---Advertisement---

Vivo T4x 5G: 6.72 इंच की डिस्प्ले के साथ धूम मचाएगी नोटिफिकेशन के लिए डायनामिक लाइट! लीक में AnTuTu स्कोर का हुआ खुलासा

Vivo T4x 5G: वीवो अपने नए फोन में 6.72 इंच की डिस्प्ले के साथ नोटिफिकेशन के लिए डायनामिक लाइट दे सकता है। लीक में AnTuTu स्कोर का खुलासा हुआ है।

Avatar of Amit Mahajan

By: Amit Mahajan

Published: फ़रवरी 17, 2025 11:11 पूर्वाह्न

Vivo T4x 5G
Follow Us
---Advertisement---

Vivo T4x 5G: यह तो आप जानते होंगे कि वीवो के स्मार्टफोन में दमदार कैमरा सेंसर देखने को मिलते हैं। मगर वीवो टी4एक्स 5जी फोन में काफी कुछ खास हो सकता है। लेटेस्ट रिपोर्ट्स की मानें, तो Vivo T4x 5G India को लेकर फोन मार्केट में काफी क्रेज बना हुआ है। ऐसे में कई तरह की अफवाहें सामने आ रही हैं। वीवो टी4एक्स 5जी इंडिया को Flipkart पर भी उतारा जाएगा। फ्लिपकार्ट पर इस फोन को 6.72 इंच की डिस्प्ले के साथ लाने की संभावना है।

Vivo T4x 5G में धूम मचा सकती है डायनामिक लाइट

लेटेस्ट लीक में इस बात पर जोर दिया जा रहा है कि वीवो टी4एक्स 5जी स्मार्टफोन में नोटिफिकेशन के लिए डायनामिक लाइट की सुविधा दी जा सकती है। ताजा रिपोर्ट्स के अनुसार, Vivo T4x 5G India में MediaTek Dimensity 7300 चिपसेट देखने को मिल सकती है। रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि इसमें काफी दमदार परफॉर्मेंस देखने को मिल सकती है। वीवो टी4एक्स 5जी इंडिया का AnTuTu स्कोर 728000 प्वाइंट बताया जा रहा है। इस वजह से इसमें शानदार एआई खूबियां आने की उम्मीद की जा रही है। Flipkart साइट पर इस फोन को उतारा गया है, ऐसे में इसकी बिक्री उसी प्लेटफॉर्म पर होने की संभावना है। लीक के मुताबिक, फ्लिपकार्ट पर इसे कुछ ऑफर्स के साथ लिस्ट किया जा सकता है।

स्पेक्सवीवो टी4एक्स 5जी की लीक खासियतें
डिस्प्ले6.72 इंच
प्रोसेसरMediaTek Dimensity 7300
बैटरी6500mah
रियर कैमरा50MP+8MP
फ्रंट कैमरा16MP

वीवो टी4एक्स 5जी में मिल सकते हैं ये कलर्स

कई मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि Vivo T4x 5G फोन अपने सेगमेंट का सबसे पावरफुल मॉडल होगा। लीक के मुताबिक, Vivo T4x 5G India फोन में 6500mah की टर्बोचार्ज बैटरी मिलने की उम्मीद है। इसके साथ ही 80W का वायर्ड फास्ट चार्जर काफी कम समय में फोन को फुल चार्ज कर सकता है। रिपोर्ट्स के अनुसार, वीवो टी4एक्स 5जी इंडिया फोन एंड्रॉयड 15 ओएस पर काम कर सकता है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस फोन को Flipkart पर Pronto Purple और Marine Blue कलर्स के साथ उतारा जा सकता है। मगर अभी तक फ्लिपकार्ट पर इस बारे में ज्यादा जानकारी नहीं है।

Avatar of Amit Mahajan

Amit Mahajan

अमित महाजन DNP India Hindi में कंटेंट राइटर की पोस्ट पर काम कर रहे हैं.अमित ने सिंघानिया विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म में डिप्लोमा किया है. DNP India Hindi में वह राजनीति, बिजनेस, ऑटो और टेक बीट पर काफी समय से लिख रहे हैं. वह 3 सालों से कंटेंट की फील्ड में काम कर रहे हैं.
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

iQOO 16 5G

मार्च 30, 2026

Apple First Foldable iPhone

मार्च 30, 2026

Artificial Intelligence

मार्च 30, 2026

Vivo X300s

मार्च 30, 2026

Artificial Intelligence

मार्च 29, 2026

OPPO Find X9 Ultra

मार्च 29, 2026