---Advertisement---

Vivo V70 Elite 5G: सिर्फ स्टाइल और कैमरा ही नहीं, बल्कि AI खूबियां भी बनाती हैं इसे एलिट स्मार्टफोन; Holi से पहले स्टार्ट होगी सेल

Vivo V70 Elite 5G: वीवो वी70 एलिट 5जी फोन में यूथ को लुभाने के लिए आकर्षक स्टाइल और दमदार खूबियां दी गई हैं। इस फोन की पहली सेल होली से पहले शुरू होगी।

Avatar of Amit Mahajan

By: Amit Mahajan

Published: फ़रवरी 22, 2026 2:11 अपराह्न

Vivo V70 Elite 5G
Follow Us
---Advertisement---

Vivo V70 Elite 5G: वीवो ने हाल ही में अपनी पॉपुलर ‘वी’ फोन सीरीज को इंडिया में लॉन्च किया है। इसमें वी70 और वी70 एलिट 5जी के तौर पर 2 फोन्स को उतारा गया है। ऐसे में वीवो वी70 एलिट 5जी मोबाइल की इंटरनेट पर जमकर चर्चा हो रही है। इसमें आकर्षक डिजाइन, दमदार कैमरा मॉड्यूल के साथ धाकड़ एआई खूबियों को भी शामिल किया गया है। यही वजह है कि इंटरनेट पर काफी लोग इस फोन की कीमत और सेल की तारीख के साथ इसके एआई स्पेक्स को भी खोज रहे हैं।

Vivo V70 Elite 5G का प्राइस और सेल की डेट

फोन मेकर वीवो के मुताबिक, वीवो वी70 एलिट 5जी फोन का प्राइस 51999 रुपये रखा गया है। यह दाम इसके 8GB रैम और 256GB के स्टोरेज ऑप्शन के लिए रखा गया है। इस फोन की पहली सेल 26 फरवरी से कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट और फ्लिपकार्ट शॉपिंग प्लेटफॉर्म पर शुरू होगी। इस दौरान ग्राहकों को कई सेविंग ऑफर्स मिल सकते हैं।

वीवो वी70 एलिट 5जी की आलीशान खूबियां

फोन कंपनी ने वीवो वी70 एलिट 5जी मोबाइल में लुभावना डिजाइन शामिल किया है। इसके आगे की तरफ, ग्लास फ्रंट, एल्युमिनियम एलॉय फ्रेम और ग्लास या फाइबर-रीइन्फोर्स्ड बैक फिनिश के साथ प्रीमियम डिजाइन दिया गया है। ऐसे में फोन का लुक मॉडर्न नजर आता है। साथ ही डेली यूज में काफी फ्लैगशिप लगता है।

वहीं, फोन में बैक पैनल पर धांसू कैमरा सेटअप दिया गया है। 50एमपी का प्राइमरी कैमरा ओआईएस सपोर्ट के साथ आता है। 50एमपी का दूसरा कैमरा 3 गुना ऑप्टिकल जूम फीचर के साथ दिया गया है। 8एमपी का अल्ट्रावाइड लेंस भी जोड़ा गया है। आगे की तरफ 50एमपी का सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए शूटर दिया गया है।

एआई फीचर्स पलभर में बना सकते हैं दीवाना

अगर वीवो वी70 एलिट 5जी मोबाइल के एआई फीचर्स की बात करें, तो इसमें एआई रिटच, एआई इमेज एक्सपेंडर, एआई इरेज, एआई मैजिक मूव, एआई हाई रिजॉल्यूशन यूएचडी, एआई मैजिक मौसम, एआई होली पोर्ट्रेट मोड और स्मार्ट एआई एडिटिंग टूल्स को शामिल किया है। इसके अलावा, इसमें स्नैपड्रैगन 8एस जनरेशन 3 चिपसेट को रखा गया है, जोकि गेमिंग में बढ़िया काम करती है। फोन में 6.59 इंच की एमोलेड डिस्प्ले के साथ 120Hz की रिफ्रेश रेट दी गई है। पावर के लिए 6500mAh की बैटरी के साथ 90W का वायर्ड चार्जर जोड़ा गया है।

Avatar of Amit Mahajan

Amit Mahajan

अमित महाजन DNP India Hindi में कंटेंट राइटर की पोस्ट पर काम कर रहे हैं.अमित ने सिंघानिया विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म में डिप्लोमा किया है. DNP India Hindi में वह राजनीति, बिजनेस, ऑटो और टेक बीट पर काफी समय से लिख रहे हैं. वह 3 सालों से कंटेंट की फील्ड में काम कर रहे हैं.
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Vivo T5 5G

अगस्त 28, 2026

iPhone 18

अगस्त 27, 2026

iPhone 18 Pro

अगस्त 25, 2026

Vivo T5 5G

अगस्त 25, 2026

Vivo V80 Lite 5G

अगस्त 22, 2026

Viral News

अगस्त 22, 2026