---Advertisement---

Upcoming Smartphones: Tecno, OnePlus और Infinix समेत ये फोन्स साल के आखिर में जीतेंगे आपका दिल! मिल सकती हैं झक्कास खूबियां

Upcoming Smartphones: अगर आप नए साल से पहले नया स्मार्टफोन लेने की सोच रहे हैं तो आपको एक बार इस खबर पर ध्यान देना चाहिए। जानें अपकमिंग फोन्स की संभावित खूबियां

Avatar of Amit Mahajan

By: Amit Mahajan

Published: दिसम्बर 3, 2023 11:01 पूर्वाह्न

Upcoming Smartphones
Follow Us
---Advertisement---

Upcoming Smartphones: 2023 का अंतिम महीना दिसंबर शुरू हो चुका है। ऐसे में अगर आप नए साल से पहले अपना पुराना स्मार्टफोन बदलने की सोच रहे हैं तो आपके पास इस महीने अच्छा ऑप्शन है। दरअसल दिसंबर 2023 में एक से बढ़कर एक अपकमिंग स्मार्टफोन (Upcoming Smartphones) धूम मचाने के लिए तैयार है। हम यहां पर 5 फोन की जानकारी दे रहे हैं, जो इस महीने में लॉन्च हो सकते हैं। आगे देखिए डिटेल।

Tecno Spark Go 2024 की संभावित खूबियां

टेक्नो कंपनी का ये फोन दमदार फीचर्स के साथ आ सकता है। दावा किया जा रहा है कि इसका डिजाइन आईफोन से प्रेरित हो सकता है। मोबाइल के रियर में डबल कैमरा और 5000mah की शानदार बैटरी मिल सकती है। फोन को किफाएती दाम पर लाया जा सकता है। ये फोन 4 दिसंबर को भारत में लॉन्च हो सकता है। फिलहाल कोई आधिकारिक जानकारी नहीं है।

OnePlus 12 के संभावित फीचर्स

वनप्लस कंपनी का ये फ्लैगशिप स्मार्टफोन बेहतरीन खूबियों के साथ बाजार में आएगा। इस फोन में Qualcomm Snapdragon 8 Gen 3 चिपसेट के साथ एंड्रॉइड 14 ओएस मिल सकता है। फोन के रियर में ट्रिपल कैमरा सेटअप और फ्रंट में दमदार सेल्फी कैमरा दिया जा सकता है। फोन को 5 दिसंबर को चीन के बाजार में लॉन्च किया जा सकता है। फिलहाल कोई ऑफिशियली सूचना नहीं है।

Redmi 13C की अनुमानित खासियत

रेडमी के इस अपकमिंग फोन में 5000mah की अच्छी बैटरी के साथ बड़ी डिस्प्ले मिल सकती है। मोबाइल के रियर में डबल कैमरा और 90hz की रिफ्रेश रेट दी जा सकती है। ये फोन बजट रेंज में आ सकता है। इस फोन को 6 दिसंबर को भारत में लॉन्च किया जाएगा। कंपनी ने इसकी आधिकारिक पुष्टि कर दी है।

Infinix Smart 8 की संभावित डिटेल

इंफिनिक्स कंपनी Smart 8 फोन में 6.6 इंच की शानदार डिस्प्ले के साथ 90hz की रिफ्रेश रेट दे सकती है। फोन के बैक पैनल में डबल कैमरा और 5000mah की अच्छी बैटरी मिल सकती है। फोन को 8 दिसंबर को भारत में लॉन्च किया जा सकता है। फिलहाल इसकी कोई आधिकारिक जानकारी नहीं है।

Infinix Hot 40 के अनुमानित फीचर्स

इस महीने इंफिनिक्स का एक और दमदार फोन लॉन्च हो सकता है। इस फोन में 5100mah की बैटरी के साथ रियर में ट्रिपल कैमरा दिया जा सकता है। डिवाइस में 6.75 इंच की स्क्रीन के साथ एंड्रॉइड 13 ओएस मिल सकता है। ये फोन 9 दिसंबर को लॉन्च हो सकता है। मगर इसकी कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Amit Mahajan

Amit Mahajan

अमित महाजन DNP India Hindi में कंटेंट राइटर की पोस्ट पर काम कर रहे हैं.अमित ने सिंघानिया विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म में डिप्लोमा किया है. DNP India Hindi में वह राजनीति, बिजनेस, ऑटो और टेक बीट पर काफी समय से लिख रहे हैं. वह 3 सालों से कंटेंट की फील्ड में काम कर रहे हैं.
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Rashifal 14 May 2026

मई 13, 2026

कल का मौसम 14 May 2026

मई 13, 2026

Rain Alert 14 May 2026

मई 13, 2026

Noida International Airport

मई 13, 2026

Anurag Dhanda

मई 13, 2026

Artificial Intelligence

मई 13, 2026