---Advertisement---

बर्बाद हुआ TikTok! टिक टॉक की इस हरकत पर लगा 11 मिलियन यूरो का जुर्माना

TikTok: शॉर्ट वीडियो के जरिए TikTok पर कई सारे लोगों ने अपनी क्रिएटिविटी दिखाई। इसकी वजह से भारत में कई सारे लोगों को लोकप्रियता मिली। लेकिन सुरक्षा को देखते हुए भारत ने इस चीनी ऐप TikTok को साल 2020 में बंद कर दिया था। इस पर भारत ने जैसे ही बैन लगाया था वैसे ही ...

Read more

Avatar of Aarohi

By: Aarohi

Published: मार्च 15, 2024 3:48 अपराह्न

TIK TOK
Follow Us
---Advertisement---

TikTok: शॉर्ट वीडियो के जरिए TikTok पर कई सारे लोगों ने अपनी क्रिएटिविटी दिखाई। इसकी वजह से भारत में कई सारे लोगों को लोकप्रियता मिली। लेकिन सुरक्षा को देखते हुए भारत ने इस चीनी ऐप TikTok को साल 2020 में बंद कर दिया था। इस पर भारत ने जैसे ही बैन लगाया था वैसे ही चीन ने कहा था कि, इससे कोई फर्क नहीं पड़ेगा। लेकिन अब लगता है भारत की तरफ से लिए इस एक्शन के पीछे का कारण इटली को भी समझ आ गया है। तभी तो इटली ने टिक-टॉक पर बैन 11 मिलियन का जुर्माना लगाते हुए इस चीनी ऐप को बड़ा झटका दिया है।

TikTok को इटली ने दिया झटका

इटली एंटीट्रस्ट रेगुलेटर ने अपने बयान में कहा कि, टिकटॉक पर खतरनाक और आपत्तिजनक कंटेट पोस्ट होता है। जिसका असर बच्चों पर पड़ता है। इसीलिए टिक टॉक पर इटली में बैन लगाने की भी खबरें सामने आ रही हैं। ये एक्शन इटली की प्रतिस्पर्धा निगरानी संस्था ऑटोरिटा प्रति ले गारंज़ी नेले कॉम्यूनिकाज़ियोनी (एजीकॉम) ने लिया है। टिकटॉक की तीन सहायक कंपनियों पर जुर्माना लगा है। इतालवी नियामक ने आपत्तिजनक वीडियो को देखते हुए ये एक्शन लिया है। टिक टॉक को लेकर अमेरिका भी बड़ा कदम उठाने जा रहा है।

अमेरिका भी टिक टॉक पर लगा सकता है बैन

अमेरिका में भी टिक टॉक को बंद करने की तैयारियां चल रही हैं।चीनी कंपनी बाइटडांस पर बहुत जल्द अमेरिका एक्शन ले सकता है। इस पर एक्शन लेने का कारण प्राइवेसी और राष्ट्रीय सुरक्षा बताया जा रहा है। अमेरिका का कहना है कि, इसका असर राष्ट्रपति चुनावों पर पड़ सकता है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।   

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Artificial Intelligence

मार्च 29, 2026

OPPO Find X9 Ultra

मार्च 29, 2026

Vivo T5 Pro

मार्च 29, 2026

Artificial Intelligence

मार्च 28, 2026

Realme 16 5G

मार्च 28, 2026

Nothing Phone (4a) Pro

मार्च 28, 2026