---Advertisement---

Realme 11 5G स्मार्टफोन रील बनाने वाली लड़कियों की कराएगा मौज, मिल सकते हैं ये खास फीचर्स

Realme 11 5G: चाइनीस स्मार्टफोन कंपनी Realme ने अपने नए स्तमार्टफोन Realme 11 5G के लॉन्चिंग को लेकर तैयारी पूरी कर ली है। खबरों की माने तो Realme अपने इस नए मॉडल के फोन को बहुत जल्द टेक बाजार में उतार सकता है।

Avatar of Gaurav Dixit

By: Gaurav Dixit

Published: अगस्त 3, 2023 11:48 पूर्वाह्न

REALME 11 5G
Follow Us
---Advertisement---

Realme 11 5G: चाइनीस स्मार्टफोन कंपनी Realme ने अपने नए स्तमार्टफोन Realme 11 5G के लॉन्चिंग को लेकर तैयारी पूरी कर ली है। खबरों की माने तो Realme अपने इस नए मॉडल के फोन को बहुत जल्द टेक बाजार में उतार सकता है। बता दें कि भारतीय बाजार में Realme अपने शानदार फीचर और कैमरा क्वीलिटी को लेकर जाना जाता है। Realme ने अपने अपने इन्हीं फीचर्स के बल बदौलत भारतीय टेक बाजार से ग्राहकों को अपनी ओर आकर्षित किया है। अब इसके Realme 115G आने के खबर के साथ ही टेक बाजार में हलचल बढ़ गई है। कहा जा रहा है Realme का ये अपकमिंग फोन आते ही खूब धूम मचाने वाला है।

संभावित फीचर्स

इसके फीचर्स को लेकर कोई पुख्ता जानकारी तो सामने नहीं आई है लेकिन कहा जा रहा है कि इसके कुछ फीचर्स लीक हुए हैं जिनके आधार पर खूब बातें चल रही हैं। बता दें कि इसकी कोई आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है। हालाकि टेक बाजार के एक्सपर्टस के हवाले से इन फीचर्स के होने की बात कही जा रही है।

डिस्प्ले6.72-इंच (2400×1080)
बैटरी5000mAh
रैम8 जीबी
स्टोरेज256 जीबी
रियर कैमरा108MP + 2MP
सेल्फी कैमरा16MP
ओएसएंड्रॉइड 13
प्रोसेसरमीडियाटेक डाइमेंशन 6100+

वहीं इसके अतिरिक्त कहा जा रहा है कि Realme का यह फोन Realme UI 4.0 पर काम करेगा और इसमें ब्लूटूथ 5.3 फीचर भी मिलेगा और साथ ही साथ 67W फास्ट चार्जिंग फीचर मिलने की भी संभावना है। Realme के इस फोन का वजन 190 ग्राम हो सकता है और इसकी चौड़ाई 8.05mm होने की उम्मीद है।

कब तक हो सकता है लॉन्च

खबरों की माने तो इसे बहुत ही जल्द टेक बाजार में उतारा जा सकता है। इसकी खबर टिप्सटर अभिषेक यादव के माध्यम से सामने आई। टिप्स्टर की माने तो Realme 11 5G अगले 10 दिनों में भारत में लॉन्च किया जा सकता है। वहीं बता दें कि इस स्मार्टफोन को RMX3780 मॉडल नंबर के साथ लिस्ट किये जाने की सूचना है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Gaurav Dixit

Gaurav Dixit

गौरव दीक्षित पत्रकारिता जगत के उभरते हुए चेहरा हैं। उन्होनें चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। गौरव राजनीति, ऑटो और टेक संबंघी विषयों पर लिखने में रुची रखते हैं। गौरव पिछले दो वर्षों के दौरान कई प्रतिष्ठीत संस्थानों में कार्य कर चुके हैं और वर्तमान में DNP के साथ कार्यरत हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Vivo V70

फ़रवरी 12, 2026

Instagram AI Feature

फ़रवरी 12, 2026

Nothing Phone 4a Pro

फ़रवरी 12, 2026

AI Tools

फ़रवरी 12, 2026

iPhone 18 Pro

फ़रवरी 12, 2026

Infinix Note 60 Pro

फ़रवरी 12, 2026