Vivo V70 Elite 5G: वीवो ने हाल ही में अपनी पॉपुलर ‘वी’ फोन सीरीज को इंडिया में लॉन्च किया है। इसमें वी70 और वी70 एलिट 5जी के तौर पर 2 फोन्स को उतारा गया है। ऐसे में वीवो वी70 एलिट 5जी मोबाइल की इंटरनेट पर जमकर चर्चा हो रही है। इसमें आकर्षक डिजाइन, दमदार कैमरा मॉड्यूल के साथ धाकड़ एआई खूबियों को भी शामिल किया गया है। यही वजह है कि इंटरनेट पर काफी लोग इस फोन की कीमत और सेल की तारीख के साथ इसके एआई स्पेक्स को भी खोज रहे हैं।
Vivo V70 Elite 5G का प्राइस और सेल की डेट
फोन मेकर वीवो के मुताबिक, वीवो वी70 एलिट 5जी फोन का प्राइस 51999 रुपये रखा गया है। यह दाम इसके 8GB रैम और 256GB के स्टोरेज ऑप्शन के लिए रखा गया है। इस फोन की पहली सेल 26 फरवरी से कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट और फ्लिपकार्ट शॉपिंग प्लेटफॉर्म पर शुरू होगी। इस दौरान ग्राहकों को कई सेविंग ऑफर्स मिल सकते हैं।
Main character energy in every shade. The all-new vivo V70. V70 Elite brings a wide range of colors, so your phone matches your vibe, not the other way around.
Pre-book now!#vivoV70Series #ZEISSPortraitSoPro #MomentsOfJoy pic.twitter.com/rYlZEjYw31
— vivo India (@Vivo_India) February 21, 2026
वीवो वी70 एलिट 5जी की आलीशान खूबियां
फोन कंपनी ने वीवो वी70 एलिट 5जी मोबाइल में लुभावना डिजाइन शामिल किया है। इसके आगे की तरफ, ग्लास फ्रंट, एल्युमिनियम एलॉय फ्रेम और ग्लास या फाइबर-रीइन्फोर्स्ड बैक फिनिश के साथ प्रीमियम डिजाइन दिया गया है। ऐसे में फोन का लुक मॉडर्न नजर आता है। साथ ही डेली यूज में काफी फ्लैगशिप लगता है।
वहीं, फोन में बैक पैनल पर धांसू कैमरा सेटअप दिया गया है। 50एमपी का प्राइमरी कैमरा ओआईएस सपोर्ट के साथ आता है। 50एमपी का दूसरा कैमरा 3 गुना ऑप्टिकल जूम फीचर के साथ दिया गया है। 8एमपी का अल्ट्रावाइड लेंस भी जोड़ा गया है। आगे की तरफ 50एमपी का सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए शूटर दिया गया है।
एआई फीचर्स पलभर में बना सकते हैं दीवाना
अगर वीवो वी70 एलिट 5जी मोबाइल के एआई फीचर्स की बात करें, तो इसमें एआई रिटच, एआई इमेज एक्सपेंडर, एआई इरेज, एआई मैजिक मूव, एआई हाई रिजॉल्यूशन यूएचडी, एआई मैजिक मौसम, एआई होली पोर्ट्रेट मोड और स्मार्ट एआई एडिटिंग टूल्स को शामिल किया है। इसके अलावा, इसमें स्नैपड्रैगन 8एस जनरेशन 3 चिपसेट को रखा गया है, जोकि गेमिंग में बढ़िया काम करती है। फोन में 6.59 इंच की एमोलेड डिस्प्ले के साथ 120Hz की रिफ्रेश रेट दी गई है। पावर के लिए 6500mAh की बैटरी के साथ 90W का वायर्ड चार्जर जोड़ा गया है।
