---Advertisement---

Twitter यूजर्स को मिली बड़ी सौगात, नए फीचर के जरिए स्पैम मेसेजेस का झंझट हो जाएगा खत्म

Twitter: दुनियाभर में मशहूर माइक्रोब्लॉगिंग ऐप ट्विटर इन दिनों काफी मुश्किल प्रतिस्पर्धा से गुजर रहा है। दरअसल जब से मेटा ने अपने थ्रेड्स एप को लॉन्च किया है, तभी से ट्विटर की परेशानी लगी है। ट्विटर (Twitter) को कड़ी टक्कर देने के लिए मेटा ने थ्रेड्स एप को काफी शानदार फीचर्स के साथ उतारा है। ...

Read more

Avatar of Amit Mahajan

By: Amit Mahajan

Published: जुलाई 15, 2023 11:42 पूर्वाह्न

Twitter
Follow Us
---Advertisement---

Twitter: दुनियाभर में मशहूर माइक्रोब्लॉगिंग ऐप ट्विटर इन दिनों काफी मुश्किल प्रतिस्पर्धा से गुजर रहा है। दरअसल जब से मेटा ने अपने थ्रेड्स एप को लॉन्च किया है, तभी से ट्विटर की परेशानी लगी है। ट्विटर (Twitter) को कड़ी टक्कर देने के लिए मेटा ने थ्रेड्स एप को काफी शानदार फीचर्स के साथ उतारा है। बताया जा रहा है कि थ्रेड्स एप ने शुरुआती 5 दिनों में ही 100 मिलियन यूजर्स जोड़ लिए थे। ऐसे में ये आंकड़ा ट्विटर के लिए अच्छा नहीं है। इसी बीच ट्विटर ने अपने प्लेटफॉर्म पर एक बड़ा बदलाव किया है।

स्पैम मेसेजेस से मिलेगी राहत

ट्विटर ने अपने यूजर्स के लिए एक खास खूबी को रॉल आउट कर दिया है। ट्विटर का नया फीचर लोगों को स्पैम मेसेजेस के झंझट से दूर रखेगा। मालूम हो कि बीते काफी समय से यूजर्स की शिकायत थी कि उनके पास डीएम यानी डायरेक्ट मेसेज आते हैं, जो कि स्पैम होते हैं। ऐसे में इस समस्या पर अब बड़ा एक्शन लिया गया है। ट्विटर ने इससे निपटने के लिए एक नया फीचर जारी कर दिया है। ये फीचर 14 जुलाई से लागू हो गया है।

Twitter के नए फीचर से लाभ

नए फीचर को एक्टिवेट करने के बाद डीएम में स्पैम मेसेजेस काफी कम आएंगे। अगर आप इस नए फीचर का फायदा लेना चाहते हैं तो आपको इन स्टेप्स को फॉलो करना होगा। नए फीचर के तहत यूजर खुद तय कर पाएंगे कि कौन उन्हें मेसेजेस भेज सकता है।

इस स्टेप को फॉलों करें

इस फीचर का लाभ सेटिंग और प्राइवेसी सेक्शन में जाकर डीएम कैटेगरी में मिलेगा।

इसके बाद आपको Quality Filter के विकल्प पर क्लिक करना होगा।

ऐसा करने के बाद ये ऑप्शन शुरू हो जाएगा, इसके बाद यूबर्स के पास उन्हीं लोगों के मेसेजेस आ सकेंगे, जिन्हें वो फॉलो करते हैं।

इसके अलावा वेरिफाइड यूजर्स अगर मेसेजेस भेजे तो वो मेसेजे रिक्वेस्ट ऑप्शन में दिखेगा।

नए फीचर में यूजर जब चाहे Quality Filter की सेटिंग बदल सकता है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Amit Mahajan

Amit Mahajan

अमित महाजन DNP India Hindi में कंटेंट राइटर की पोस्ट पर काम कर रहे हैं.अमित ने सिंघानिया विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म में डिप्लोमा किया है. DNP India Hindi में वह राजनीति, बिजनेस, ऑटो और टेक बीट पर काफी समय से लिख रहे हैं. वह 3 सालों से कंटेंट की फील्ड में काम कर रहे हैं.
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Artificial Intelligence

मार्च 29, 2026

OPPO Find X9 Ultra

मार्च 29, 2026

Vivo T5 Pro

मार्च 29, 2026

Artificial Intelligence

मार्च 28, 2026

Realme 16 5G

मार्च 28, 2026

Nothing Phone (4a) Pro

मार्च 28, 2026