---Advertisement---

Vivo T4 Ultra सेल्फी शौकीनों की कराएगा मौज! लॉन्च से पहले लीक हुआ AnTuTu Score, तहलका मचा सकता है 90W का फ्लैश चार्जर

Vivo T4 Ultra: वीवो कंपनी अपना नया मिडरेंज फोन लाने वाली है। इस फोन में सेल्फी शौकीनों के लिए धांसू फ्रंट कैमरा मिल सकता है। इसमें 90W का फ्लैश चार्जर आते ही तहलका मचा सकता है।

Avatar of Amit Mahajan

By: Amit Mahajan

Published: जून 5, 2025 11:06 पूर्वाह्न

Vivo T4 Ultra
Follow Us
---Advertisement---

Vivo T4 Ultra: स्मार्टफोन में सेल्फी का शौक तो हर किसी को रहता ही है। मगर अक्सर फोन का फ्रंट कैमरा अच्छा नहीं होता है। ऐसे में अगर आप भी सेल्फी के शौकीन हैं, तो आपके लिए जल्द ही धाकड़ स्मार्टफोन वीवो टी4 अल्ट्रा दस्तक देने वाला है। जी हां, वीवो ने अपने अपकमिंग फोन की लॉन्च डेट की घोषणा कर दी है। इसके साथ ही कई फीचर्स भी सामने आए हैं। लीक रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस फोन में 50MP का फ्रंट शूटर आने की संभावना है। साथ ही इसमें 90W का फ्लैश चार्जर भी धमाल धमाका कर सकता है।

वीवो टी4 अल्ट्रा में धूम मचाएगा 50MP का पेरिस्कोप कैमरा

फोन मेकर ने बताया है कि अपकमिंग फोन में MediaTek Dimensity 9300+ SoC प्रोसेसर दिया जाएगा। इसके साथ इसमें एंड्रॉयड 15 ओएस का सपोर्ट मिलेगा। कंपनी के मुताबिक, इस फोन में बैक साइड पर 50MP का OIS मेन कैमरा, 8MP का अल्ट्रावाइड एंगल लेंस और 50MP का 3 गुना पेरिस्कोप OIS कैमरा दिया जाएगा। वीवो के मुताबिक, इस फोन को AI पावर्ड फीचर्स से लैस किया जाएगा। इस फोन में 6.7 इंच की एमोलेड कर्व डिस्प्ले आ सकती है। साथ ही 120Hz की रिफ्रेश रेट धूम मचा सकती है।

स्पेक्सवीवो टी4 अल्ट्रा की लीक खूबियां
चिपसेटMediaTek Dimensity 9300+ SoC
ओएसएंड्रॉयड 15
रैम-स्टोरेज12GB-512GB
स्क्रीन6.7 इंच
बैटरी5500mAh
रियर कैमरा50MP+8MP+50MP
सेल्फी कैमरा50MP
रिफ्रेश रेट120Hz
Photo Credit: Flipkart

Vivo T4 Ultra AnTuTu Score

कई रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि वीवो टी4 अल्ट्रा में धाकड़ अंतूतू स्कोर मिल सकता है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, वीवो टी4 अल्ट्रा का अंतूतू स्कोर 2 मिलियन से अधिक रह सकता है।

Vivo T4 Ultra Price in India

लेटेस्ट लीक के मुताबिक, वीवो टी4 अल्ट्रा मिडरेंज सेगमेंट में एंट्री ले सकता है। रिपोर्ट्स के अनुसार, वीवो टी4 अल्ट्रा की इंडिया में कीमत 30000 रुपये के करीब रह सकती है।

Vivo T4 Ultra Launch Date in India

ऑनलाइन शॉपिंग वेबसाइट Flipkart पर फोन मेकर ने अपने आगामी फोन की लॉन्च डेट रिवील कर दी है। वीवो टी4 अल्ट्रा की इंडिया में लॉन्च डेट 11 जून 2025 है।

Avatar of Amit Mahajan

Amit Mahajan

अमित महाजन DNP India Hindi में कंटेंट राइटर की पोस्ट पर काम कर रहे हैं.अमित ने सिंघानिया विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म में डिप्लोमा किया है. DNP India Hindi में वह राजनीति, बिजनेस, ऑटो और टेक बीट पर काफी समय से लिख रहे हैं. वह 3 सालों से कंटेंट की फील्ड में काम कर रहे हैं.
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Google Nano Banana 2

फ़रवरी 27, 2026

iQOO Z11x 5G

फ़रवरी 27, 2026

Motorola Edge 50 Pro

फ़रवरी 27, 2026

Samsung Galaxy S26 Ultra 5G vs iPhone 18 Pro Max

फ़रवरी 27, 2026

Samsung Galaxy S26 Ultra 5G

फ़रवरी 26, 2026

OPPO Reno 15

फ़रवरी 26, 2026