---Advertisement---

Vivo X200 FE: 6500mAh की बैटरी, 50MP Zeiss मेन कैमरा, AI Seasonal Portrait फीचर मचा सकता है कोहराम, गेमर्स की आएगी मौज!

Vivo X200 FE: आगामी फ्लैगशिप स्मार्टफोन वीवो एक्स200 एफई में 6500mAh की बैटरी, 50MP Zeiss मेन कैमरा धूम मचा सकते हैं। AI Seasonal Portrait फीचर आते ही यूजर्स का दिल जीत सकता है।

Avatar of Amit Mahajan

By: Amit Mahajan

Published: मई 8, 2025 1:24 अपराह्न

Vivo X200 FE
Follow Us
---Advertisement---

Vivo X200 FE: वीवो अपने अपकमिंग फ्लैगशिप स्मार्टफोन वीवो एक्स200 एफई को लेकर इन दिनों काफी सुर्खिया बटोर रहा है। अगर आप भी वीवो फोन्स के दीवानें हैं और वीवो एक्स200 स्मार्टफोन पसंद आया था, तो आपको खुश होने की जरूरत है। फोन मेकर एक्स200 फोन में एक स्पेशल वेरिएंट वीवो एक्स200 एफई लाने की तैयारी कर रहा है। कई हालिया रिपोर्ट्स में इसकी लॉन्च डिटेल भी सामने आई है। ऐसे में दावा किया गया है कि इसमें 6500mAh की दमदार बैटरी जोड़ी जा सकती है। इसके साथ 90W का फ्लैश चार्जर धूम मचा सकता है।

वीवो एक्स200 एफई में धूम मचाएगा 50MP Zeiss मेन कैमरा सेंसर

लेटेस्ट लीक खबरों की मानें, तो अपकमिंग फ्लैगशिप Vivo X200 FE फोन में 50MP Zeiss मेन कैमरा सेंसर मिल सकता है। इसमें 3 गुना डिजिटल जूम के साथ OIS सपोर्ट दिया जा सकता है। इसके साथ ही 50MP का अल्ट्रावाइड लेंस फोटोग्राफी लवर्स को खूब भा सकता है। वहीं, आगे की ओर 32MP का सेल्फी कैमरा कमाल की फोटो दे सकता है। रिपोर्ट्स की मानें, तो फोन के कैमरे में AI Seasonal Portrait फीचर मिलने की संभावना है। माना जा रहा है कि इस खूबी की वजह से फोन के कैमरे की क्षमता बढ़ जाएगी। इसके साथ ही कैमरा काफी स्मार्ट होने की उम्मीद है। वहीं, गेमिंग के लिए इसमें MediaTek Dimensity 9400 चिपसेट को जोड़ा जा सकता है। इस चिपसेट से गेमर्स की मौज आ सकती है।

स्पेक्सवीवो एक्स200 एफई की अनुमानित खूबियां
प्रोसेसरMediaTek Dimensity 9400
ओएसएंड्रॉयड 15
रैम-स्टोरेज12GB-512GB
स्क्रीन6.31 इंच
बैटरी6500mAh
रियर कैमरा50MP+50MP
सेल्फी कैमरा32MP
रिफ्रेश रेट120Hz

Vivo X200 FE Price in India

कई रिपोर्ट्स में इस बात पर जोर दिया गया है कि वीवो एक्स200 एफई फ्लैगशिप कैटेगरी में दस्तक देगा। ऐसे में वीवो एक्स200 एफई की इंडिया में कीमत 50 से 60000 रुपये के करीब रह सकती है।

Vivo X200 FE Launch Date in India

कई हालिया खबरों में वीवो एक्स200 एफई की लॉन्च डेट अलग-अलग बताई जा रही है। ऐसे में लीक रिपोर्ट्स की मानें, तो वीवो एक्स200 एफई की इंडिया में लॉन्च डेट जुलाई 2025 होने की संभावना है। मगर यह जानकारी सिर्फ अफवाहों पर आधारित है। अभी तक वीवो ने इस फोन पर कुछ भी ऑफिशियली क्लीयर नहीं किया है।

Avatar of Amit Mahajan

Amit Mahajan

अमित महाजन DNP India Hindi में कंटेंट राइटर की पोस्ट पर काम कर रहे हैं.अमित ने सिंघानिया विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म में डिप्लोमा किया है. DNP India Hindi में वह राजनीति, बिजनेस, ऑटो और टेक बीट पर काफी समय से लिख रहे हैं. वह 3 सालों से कंटेंट की फील्ड में काम कर रहे हैं.
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Google Nano Banana 2

फ़रवरी 27, 2026

iQOO Z11x 5G

फ़रवरी 27, 2026

Motorola Edge 50 Pro

फ़रवरी 27, 2026

Samsung Galaxy S26 Ultra 5G vs iPhone 18 Pro Max

फ़रवरी 27, 2026

Samsung Galaxy S26 Ultra 5G

फ़रवरी 26, 2026

OPPO Reno 15

फ़रवरी 26, 2026