---Advertisement---

Vivo V29e स्मार्टफोन में 50MP का सेल्फी कैमरा लड़कियों का बनेगा फेवरेट! डिजाइन और खूबियों से हो सकता है लगाव

Vivo V29e: चीन की फेमस फोन कंपनी वीवो अपने नए स्मार्टफोन को लेकर चर्चा में है। वीवो वी29ई मोबाइल में काफी शानदार फीचर्स मिलेंगे। ये फोन सेगमेंट में पहली बार सबसे स्लिम होगा। इसमें 3डी कर्व डिस्प्ले के साथ बहुत कुछ मिलने वाला है। जानिए इसकी कीमत समेत सारी डिटेल।

Avatar of Amit Mahajan

By: Amit Mahajan

Published: अगस्त 24, 2023 2:22 अपराह्न

Vivo V29e
Follow Us
---Advertisement---

Vivo V29e: अगर आप स्मार्टफोन में कैमरे का अधिक इस्तेमाल करते हैं। स्मार्टफोन में सेल्फी लेने का आपको खास शौक हैं तो आपके लिए ये खबर बहुत स्पेशल रहने वाली है। दरअसल चाइना की लोकप्रिय फोन कंपनी वीवो अपना धांसू स्मार्टफोन वीवो वी29 ई (Vivo V29e) लॉन्च करने वाली है। इस फोन में कमाल का डिजाइन और लुक देखने को मिलेगा। इस फोन के लॉन्च से पहले ही इसके फीचर्स और डिजाइन काफी खलबली मचा रहे हैं। फटाफट जानें क्या है इसकी सारी डिटेल।

Vivo V29e Launching Date

Vivo V29e मोबाइल 28 अगस्त को इंडिया में लॉन्च किया जाएगा। वीवो ने अपनी आधिकारिक साइट पर इसकी जानकारी दी है। साथ ही कंपनी ने इसके डिजाइन और कुछ खूबियों को भी ऑफिशियली शेयर किया है।

Vivo V29e Specifications

बताया जा रहा है कि इस फोन में 6.78 इंच की फुल एचडी प्लस अमोल्ड डिस्प्ले मिलेगी। वीवो का ये फोन सबसे स्लिमेस्ट कर्व्ड ऐजेस वाला होगा। इसमें 120hz की रिफ्रेश रेट के साथ 1300 निट्स की ब्राइटनेस होगी। इस फोन की थिकनेस 7.57mm होगी। ये अपने सेगमेंट का सबसे स्लिम फोन होने वाला है। यही वजह है इसकी काफी धूम मची हुई है।

फीचर्सVivo V29e
प्रोसेसरQualcomm Snapdragon 695 SoC
स्क्रीन6.78 इंच
बैटरी5000nah
रियर कैमरा64MP+8MP
सेल्फी कैमरा50MP

Vivo V29e Camera Features

वीवो का ये फोन Qualcomm Snapdragon 695 SoC चिपसेट के साथ आने की संभावना है। इस फोन में कैमरे शौकीनों के लिए 64MP का मेन कैमरा OIS सपोर्ट के साथ आएगा। साथ ही 8MP का अल्ट्रावाइड एंगल कैमरा दिया जाएगा। इसमें सेल्फी के लिए 50MP का फ्रंट कैमरा सेंसर मिलने का दावा किया जा रहा है।

Vivo V29e Expected Price

बताया जा रहा है कि इस स्टाइलिश फोन को चलाने के लिए 5000nah की बैटरी के साथ 44W का फास्ट चार्जर दिया जाएगा। ये फोन आर्टिस्टिक ब्लू और आर्टिस्टिक रेड कलर में आएगा। इस फोन में 8GB रैम के साथ 8GB की वर्चुअल रैम दी जाएगी, ऐसे में ये फोन 16GB रैम के साथ आएगा। इसमें 256GB स्टोरेज का ऑप्शन मिलेगा। इस फोन में आई कैचिंग कलर चेंजिंग बैक पैनल मिलेगा। इस फोन को 25000 से 30000 रुपये में लॉन्च किया जा सकता है। हालांकि, इसकी कीमत की कोई भी आधिकारिक जानकारी नहीं है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Amit Mahajan

Amit Mahajan

अमित महाजन DNP India Hindi में कंटेंट राइटर की पोस्ट पर काम कर रहे हैं.अमित ने सिंघानिया विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म में डिप्लोमा किया है. DNP India Hindi में वह राजनीति, बिजनेस, ऑटो और टेक बीट पर काफी समय से लिख रहे हैं. वह 3 सालों से कंटेंट की फील्ड में काम कर रहे हैं.
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Artificial Intelligence

अप्रैल 15, 2026

Redmi A7 Pro 5G

अप्रैल 15, 2026

Motorola Razr 70 Ultra 5G

अप्रैल 15, 2026

Infinix Note 60 Pro

अप्रैल 14, 2026

Vivo X300 Ultra

अप्रैल 14, 2026

AI Tools

अप्रैल 14, 2026