाउस ऐप्पल C2 मोडेम, एडवांस सैटेलाइट इंटरनेट और ऑन-डिवाइस सेफ्टी एआई iOS 20 और A20 Pro चिप के साथ मिल सकता है. ये इमरजेंसी में काम करेंगे.
कैमरा ट्रिपल 48MP कैमरा सेटअप मिल सकता है. इसका मेन, अल्ट्रा-वाइड और पेरिस्कोप टेलीफोटो कैमरा 48MP का हो सकता है. 5x जूम मिल सकता है. ये 8K क्वालिटी में वीडियो को रिकॉर्ड करेगा. ये एप्पल इंटेलिजेंस पर चलेगा. इसमें 24MP का एडवांस्ड सेल्फी कैमरा मिल सकता है.

 

iPhone 18 Pro Max स्मार्ट की अनुमानित कीमत

आईफोन 18 प्रो मैक्स की कीमत 1.50 लाख से लेकर 1.55 लाख के आस-पास हो सकती है. बेहरहाल इसकी कीमत और फीचर्स को लेकर अभी तक कोई आधिकारिक जानकारी मौजूद नहीं है. ये इसकी अनुमानित कीमत है. इस फोन की लॉन्चिग सितंबर 2026 तक हो सकती है.

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Vivo Y600

अक्टूबर 22, 2026

Poco X8s

अक्टूबर 21, 2026

iQOO Neo 12

अक्टूबर 20, 2026

Samsung Galaxy F70 5G

अक्टूबर 19, 2026

 Vivo X500 Pro

अक्टूबर 17, 2026

Oppo Reno X

अक्टूबर 16, 2026