---Advertisement---

50MP का सेल्फी कैमरा बनाएगा अपना दीवाना, लॉन्च से पहले लीक हुई Vivo X100 स्मार्टफोन सीरीज की दमदार खासियत

Vivo X100: चाइनीज मोबाइल कंपनी वीवो लगातार अपने नए मॉडलों पर काम कर रही है। इसी बीच बताया जा रहा है कि वीवो एक नई सीरीज वीवो एक्स100 (Vivo X100) को लाने वाला है। खबरों की मानें तो इस नई सीरीज में Vivo X100, Vivo X100 Pro और Vivo X100 Pro+ मॉडल आएंगे। वहीं, इस ...

Read more

Avatar of Amit Mahajan

By: Amit Mahajan

Published: जुलाई 22, 2023 1:07 अपराह्न

Vivo X100
Follow Us
---Advertisement---

Vivo X100: चाइनीज मोबाइल कंपनी वीवो लगातार अपने नए मॉडलों पर काम कर रही है। इसी बीच बताया जा रहा है कि वीवो एक नई सीरीज वीवो एक्स100 (Vivo X100) को लाने वाला है। खबरों की मानें तो इस नई सीरीज में Vivo X100, Vivo X100 Pro और Vivo X100 Pro+ मॉडल आएंगे। वहीं, इस नई सीरीज के कई टॉप फीचर्स लीक हो गए हैं। दावा किया जा रहा है कि इसमें काफी कमाल के फीचर्स दिए जाएंगे। जानिए क्या है इसकी पूरी जानकारी।

Vivo X100 के लीक हुए फीचर्स

Vivo X100 में MediaTek Dimensity 9300 चिपसेट दी जा सकती है। इस फोन में 6.82 इंच की बड़ी स्क्रीन दी जा सकती है। इसमें 5000mah की बैटरी के साथ फास्ट चार्जर मिल सकता है। कहा जा रहा है कि इस फोन में 50MP का सेल्फी कैमरा और 64MP का रियर में मेन कैमरा दिया जा सकता है।

Vivo X100 Pro की संभावित खूबियां

Vivo X100 Pro मॉडल को लेकर कहा जा रहा है कि इसमें बड़ी स्क्रीन के साथ 1.5K रेज्योलूशन और OLED डिस्प्ले दी जा सकती है। इस डिवाइस में 120hz की रिफ्रेश रेट मिल सकती है। इस फोन में 5000mah की बैटरी के साथ 100वाट का फास्ट चार्जर दिया जा सकता है। इसमें 12जीबी रैम और 256जीबी स्टोरेज दी जा सकती है। इसमें 50MP का मेन कैमरा दिया जा सकता है। इस वेरिएंट में ट्रिपल कैमरा सेटअप दिया जा सकता है।

फीचर्सVivo X100 Pro
प्रोसेसरMediaTek Dimensity 9300
स्क्रीन6,82 इंच
बैटरी5000mah
रियर कैमरा50MP+12MP+8MP
सेल्फी कैमरा50MP

Vivo X100 Pro+ की अनुमानित जानकारी

वहीं, इसके टॉप वेरिएंट में 200MP का मेन कैमरा मिल सकता है। कहा जा रहा है कि इस फोन में Snapdragon 8 Gen 3 चिपसेट दी जा सकती है। इसमें बैटरी कितनी होगी, इसकी जानकारी तो नहीं है। मगर इसमें 100 वाट का फास्ट चार्जर दिया जा सकता है। इसके अलावा इस डिवाइस में इन डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर मिल सकता है। इसमें आईआर ब्लाटर के साथ स्टीरियो स्पीकर जैसे फीचर्स भी दिए जा सकते हैं। इसकी कीमत की कोई जानकारी नहीं है। कंपनी ने अब तक इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं की है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Amit Mahajan

Amit Mahajan

अमित महाजन DNP India Hindi में कंटेंट राइटर की पोस्ट पर काम कर रहे हैं.अमित ने सिंघानिया विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म में डिप्लोमा किया है. DNP India Hindi में वह राजनीति, बिजनेस, ऑटो और टेक बीट पर काफी समय से लिख रहे हैं. वह 3 सालों से कंटेंट की फील्ड में काम कर रहे हैं.
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Vivo T5 5G

अगस्त 28, 2026

iPhone 18

अगस्त 27, 2026

iPhone 18 Pro

अगस्त 25, 2026

Vivo T5 5G

अगस्त 25, 2026

Vivo V80 Lite 5G

अगस्त 22, 2026

Viral News

अगस्त 22, 2026