---Advertisement---

Vivo T4x 5G: 15000 रुपये से कम के स्मार्टफोन में मिलता है 50MP का AI कैमरा, 6500mah की बैटरी देती है लिमिटलेस परफॉर्मेंस!

Vivo T4x 5G: वीवो के तूफानी स्मार्टफोन को 15000 रुपये से कम में Flipkart से खरीदा जा सकता है। इसमें 50MP का AI कैमरा, 6500mah की बैटरी मिलती है।

Avatar of Amit Mahajan

By: Amit Mahajan

Published: मार्च 6, 2025 10:56 पूर्वाह्न

Vivo T4x 5G
Follow Us
---Advertisement---

Vivo T4x 5G: वीवो ने कुछ ही समय में अपना प्रीमियम फ्लैगशिप स्मार्टफोन एक्स200 और बजट स्मार्टफोन वीवो टी4एक्स 5जी पेश किया है। ऐसे में अगर आप वीवो के मोबाइल चलाना पसंद करते हैं, तो बिना देर किए अपने बजट के हिसाब से वीवो के इन धाकड़ मॉडल्स पर एक नजर डाल सकते हैं।

हाल ही पेश हुआ वीवो टी4एक्स 5जी फोन बेहद ही झक्कास खूबियों से भरा हुआ है। Vivo T4x 5G Flipkart पर लिस्ट हो गया है, मगर अभी इसकी सेल स्टार्ट नहीं हुई है। वीवो टी4एक्स 5जी को फ्लिपकार्ट से खरीदने के लिए 12 मार्च 2025 तक का इंतजार करना होगा। Vivo T4x 5G Price 15000 रुपये से कम है। वीवो टी4एक्स 5जी की कीमत बजट श्रेणी में लोगों को लुभा सकती है।

Vivo T4x 5G को स्पेशल बनाता है 50MP का AI कैमरा

अगर आप किसी लेटेस्ट बजट और पॉकेट फ्रेंडली स्मार्टफोन को ढूंढ रहे हैं, तो वीवो टी4एक्स 5जी को खरीद सकते हैं। इस फोन में रियर साइड पर 50MP का AI कैमरा दिया गया है। इसके साथ 2MP का डेप्थ सेंसर भी मिलता है, जिससे फोटोग्राफी करने में काफी आसानी हो जाती है। Vivo T4x 5G Flipkart पर बताया गया है कि इस फोन में फ्रंट साइड पर 8MP का सेल्फी कैमरा देखने को मिलता है।

वीवो टी4एक्स 5जी फ्लिपकार्ट पर बिक्री के लिए पोस्ट कर दिया गया है। साथ ही इस पर ऑफर भी दिया जा रहा है। Vivo T4x 5G Price 12999 रुपये से शुरू होती है। हालाकि, फ्लिपकार्ट पर वीवो टी4एक्स 5जी की कीमत 13999 रुपये दिखाई गई है।

स्पेक्सवीवो टी4एक्स 5जी
प्रोसेसरMediaTek Dimensity 7300
रैम-स्टोरेज8GB-256GB
बैटरी6500mah
स्क्रीन6.72 इंच
रिफ्रेश रेट120Hz
रियर कैमरा50MP+2MP
सेल्फी कैमरा8MP
Photo Credit: Flipkart

वीवो टी4एक्स 5जी में धांसू परफॉर्मेंस देती है 6500mah की बैटरी

स्मार्टफोन मेकर वीवो ने दावा किया है कि Vivo T4x 5G फोन में 6500mah की बैटरी लिमिटलेस परफॉर्मेंस देती है। यह बेहद ही हाईडेंसिटी बैटरी है, जो एक बार चार्ज होने के बाद पूरे दिन चल सकती है। इस फोन को 44W के फास्ट फ्लैगचार्जर के साथ उतारा गया है। इसमें क्विक चार्जिंग की सुविधा दी गई है। वीवो ने बताया है कि इसकी बैटरी 5 साल के बैकअप के साथ दी गई है। इसका मतलब है कि इसकी बैटरी को 5 साल तक बिना किसी परेशानी के चलाया जा सकता है।

वीवो टी4एक्स 5जी फ्लिपकार्ट पर 22 फीसदी की छूट के साथ लिस्ट किया गया है। Vivo T4x 5G Price 13999 रुपये 6GB+128GB स्टोरेज वेरिएंट। 8GB+128GB स्टोरेज वेरिएंट का दाम 14999 रुपये रखा गया है। वहीं, 8GB+256GB स्टोरेज वेरिएंट वाले वीवो टी4एक्स 5जी की कीमत 16999 रुपये निर्धारित की गई है। इनकी पहली सेल पर 1000 रुपये की छूट मिल सकती है। ऐसे में इसका शुरुआती दाम 12999 रुपये रह जाता है।

Avatar of Amit Mahajan

Amit Mahajan

अमित महाजन DNP India Hindi में कंटेंट राइटर की पोस्ट पर काम कर रहे हैं.अमित ने सिंघानिया विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म में डिप्लोमा किया है. DNP India Hindi में वह राजनीति, बिजनेस, ऑटो और टेक बीट पर काफी समय से लिख रहे हैं. वह 3 सालों से कंटेंट की फील्ड में काम कर रहे हैं.
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Google Nano Banana 2

फ़रवरी 27, 2026

iQOO Z11x 5G

फ़रवरी 27, 2026

Motorola Edge 50 Pro

फ़रवरी 27, 2026

Samsung Galaxy S26 Ultra 5G vs iPhone 18 Pro Max

फ़रवरी 27, 2026

Samsung Galaxy S26 Ultra 5G

फ़रवरी 26, 2026

OPPO Reno 15

फ़रवरी 26, 2026