---Advertisement---

Samsung Galaxy S23 Series के इन मॉडल्स में सामने आई ये बड़ी समस्या, अगर आप भी हो रहे हैं परेशान तो फौरन अपनाएं ये तरीका

Samsung Galaxy S23 Series: स्मार्टफोन इंडस्ट्री की किंग कहे जाने वाली कंपनी सैमसंग एक बार फिर अपने डिवाइस में एक दिक्कत की वजह से चर्चा में आ गई है। आपको बता दें कि सैमसंग ने फरवरी महीने में ही अपने लेटेस्ट फ्लैगशिप फोन सीरीज Galaxy S23 को लॉन्च किया था। ऐसे में इस प्रीमियम रेंज ...

Read more

Avatar of Amit Mahajan

By: Amit Mahajan

Published: जून 5, 2023 1:12 अपराह्न

Samsung Galaxy S23
Follow Us
---Advertisement---

Samsung Galaxy S23 Series: स्मार्टफोन इंडस्ट्री की किंग कहे जाने वाली कंपनी सैमसंग एक बार फिर अपने डिवाइस में एक दिक्कत की वजह से चर्चा में आ गई है। आपको बता दें कि सैमसंग ने फरवरी महीने में ही अपने लेटेस्ट फ्लैगशिप फोन सीरीज Galaxy S23 को लॉन्च किया था। ऐसे में इस प्रीमियम रेंज वाले फोन ने मार्केट में आते ही धमाल मचा दिया था, इसके अल्ट्रा मॉडल में 200MP का धांसू कैमरा दिया गया है।

Galaxy S23 सीरीज में ब्लरी इमेजेस

ऐसे में Galaxy S23 सीरीज को लेकर कहा जा रहा है कि इसके कैमरे से काफी धुंधली फोटो सामने आ रही हैं। इस फोन को इस्तेमाल करने वाले कई यूजर्स इस फोन के कैमरे में आ रही खामी की जानकारी दी है। बताया जा रहा है कि इसका मेन कैमरा काफी ब्लरी फोटो खींच रहा है। खबरों में इसे बनाना ब्लरी इमेज इशू भी कहा जा रहा है।  

ये भी पढ़ें:Google Pixel 7 Pro vs Oppo Find X6 Pro: किस फोन में मिलती है बेहतर चिपसेट, जानें कैमरा और परफॉर्मेस में बड़ा अंतर

जानिए फोन में क्या आ रही है समस्या

कई यूजर्स ने इस फोन के मेन कैमरे पर कहा है ये साफ और अच्छी इमेज नही दे रहा है। इस पर सैमसंग ने कहा है कि फोन के मेन कैमरे में काफी वाइड कैमरा दिया गया है। इस वजह से इसका ब्राइट अपर्चर कम लाइट में अच्छी फोटो देता है, मगर क्लोज शॉट्स में पीछे का सीन काफी ब्लरी नजर आता है। सैमसंग ने इस समस्या को ठीक करने के लिए कुछ खास जानकारी दी है।

सैमसंग ने दिया ये सॉल्यूशन

सैमसंग ने बताया है कि फोटो खींचते वक्त अगर आपका सब्जेक्ट 30CM से दूर है तो उससे दूर रहकर ही फोटो क्लिक करें। साथ ही फोन को हॉरिजेंटल पकड़ने की बजाय फोन को वर्टिकल पकड़े, इससे ये समस्या काफी हद तक सुलझ जाएगी। इसके साथ ही कंपनी ने डबल अर्परचर लैंस का इस्तेमाल करने का सुझाव दिया है। हालांकि, कंपनी ने कहा है कि इस बारे में अधिक जानकारी के लिए अभी कुछ समय लग सकता है।

ये भी पढ़ें:Upcoming 7 Seater Cars: स्टाइलिश अवतार में जल्द आएंगी Toyota और Kia की ये कारें, Ertiga-Innova की सेल पर पड़ेगा असर!

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Amit Mahajan

Amit Mahajan

अमित महाजन DNP India Hindi में कंटेंट राइटर की पोस्ट पर काम कर रहे हैं.अमित ने सिंघानिया विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म में डिप्लोमा किया है. DNP India Hindi में वह राजनीति, बिजनेस, ऑटो और टेक बीट पर काफी समय से लिख रहे हैं. वह 3 सालों से कंटेंट की फील्ड में काम कर रहे हैं.
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Apple iPhone Duo Vs iPhone 18 Pro Max

सितम्बर 12, 2026

Samsung Galaxy Z Fold 8

सितम्बर 10, 2026

Jacob Coxon

सितम्बर 10, 2026

Apple iPhone Duo

सितम्बर 10, 2026

iPhone 18 Pro Max

सितम्बर 8, 2026

iQOO Z11xa 5G

सितम्बर 8, 2026