---Advertisement---

OnePlus 16 स्मार्टफोन को सबसे हाईटेक और पावरफुल बनाते हैं ये 3 फीचर्स, खरीदने का प्लान है तो जानें

OnePlus 16 : वनप्लस 16 स्मार्टफोन लॉन्च हो गया है। इसके प्रीमियम फीचर्स आते ही छा गए हैं। अगर आप खरीदने की सोच रहे हैं तो जानें इसमें क्या नया मिल रहा है?

Avatar of ROZY ALI

By: ROZY ALI

Published: अक्टूबर 14, 2026 3:15 अपराह्न

OnePlus 16
Follow Us
---Advertisement---

OnePlus 16 :  वनप्लस ने चीन में एक पावरफुल फीचर्स से लैस स्मार्टफोन लॉन्च कर दिया है।  वनप्लस  16 5जी फोन को 12 अक्टूबर 2026 को पेश किया गया था। फिलहाल अभी भारत सहित ग्लोबल मार्केट इसका इंतजार कर रही है। ये मोबाइल अपने प्रीमियम फीचर्स से  सैमसंग और एप्पल के आईफोन को टक्कर देने आया है। भविष्य में अगर ये भारत में लॉन्च होता है और आप इसे खरीदते हैं तो, इसकी इन 3 खूबियों के बारे में जरुर जानें।

OnePlus 16  स्मार्टफोन की बैटरी

वनप्लस 16 फोन में कंपनी ने 9000mAh की बैटरी दी है। इसके साथ ही 100W की वायर्ड फास्ट चार्जिंग और 50W की वायरलेस चार्जिंग सपोर्ट दिया है। इससे बार-बार फोन को चार्ज करने की समस्या खत्म हो गई है।

पावरफुल प्रोसेसर  

वनप्लस के इस फोन में कंपनी ने Qualcomm Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 (2nm)  का पावरफुल प्रोसेसर मिल रहा है। ये गेमिंग और मल्टीटास्किंग काम के लिए  परफेक्ट है। ये फोन को हाई स्पीड के साथ  बेहद स्मूथ बनाता है।

वनप्लस 16 5जी स्मार्टफोन का कैमरा और अन्य फीचर्स

वनप्लस 16 अपने पावरफुल कैमरे के कारण भी चर्चा में बना हुआ है। इसमें कंपनी ने 200MP का मेन कैमरा OIS के साथ दिया है। वहीं, 3x ऑप्टिकल जूम और 120x डिजिटल जूम से लैस 50MP पेरिस्कोप टेलीफोटो लेंस दिया है। इसके साथ ही 50 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड कैमरा मिल रहा है। वहीं, सेल्फी के लिए 50MP सेल्फी कैमरा मिल रहा है। ये कैमरा एआई पर चलता है। इससे 8K वीडियो रिकॉर्डिंग की जा सकती है।

  • Android 16 ऑपरेटिंग सिस्टम एआई के साथ मिल रहा है।
  • पानी और धूल से बचाने के लिए IP68/IP69 रेटिंग मिल रही है।
  • 6.78 इंच की LTPO OLED 2K की डिस्प्ले मिल रही है। ये तेज धूप में भी काम करती है।

वनप्लस  16 फोन की कीमत और मुकाबला

वनप्लस  16 फोन को कंपनी ने चीन में 86000 की कीमत में लॉन्च किया है। ये 12GB रैम और 256GB स्टोरेज में उपलब्ध है।  मार्केट में इसका मुकाबला Samsung Galaxy S26 Ultra और iPhone 18 Pro से होगा।

 

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News