---Advertisement---

लॉन्च से पहले Vivo X Fold 2 और X Flip के इन फीचर्स ने मचाया तहलका, जानें कब होंगे लॉन्च और क्या होगी कीमत

चीनी कंपनी वीवो जल्द ही अपने दो नए स्मार्टफोन्स Vivo X Fold 2 and Vivo X Flip को लॉन्च करने वाली है। कंपनी अपने इन दोनों स्मार्टफोन्स को 20 अप्रैल को चीन में लॉन्च कर सकती है।

Avatar of Deepika Pandey

By: Deepika Pandey

Published: अप्रैल 15, 2023 4:34 अपराह्न

Vivo X Fold 2 and X Flip
Follow Us
---Advertisement---

Vivo X Fold 2 and X Flip: चीनी कंपनी वीवो जल्द ही अपने फ्लिप और फोल्ड स्मार्टफोन को बाजारों में लॉन्च करने की तैयारी कर रही है। इन दोनों स्मार्टफोन्स के कुछ स्पेसिफिकेशन्स इन दिनों चर्चा में बने हुए हैं। इस स्मार्टफोन के कुछ स्पेसिफिकेशन्स जैसे इसकी डिस्प्ले, डिस्प्ले रेजॉल्यूशन, प्रोसेसर, स्टोरेज, बैटरी आदि से संबंधित खबरें सामने आ रही हैं। हम आपको इन डिटेल्स से रूबरू कराने जा रहे हैं। बता दें कि 20 अप्रैल को चीनी मार्केट में कंपनी अपने फोल्ड और फ्लिप स्मार्टफोन Vivo X Fold 2 और Vivo X Flip को लॉन्च करने वाली है।

ये भी पढ़ें: Okaya के Electric Scooter को लाओ और थाईलैंड की सैर पर जाओ, ऑफर देख टूट पड़े ग्राहक!

Vivo X Fold 2 Specifications

Vivo X Fold 2 में 8.03 इंच की मेन डिस्प्ले दी जा सकती है जो वर्टिकली फोल्ड होगा। इस डिस्प्ले में 2160 x 1916 Pixels का रेजॉल्यूशन मिल सकता है। इसकी डिस्प्ले 120 हार्ट्ज रिफ्रेश रेट को सपोर्ट कर सकती है। इस स्मार्टफोन में Qualcomm Snapdragon 8 Gen 2 प्रोसेसर दिया जा सकता है। इसमें 4800 mAh की बैटरी दी जा सकती है जो 120 वॉट की फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट कर सकता है। कहा जा रहा है कि इस स्मार्टफोन में 50 मेगापिक्सल का Primary Camera, 12 मेगापिक्सल का अल्ट्रावाइड लेंस, 12 मेगापिक्सल का पोट्रेट यूनिट कैमरा दिया जा सकता है। इसमें 16 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया जा सकता है। यह 12GB RAM और 256GB स्टोरेज या 512GB स्टोरेज के साथ आ सकता है।

Vivo X Flip Specifications

Vivo X Flip में 6.74 इंच की AMOLED डिस्प्ले दी जा सकती है। यह 120 हार्ट्ज का रिफ्रेश रेट सपोर्ट कर सकता है। यह स्मार्टफोन Qualcomm Snapdragon 8 Gen 1 चिपसेट के साथ आ सकती है। यह 12GB RAM और 256GB की स्टोरेज के साथ आ सकता है। इस स्मार्टफोन में 4400 mAh की बैटरी दी जा सकती है जो 44 वॉट की फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करता है। इस स्मार्टफोन में 32 मेगापिक्सल का Primary कैमरा और 12 मेगापिक्सल का सेकेंडरी अल्ट्रा वाइड लेंस दिया जा सकता है। इसमें सेल्पी के लिए 32 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया जा सकता है।

BrandVivoVivo
ModelVivo X Fold 2Vivo X Flip
Display Size8.03 Inches6.74 Inches
Display TypeAMOLED
ProcessorQualcomm Snapdragon 8 Gen 2Qualcomm Snapdragon 8 Gen 1
Storage12GB/256GB, 12GB/512GB12GB/256GB
Battery Capacity4800 mAh4400 mAh
Fast Charging120 Watt44 Watt
Front Camera16 MP32MP
Rear Camera50MP + 12MP + 12MP32MP + 12MP

कहा जा रहा है कि Vivo X Fold 2 की कीमत लगभग 1 लाख 20 हजार रुपए हो सकती है तो वहीं Vivo X Flip की कीमत लगभग 80 हजार रुपए हो सकती है। बता दें कि यहां दी गई सभी जानकारियां अनुमानित है। इन स्मार्टफोन की सटीक जानकारियां इनकी लॉन्चिंग के बाद ही पता चल सकेंगी।

ये भी पढ़ें: Suzuki Hayabusa और Kawasaki Ninja ZX 10R में से कौन सी Super Bike में है तगड़ा इंजन? देखें फुल कंपैरिजन

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

AI Tools

फ़रवरी 12, 2026

iPhone 18 Pro

फ़रवरी 12, 2026

Infinix Note 60 Pro

फ़रवरी 12, 2026

AI Autofunnel

फ़रवरी 12, 2026

Airtel AI Protection

फ़रवरी 11, 2026

Samsung Galaxy Unpacked

फ़रवरी 11, 2026