---Advertisement---

Vivo X100 Series ने डबल फ्लैगशिप चिप और 32GB रैम के साथ ली ग्रैंड एंट्री, भर-भरकर हैं फीचर्स

Vivo X100 Series: चाइनीज फोन कंपनी वीवो ने अपनी नई फोन सीरीज को भारत में लॉन्च कर दिया है। देखिए क्या है इस सीरीज की खासियत

Avatar of Amit Mahajan

By: Amit Mahajan

Published: जनवरी 4, 2024 1:24 अपराह्न

Vivo X100 Series
Follow Us
---Advertisement---

Vivo X100 Series: भारतीय स्मार्टफोन मार्केट में वीवो फोन निर्माता कंपनी ने अपनी नई फोन सीरीज को लॉन्च कर दिया है। आपको बता दें कि वीवो लेटेस्ट स्मार्टफोन सीरीज Vivo X100 Series में दो फोन मॉडल Vivo X100 और Vivo X100 Pro लॉन्च किए हैं। वीवो ने इस सीरीज को शानदार डिजाइन के साथ उतारा है। कंपनी ने इसमें सन हालो डिजाइन दिया है। ये स्टेनलेस स्टील से किया गया है। वीवो ने इसमें कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास लैंस और लग्जरी ग्रेड सनब्रस्ट टैक्चर दिया है।

Vivo X100 की कीमत

Vivo X100 मॉडल को दो वेरिएंट में लाया गया है। इसमें 12GB रैम और 256GB इंटरनल स्टोरेज वाले मॉडल की कीमत 63999 रुपये है। वहीं, 16GB रैम और 512GB इंटरनल स्टोरेज वाले मॉडल की कीमत 69999 रुपये है। कंपनी ने इसमें 5000mah की बैटरी के साथ 120W का फास्ट चार्जर दिया है। कंपनी ने इस सीरीज में MediaTek Dimensity 9300 चिपसेट दी है। इसके साथ Vivo V3 चिप मिलती है।

Vivo X100 Pro में शानदार कैमरा

Vivo X100 Pro फोन में Zeiss APO Floating टेलीफोटो कैमरा 100 गुना जूम के साथ आता है। इसमें IP68 रेटिंग दी गई है। इसमें 16GB रैम और 512GB इंटरनल स्टोरेज दी गई है। इसमें 16GB रैम बढ़ाने का भी विकल्प मिलता है। इस तरह से इसमें 32GB रैम हो सकती है। इस सीरीज में एंड्रॉइड 14 ओएस दिया गया है। इसकी कीमत 89999 रुपये है।

फीचर्सVivo X100 की संभावित डिटेलVivo X100 Pro की संभावित डिटेल
स्क्रीन6.78 इंच6.78 इंच
प्रोसेसरMediaTek Dimensity 9300-Vivo V3MediaTek Dimensity 9300-Vivo V3
बैटरी5000mah5000mah
रियर कैमरा50MP+ 12MP+12MP50MP+ 50MP+ 64MP
सेल्फी कैमरा32MP32MP
कलर्स ऑप्शनStartrail Blue, Asteroid Black, Sunset OrangeStartrail Blue, Asteroid Black

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Amit Mahajan

Amit Mahajan

अमित महाजन DNP India Hindi में कंटेंट राइटर की पोस्ट पर काम कर रहे हैं.अमित ने सिंघानिया विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म में डिप्लोमा किया है. DNP India Hindi में वह राजनीति, बिजनेस, ऑटो और टेक बीट पर काफी समय से लिख रहे हैं. वह 3 सालों से कंटेंट की फील्ड में काम कर रहे हैं.
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Vivo V70

फ़रवरी 12, 2026

Instagram AI Feature

फ़रवरी 12, 2026

Nothing Phone 4a Pro

फ़रवरी 12, 2026

AI Tools

फ़रवरी 12, 2026

iPhone 18 Pro

फ़रवरी 12, 2026

Infinix Note 60 Pro

फ़रवरी 12, 2026