---Advertisement---

Top 10 AI Tools for Social Media Management: इन टूल्स की मदद से बन सकते हैं सोशल मीडिया किंग, फ्री में मिलते हैं कई फीचर्स

Top 10 AI Tools for Social Media Management: सोशल मीडिया को आसानी से जानने के लिए आप इन एआई टूल्स का सहारा ले सकते हैं। इससे आपको काफी फायदा होगा।

Avatar of Amit Mahajan

By: Amit Mahajan

Published: नवम्बर 14, 2023 1:15 अपराह्न | Updated: नवम्बर 14, 2023 5:57 अपराह्न

Top 10 AI Tools for Social Media Management
Follow Us
---Advertisement---

Top 10 AI Tools for Social Media Management: आज के दौर में सोशल मीड़िया का काफी अधिक महत्व हो गया है। सोशल मीडिया सेक्टर में कामयाब होने के लिए काफी धैर्य की जरूरत होती है। साथ ही आपको समझना होगा कि आपकी ऑडियंस कैसी है और किस श्रेणी से आती है। उसकी क्या रुचि है और उसे क्या देखना या पढ़ना पसंद है। इन सबमें एआई यानी आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस आपकी अच्छी मदद कर सकता है। इन एआई टूल्स की मदद से कंटेंट जेनरेशन के साथ बेहतर सेंटिमेंट्स एनालिसिस की सुविधा मिलती है। इस खबर में जानें टॉप 10 सोशल मीडिया मैनेजमेंट टूल्स की जानकारी।

FeedHive की डिटेल

ये टूल कंटेंट रिसाइक्लिंग और कंडीशनल पोस्टिंग के लिए बेस्ट है। इसमें एआई राइटिंग असिस्टेंस की सुविधा मिलती है। इसका चार्ज महीने का 19 डॉलर है।

Vista Social की जानकारी

इससी मदद से कई सारे सोशल मीडिया चैनल से कनेक्ट किया जा सकता है। इसमें चैट की सुविध मिलती है। ये फ्री प्लान के साथ आता है। साथ ही पेड में महीने का 15 डॉलर चार्ज लेता है।

Buffer है बढ़िया

ये टूल पोस्ट कैंपेन को शेड्यूल करने का अवसर देता है। इस टूल की मदद से कई सारे चैनल से जुड़ा जा सकता है। इसमें मुफ्त प्लान के साथ 6 डॉलर महीने का चार्ज लगता है।

Flick है शानदार विकल्प

इस टूल की मदद से आप किसी भी आइडिया को मल्टीपल पोस्ट में बदल सकते हैं। इसमें कई शानदार फीचर्स मिलते हैं। इसकी कीमत महीने के 14 यूरो है।

Audiense है इंटेलीजेंस सोशल फीचर से लैस

इसमें कमाल के इंटेलीजेंस सोशल लिसनिंग फीचर और ट्विटर ऑडियंस के लिए गहरी रिसर्च की सुविधा मिलती है। इसमें मुफ्त सुविधा के साथ महीने के 49 डॉलर लगते हैं।

Ocoya कैप्शन के लिए कमाल

इस टूल के साथ आप कैप्शन और हैशटेग बना सकते हैं। एआई पावर्ड कई टेंप्लेट मिलते हैं। इसकी कीमत महीने के 19 डॉलर है।

Predis.ai देता है कंप्यूटर एनालाइज

ये टूल काफी बेहतर फीचर्स के साथ कंपेटिटिव कंप्यूटर एनालाइज सुविधा भी देता है। ये सिर्फ वेब में भी उपलब्ध है। इसमें मुफ्त प्लान के साथ महीने के 29 डॉलर का चार्ज भी लगता है।

Publer है बढ़िया टूल

ये टूल टेक्स्ट टू इमेज जेनरेशन की सुविधा देता है। इसमें कैटेगरी वाइस सर्च का विकल्प और काफी शानदार फीचर्स मिलते हैं। हालांकि, इसकी एनालिटिक्स को थोड़ा बेहतर किया जा सकता है। इसमें मुफ्त प्लान के साथ महीने का 12 डॉलर का प्रोफेशनल्स प्लान मिलता है।

ContentStudio में मिलता है ऑटोमेशन फीचर

इस टूल की मदद से ऑटोमेशन फीचर का लाभ लिया जा सकता है। इसमें कंटेंट एनालिटिक्स का भी ऑप्शन मिलता है। हालांकि, इसका इंटरफेस काफी दुविधा वाला है। ये टूल कई सुविधाओं से लैस है। इसकी कीमत महीने की 25 डॉलर है।

Taplio में सिर्फ वेब सपोर्ट

ये टूल सिर्फ वेब को ही सपोर्ट करता है। इसकी मदद से आसानी से लिंक्डिन से कनेक्ट किया जा सकता है। इसमें चैटजीपीटी-4 की सुविधा मिलती है। हालांकि, इसके लो पेड प्लान में एआई फीचर उपलब्ध नहीं है। इसकी महीने की 39 डॉलर की कीमत है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Amit Mahajan

Amit Mahajan

अमित महाजन DNP India Hindi में कंटेंट राइटर की पोस्ट पर काम कर रहे हैं.अमित ने सिंघानिया विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म में डिप्लोमा किया है. DNP India Hindi में वह राजनीति, बिजनेस, ऑटो और टेक बीट पर काफी समय से लिख रहे हैं. वह 3 सालों से कंटेंट की फील्ड में काम कर रहे हैं.
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Artificial Intelligence

मार्च 29, 2026

OPPO Find X9 Ultra

मार्च 29, 2026

Vivo T5 Pro

मार्च 29, 2026

Artificial Intelligence

मार्च 28, 2026

Realme 16 5G

मार्च 28, 2026

Nothing Phone (4a) Pro

मार्च 28, 2026