Vivo T5x 5G: वीवो अपने बजट फ्रंडली स्मार्टफोन्स के लिए जाना जाता है। अगर आप भी किसी नए फोन को खरीदने की सोच रहे तो थोड़ा सा थम जाएं क्योंकि वीवो टी5एक्स अपने प्रीमियम फीचर्स से मोबाइल मार्केट हिलाने आ रहा है। ये फोन मार्च 2026 तक भारत में लॉन्च हो सकता है। खबरों की मानें तो कंपनी इसे 15000 से 20000 की कीमत में पेश कर सकती है।
Vivo T5x 5G स्मार्टफोन में मिल सकती है पावरफुल बैटरी
वीवो टी5एक्स स्मार्टफोन में 7200mAh की बैटरी मिल सकती है। वहीं, 44W का सुपरफास्ट चार्जर मिल सकता है। इसमें रिवर्स चार्जिंग दी जा सकती है। वहीं, दावा तो यहां तक किया जा रहा है कि, ये फोन अगर बिना इंटरनेट यूज किया जाए तो 3 दिन तक बैटरी बैकअप दे सकता है। वहीं, 5 साल साल तक बैटरी की गारंटी मिल सकती है।
कैमरे में क्या मिल सकता है यूनिक?
वीवो टी5एक्स स्मार्टफोन में फोटोग्राफी और वीडियोग्राफी के लिए कई बेस्ट कैमरे मिल सके हैं। इसमें 50MP का मेन AI कैमरा मिल सकता है। वहीं, पोट्रेट फोटोग्राफी के लिए 2MP का कैमरा मिल सकता है। इसमें 32MP का सेल्फी कैमरा मिल सकता है। इस कैमरे से 4K @ 30 FPS क्वालिटी में वीडियो को रिकॉर्ड किया जा सकता है। व्लॉगर्स के लिए ये बेस्ट विकल्प साबित हो सकता है।
संभावित प्रोसेसर और परफॉर्मेंस
हैवी गेमिंग के लिए MediaTek Dimensity 7400 Turbo प्रोसेसर मिल सकता है। वहीं, एआई से लैस Android 16 का ऑपरेटिंग सिस्टम मिल सकता है।
डिस्प्ले
6.82 इंच का FHD+ LCD डिस्प्ले मिल सकती है। ये धूप में भी दिखेगी।
सेफ्टी फीचर्स
पानी और धूल से बचाने के लिए IP68 और IP69 रेटिंग मिल सकती है। वहीं, यूजर्स की सुरक्षा के लिए प्राइवेसी डैशबोर्ड की सुविधा मिल सकती है। ये यूजर को बताएगा कि, कौन ऐप कैमरा या माइक्रोफोन का यूज कर रहा है। यूजर फिर इस एक्सेस को ब्लॉक कर सकता है।
वीवो टी5एक्स 5जी स्मार्टफोन की लीक कीमत
अभी तक वीवो टी5एक्स 5जी स्मार्टफोन की कीमत को लेकर कोई भी आधिकारिक जानकारी तो सामने नहीं आ सकी है। लेकिन लीक खबरों में दावा किया जा रहा है कि, कंपनी इसे 6GB और 8GB रैम में लॉन्च कर सकती है। इसके साथ ही 128GB और 256GB स्टोरेज वेरियंट में पेश कर सकती है। विभिन्न वेरियंट की कीमत 12000 से लेकर 23000 के आस-पास तक हो सकती है।






