---Advertisement---

Motorola Razr Ultra फोन की pOLED डिस्प्ले की मजबूती देख तुरंत खरीदने का करेगा मन, Moto AI झट से करेगा सारे काम!

Motorola Razr Ultra : मोटरोला रेजर अल्ट्रा स्मार्टफोन लॉन्च हो गया है। ये अपने प्रीमियम फीचर्स के कारण चर्चा में है। यहां जाने फोन में क्या कुछ नया मिल रहा है?

Avatar of ROZY ALI

By: ROZY ALI

Published: मई 1, 2026 2:44 अपराह्न

Motorola Razr Ultra
Follow Us
---Advertisement---

Motorola Razr Ultra:  मोटरोला ने अपने बेहद प्रीमियम फ्लिप स्मार्टफोन की लॉन्चिग हालहि में की है। जैसे ही ये मुड़ने वाला फोन 29 अप्रैल को मार्केट में आया वैसे ही हर तरफ इसकी चर्चा होने लगी। फोन में वैसे तो कई हाईटेक फीचर्स है, लेकिन सबसे ज्यादा ध्यान इसकी बेहद मजबूत 4 इंच की pOLED डिस्प्ले  खींच रही है। कंपनी ने यूजर की जिंदगी को आसान बनाने के लिए Moto AI दिया है। जिसकी मदद से  सारे नोटिफिकेशन और मैसेज की जानकारी यूजर को समरी के रुप में मिलेगी।

Motorola Razr Ultra की डिस्प्ले क्यों है खास?

मोटरोला रेजर अल्ट्रा में कंपनी ने 4.0-इंच की pOLED एक्सटर्नल डिस्प्ले दी है। ये गूगल जेमिनी पर काम करती है। यूजर इस फ्लिप फोन को बिना खोले ही ऐप्स का इस्तेमाल इस पर कर सकता है। इतना ही नहीं गेम भी खेल सकता है। इस डिस्प्ले को टूटने से बचाने के लिए टाइटेनियम हिंज ग्लास का इस्तेमाल किया गया है। ये फोन को हल्का बनाने के साथ मजबूत बनाता है। इस फोन को सबसे यूनिक एल्कंटारा और वुडन फिनिश बनाता है।

मोटरोला रेजर अल्ट्रा में कैसे काम करेगा Moto AI?

मोटरोला रेजर अल्ट्रा को पहले से ज्यादा स्मार्ट बनाने के लिए कंपनी ने इसमें स्मार्ट मोटो एआई दिया है। इसका Catch me up फीचर मैसेज और कॉल की समरी तैयार करके यूजर को देता है। स्क्रीनशॉट, फोटो और नोट्स को ढूंढने और याद दिलाने के लिए Remember this एआई दिया गया है। अ डॉक्यूमेंट को ढूंढना बेहद आसान हो गया है। Magic Canvas एआई से यूजर अपनी मर्जी से वॉल पेपर बना सकता है।

मोटरोला रेजर अल्ट्रा फ्लिप स्मार्टफोन की कीमत, कैमरा और अन्य स्पेसिफिकेशन

मोटरोला के इस फ्लिप स्मार्टफोन को कंपनी ने 1.25 लाख से लेकर 1.43 लाख के आस-पास की कीमत में ग्लोबल मार्केट में लॉन्च किया है। इसमें 16GB रैम और 512GB की स्टोरेज मिल रही है। भारत में ये 13 मई 2026 को लॉन्च हो रहा है। 21 मई के बाद से ये सेल के लिए उपलब्ध हो सकता है।

Motorola Razr Ultra स्पेसिफिकेशन
डिस्प्ले7-इंच की Extreme AMOLED फोल्डेबल मेन डिस्प्ले मिल रही है। वहीं, 4.0-इंच की pOLED की कवर स्क्रीन मिल रही है।
प्रोसेसरSnapdragon 8 Elite (3nm) का प्रोसेसर Oryon CPU के साथ दिया है।
ऑपरेटिंग सिसटमAndroid 16 का ऑपरेटिंग सिसटम दे रही है।
बैटरी/चार्जर5000mAh की बैटरी के साथ 68W TurboPower का चार्जर 30W वायरलेस और 5W रिवर्स चार्जिंग के साथ उपलब्ध है।
सेफ्टी रेटिंगपानी से फोन की सुरक्षा के लिए IP48 रेटिंग मिल रही है।
कैमरा50MP का मेन कैमरा OIS से लैस है। 50MP काअल्ट्रा-वाइड और मैक्रो लेंस दिया गया है। 50MP का हाई-रेजोल्यूशन फ्रंट कैमरा बेस्ट सेल्फी लेता है। इसमें कई सारे एआई फीचर्स मिल रहे हैं।

 

 

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Realme 16T

मई 18, 2026

OPPO Find X9s

मई 18, 2026

Xiaomi 17 Max

मई 18, 2026

Samsung Galaxy S27 Ultra

मई 17, 2026

Apple iPhone 18 Pro

मई 16, 2026

Artificial Intelligence

मई 16, 2026