Vivo T5 Pro 5G: पानी, गर्मी और गिरने से भी नहीं खराब होगा ये फोन, टैबलेब के लेवल की बैटरी और हाईटेक यूजर्स की कराएगा मौज

Vivo T5 Pro 5G: वीवो 15 अप्रैल को भारतीय मार्केट में वीवो टी5 प्रो 5जी स्मार्टफोन लॉन्च करने जा रहा है. इसके फीचर्स लॉन्च से पहले ही चर्चा में बने हुए हैं. यहां जानें फोन में क्या कुछ नया मिल सकता है?

Vivo T5 Pro 5G

Picture Credit: Google

Vivo T5 Pro 5G: वीवो अपना प्रीमियम स्मार्टफोन 15 अप्रैल को  लॉन्च करने जा रहा है. वीवो टी5 प्रो5जी स्मार्टफोन अपने पावरफुल लीक फीचर्स के कारण चर्चा में बना हुआ है. लीक खबरों की मानें तो इसमें 9,020mAh की बैटरी मिल रही है. इस सेगमेंट में अब तक की सबसे बड़ी बैटरी मानी जा रही है. फोन को हर टेम्परेचर सुरक्षा देने के लिए इसमें P68 और IP69+ रेटिंग मिल रही है. जिसके कारण ये पानी, गर्मी और गिरने से भी नहीं  टूटेगा.

Vivo T5 Pro 5G फोन की सेफ्टी

वीवो टी5 प्रो5जी स्मार्टफोन में सुरक्षा के लिए IP68 और IP69+ रेटिंग मिल रही है. इस फोन को धूल और पानी से बचाने में मदद करता है. वीवो के इस फोन में 1.5 मीटर तक 30 मिनट के लिए रखा जा सकता है. वहीं, टाई टेम्परेचर पर भी ये सुरक्षित रहेगा.फोन की सुरक्षा के लिए इसमें मिलिट्री-ग्रेड मजबूती मिल सकती है. जिसके कारण ये गिरने से भी नहीं टूटेगा. वहीं, स्क्रीन की सुरक्षा के लिए इसमें Titan Glass मिल सकता है. इसके साथ ही खबर है कि,फोन को फटने या ओवरहीट होने से बचाने के लिए इसमें 7,000 sq mm का वैपर चैंबर कूलिंग सिस्टम मिल सकता है.

वीवो टी5 प्रो5जी स्मार्टफोन की बैटरी-कैमरा और अन्य स्पेसिफिकेशन

6.8-इंच की 1.5K AMOLED डिस्प्ले मिल सकती है. ये तेज धूप में भी स्क्रीन को देखने में मदद करेगी.Qualcomm Snapdragon 7s Gen 4 प्रोसेसर मिल सकता है.
9,020mAh की बैटरी के साथ 90W का फास्ट चार्जर मिल सकता है.
Android 16 का ऑपरेटिंग सिस्टम मिल सकता है.
200MP का कैमरा OIS के साथ मिल सकता है. 50MP का अल्ट्रा-वाइड लेंस के साथ 2MP का एडिशनल सेंसर मिल सकता है. वहीं, सेल्फी के लिए 50MP का हाई-रिज़ॉल्यूशन कैमरा मिल सकता है. इससे 4K @60fps क्वालिटी में वीडियो को रिकॉर्ड किया जा सकता है. कैमरे में कई सारे एआई फीचर्स मिल सकते हैं.

वीवो के प्रीमियम स्मार्टफोन की अनुमानित कीमत

अभी तक वीवो के प्रीमियम फोन की कीमत को लेकर कोई भी आधिकारिक जानकारी मौजूद नहीं है. लेकिन इसे 30 हजार से 37 हजार की कीमत में लॉन्च किया जा सकता है.

Exit mobile version