---Advertisement---

Vivo V29e जल्द आ रहा है! स्मार्टफोन में स्लिमेस्ट 3D कर्व्ड डिस्प्ले के साथ मिल सकता है आर्टिस्टिक डिजाइन

Vivo V29e: स्मार्टफोन मार्केट में चीन की पॉपुलर कंपनी वीवो (Vivo) अपने लेटेस्ट अपकमिंग फोन वीवो वी29ई (Vivo V29e) को लेकर काफी छाई हुई है। वीवो ने इस फोन को टीज किया है और साथ ही अपने आधिकारिक एक्स (ट्विटर) अकाउंट पर इस फोन को ‘दीमास्टरपीस’ बताया है। वीवो ने इस फोन के बारे में ...

Read more

Avatar of Amit Mahajan

By: Amit Mahajan

Published: अगस्त 16, 2023 12:53 अपराह्न

Vivo V29e
Follow Us
---Advertisement---

Vivo V29e: स्मार्टफोन मार्केट में चीन की पॉपुलर कंपनी वीवो (Vivo) अपने लेटेस्ट अपकमिंग फोन वीवो वी29ई (Vivo V29e) को लेकर काफी छाई हुई है। वीवो ने इस फोन को टीज किया है और साथ ही अपने आधिकारिक एक्स (ट्विटर) अकाउंट पर इस फोन को ‘दीमास्टरपीस’ बताया है। वीवो ने इस फोन के बारे में अपनी आधिकारिक साइट पर भी जानकारी दी है। आपको बता दें कि वीवो के इस फोन को फ्लिपकार्ट (Flipkart) शॉपिंग प्लेटफॉर्म पर लॉन्च किया जाएगा। फटाफट जानें क्या है इसकी डिटेल।

Vivo V29e की आधिकारिक जानकारी

वीवो ने Vivo V29e फोन के डिजाइन को काफी आकर्षक लुक दिया है। कंपनी ने इसके बारे में अपनी साइट पर बताया है कि इसका डिजाइन काफी आर्टिस्टिक है। साथ ही इस फोन में आई कैचिंग कलर चेंजिंग फीचर दिया गया है। कंपनी ने बताया है कि ये फोन स्लिम, स्लीक और लाइट है। इसकी बॉडी 0.757cm है। कंपनी ने बताया है कि ये फोन स्लिमेस्ट 3D कर्व्ड डिस्प्ले के साथ आएगा। इसमें 120hz का रिफ्रेश रेट मिलेगा।

Vivo V29e Expected Features

फीचर्सVivo V29e
प्रोसेसरMediaTek Dimensity 700
स्क्रीन6.44 इंच
बैटरी4000mah
रियर कैमरा64 MP + 8 MP

वीवो के इस फोन में 6.44 इंच की स्क्रीन मिल सकती है। ये फोन MediaTek Dimensity 700 प्रोसेसर के साथ आ सकता है। इसमें 4000mah की बैटरी के साथ 80वाट का फास्ट चार्जर दिया जाएगा। इसके कैमरे को कहा जा रहा है कि इसके रियर में 64MP का मेन कैमरा और 8MP का सेकेंडरी कैमरा दिया जाएगा। साथ ही इसमें 50MP का सेल्फी कैमरा मिल सकता है। ये फोन 8GB रैम और 256GB स्टोरेज के साथ आएगा। इस मोबाइल की कीमत 30 हजार के आसपास हो सकती है। वीवो का ये फोन इस महीने के अंत तक मार्केट में लॉन्च किया जा सकता है। हालांकि, अभी तक इसकी कोई भी आधिकारिक जानकारी नहीं है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Amit Mahajan

Amit Mahajan

अमित महाजन DNP India Hindi में कंटेंट राइटर की पोस्ट पर काम कर रहे हैं.अमित ने सिंघानिया विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म में डिप्लोमा किया है. DNP India Hindi में वह राजनीति, बिजनेस, ऑटो और टेक बीट पर काफी समय से लिख रहे हैं. वह 3 सालों से कंटेंट की फील्ड में काम कर रहे हैं.
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Redmi K100 Pro Max

अगस्त 12, 2026

Xiaomi 18

अगस्त 11, 2026

Google Pixel 11 Pro XL

अगस्त 11, 2026

iPhone 18 Pro

अगस्त 11, 2026

Samsung Galaxy Z Fold 8 5G

अगस्त 10, 2026

Google Pixel 11

अगस्त 8, 2026