---Advertisement---

Tim Cook की Salary में कटौती देख Apple यूजर्स का चकराया सिर, जानें वेतन पर क्यों गिरी गाज?

Tim Cook Salary: दुनिया की सबसे बड़ी टेक कंपनी Apple के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (CEO) के तौर पर नियुक्त टिम कुक की सैलरी में 40फीसद की बड़ी कटौती की गई है। इस कटौती को Apple ने नहीं बल्कि खुद ही टिम कुक ने अपनी सैलरी को कम करने को कहा था। इसके बाद एप्पल के ...

Read more

Avatar of Shoyeb Ahmed

By: Shoyeb Ahmed

Published: जनवरी 14, 2023 6:37 अपराह्न

Follow Us
---Advertisement---

Tim Cook Salary: दुनिया की सबसे बड़ी टेक कंपनी Apple के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (CEO) के तौर पर नियुक्त टिम कुक की सैलरी में 40फीसद की बड़ी कटौती की गई है। इस कटौती को Apple ने नहीं बल्कि खुद ही टिम कुक ने अपनी सैलरी को कम करने को कहा था। इसके बाद एप्पल के सीईओ टिम कुक की सैलरी में 40 फीसदी से ज्यादा कम कर दी गई है।

ये भी पढ़ें: पहली बार IPHONE 14 पर मिल रही इतनी भारी छूट, देखते ही टूट पड़े लोग

टिम कुक की सैलरी में कटौती

आपको बता दें कि अमेरिका में चल रही आर्थिक मंदी के कारण एप्पल कंपनी के शेयर की कीमतों मे भारी मात्रा में कमी हुई थी और इस कारण सीईओ कुक ने अपने वेतन में कटौती करने का अनुरोध कंपनी से किया। कुक के वेतन को कम करने का फैसला शेयरहोल्डर के फीडबैक और उनकी परफॉर्मेंस ध्यान में रखते हुए भी किया गया है। कुक के वार्षिक टारगेट कंपनसेशन को लेकर कंपनी का कहना है उनके कंपनसेशन को भी 80 से 90 फीसद के बीच रखने के लिए योजना तैयार की जा रही है।

एप्पल के सीईओ टिम कुक को अब इतना मिलेगा वेतन

मीडिया में जारी रिपोर्ट के अनुसार अब Tim Cook को 49 मिलियन डॉलर यानी करीब 4 अरब रुपये सैलरी मिलेगी। इसमें उनकी 3 मिलियन डॉलर बेसिक सैलरी है और 6 मिलियन डॉलर बोनस और 40 मिलियन डॉलर इक्विटी वैल्यू शामिल है। वहीं उनके स्टॉक परसेंटेज में इजाफा कर इन्हें 50 फीसद से बढ़ाकर 75 फीसद कर दिया है। इससे पहले कुक का सैलरी पैकेज 98.7 मिलियन डॉलर था। पहले टिम की सैलरी 9.94 करोड़ डॉलर थी। इसमें उन्हें 3 मिलियन डॉलर बेसिक सैलरी के साथ में 83 मिलियन डॉलर बोनस और स्टॉक के रुप में सैलरी दी जाती थी। लेकिन अब ये कम हो गई है।

ये भी पढ़ें: KIA, HYUNDAI और TATA की नींद उड़ाने आ रही MARUTI SUZUKI की FRONX, 11000 रुपये टोकन मनी के साथ बुकिंग हुई शुरु

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Shoyeb Ahmed

Shoyeb Ahmed

शोएब अहमद एक अच्छे पत्रकार हैं और इन्होंने पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी पोस्ट ग्रेजुएशन तक पढ़ाई पूरी की है। शोएब को मीडिया इंडस्ट्री में 1 साल से ज्यादा का अनुभव है। फिलहाल शोएब डीएनपी मीडिया नेटवर्क में बतौर हिन्दी कॉन्टेंट राईटर कार्यरत हैं। इनकी रूची एक्सप्लोर करना, तकनीकी ज्ञान और सामान्य ज्ञान के बारे में जानकारी इकट्ठा करने के साथ ही विश्लेषण और मूल्यांकन करना भी है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Artificial Intelligence

मई 13, 2026

OPPO Find X9 Ultra

मई 13, 2026

Motorola Razr Fold

मई 13, 2026

OPPO Find X10 Pro Max

मई 12, 2026

Realme 16T

मई 12, 2026

OnePlus Nord CE6 Lite

मई 12, 2026