Vivo T5x 5G: स्मार्टफोन सेगमेंट में एंट्री लेवल और मिडरेंज से इतर बजट लेवल काफी तेजी से पॉपुलर हो रहा है। इसमें वीवो बुलेट की रफ्तार से दौड़ रहा है। जी हां, फोन मेकर ने अपना धांसू मोबाइल वीवो टी5एक्स 5जी इंडिया में लॉन्च कर दिया है। ऐसे में अगर आप पॉकेट फ्रेंडली प्राइस में एक अच्छा और किफाएती फोन तलाश रहे है, तो इस मॉडल पर आंख बंद करके विचार कर सकते हैं। फोन मेकर ने इसमें डिजाइन से लेकर पावरफुल परफॉर्मेंस को शामिल किया है।
Vivo T5x 5G को खास बना सकते हैं ये फीचर्स
फोन मेकर ने वीवो टी5एक्स 5जी मोबाइल में रियर साइड पर डबल कैमरा सेटअप रखा गया है। इसमें 50एमपी का प्राइमरी कैमरा, 2एमपी का डेप्थ सेंसर जोड़ा गया है। कंपनी ने इसमें एलईडी फ्लैश, 4K वीडियो रिकॉर्डिंग की सुविधा को भी शामिल किया है। वहीं, आगे की ओर, 32एमपी का सेल्फी शूटर दिया गया है। इसमें भी 4K वीडियो रिकॉर्डिंग को जोड़ा गया है। ऐसे में फोन में दमदार कैमरा सेटअप दिया गया है। इसके अलावा, यह फोन गेमिंग के लिए भी काफी जबरदस्त साबित हो सकता है। फोन में मीडियाटेक डाइमेंसिटी 7400 टर्बो चिपसेट, एड्रॉयड 16 ओएस के साथ ओरिजन ओएस का सपोर्ट जोड़ा गया है। इसमें 7200mAh की बैटरी के साथ 44W का वायर्ड चार्जर दिया गया है।
वीवो टी5एक्स 5जी फोन गेमिंग में देगा धाकड़ एक्सपीरियंस
इसके अलावा, वीवो टी5एक्स 5जी मोबाइल में 6.76 इंच की एचडी प्लस डिस्प्ले दी गई है। साथ ही 120Hz की रिफ्रेश रेट और 1200 निट्स की ब्राइटनेस मिलती है। इसमें यूएसबी सी टाइप और स्टीरियो स्पीकर की सुविधा दी गई है। कंपनी ने दावा किया है कि इसका अंतूतू स्कोर 1 मिलियन से अधिक बेंचमार्क स्कोर लागू किया गया है। कंपनी ने इसमें सुपर गेमिंग परफॉर्मेंस दिया गया है। ऐसे में अल्ट्रा गेम मोड, गेम वॉयस चेंजर समेत कई अन्य खूबियों को जोड़ा गया है। इसके अलावा, एआई क्रिएशन, एआई ट्रांसक्रिप्ट अस्सिट के साथ कुछ अन्य फीचर्स भी मिलते हैं।
Outthink. Outrun. Outperform, the all-new vivo T5x with smart AI tools that make your life simpler, paired with MediaTek Dimensity 7400 Turbo that makes it the segment’s fastest smartphone.
The all-new vivo T5x sales start on 17th March, 12 PM.#vivoT5x #GetSetTurbo #TurboLife pic.twitter.com/imNhXVCgPM
— vivo India (@Vivo_India) March 17, 2026
क्या है प्राइस और पहली सेल की डेट
फोन कंपनी के मुताबिक, वीवो टी5एक्स 5जी मोबाइल का दाम 17499 रुपये और टॉप वेरिएंट का प्राइस 20999 रुपये निर्धारित किया गया है। इसकी पहली सेल 24 मार्च 2026 को कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट और ऑनलाइन शॉपिंग प्लेटफॉर्म फ्लिपकार्ट पर शुरू होगी। इस दौरान कई धांसू ऑफर्स भी मिलने का अनुमान है।






