---Advertisement---

Vivo X200 FE में सनसनी मचा सकते हैं AI इमेज प्रोसेसिंग, वीडियो एडिटिंग समेत ये पावरफुल एआई फीचर्स, वर्चुअल सपोर्ट के साथ मिलेगी 24GB RAM!

Vivo X200 FE: वीवो के अपकमिंग फ्लैगशिप स्मार्टफोन एक्स200 एफई में AI इमेज प्रोसेसिंग, वीडियो एडिटिंग समेत कई दमदार एआई फीचर्स मिल सकते हैं। इसमें 24GB वर्चुअल RAM सपोर्ट आने की संभावना है।

Avatar of Amit Mahajan

By: Amit Mahajan

Published: अप्रैल 30, 2025 6:02 अपराह्न

Vivo X200 FE
Follow Us
---Advertisement---

Vivo X200 FE: स्मार्टफोन इंडस्ट्री में कई मोबाइलों को लेकर रोज कोई ना कोई बड़ी अपडेट आती रहती है। मगर जब एक फोन की चर्चा अधिक हो, तो उस फोन के बारे में जानना जरूरी हो जाता है। जी हां, हम अपकमिंग फ्लैगशिप फोन वीवो एक्स200 एफई की बात कर रहे हैं। माना जा रहा है कि इस फोन में अब तक के सबसे एडवांस एआई फीचर्स देखने को मिल सकते हैं। लेटेस्ट रिपोर्ट्स पर गौर करें, तो पता चलता है कि इसके एआई फीचर्स आते ही यूजर्स का दिल जीत सकते हैं। वीवो एक्स200 एफई को एक्स200 सीरीज के मुकाबले काफी सुधार के साथ लाने की चर्चा है।

वीवो एक्स200 एफई में मिलेंगी ये धाकड़ AI खूबियां

कई लीक रिपोर्ट्स में इस बात पर जोर दिया गया है कि अपकमिंग Vivo X200 FE फोन में धाकड़ एआई खूबियां शामिल की जाएंगी। इसमें AI इमेज प्रोसेसिंग, वीडियो एडिटिंग, स्मार्ट मैनेजमेंट, फोटोग्राफी किट, वॉयस असिस्टेंस, लाइव कॉल ट्रांसलेशन, नॉइज कैंसेलेशन समेत पावरफुल एआई फीचर्स मिल सकते हैं। वहीं, कुछ ताजा खबरों में बताया गया है कि इस फोन में वर्चुअल RAM का सपोर्ट दिया जा सकता है। फोन में 24GB आने की संभावना है। इसमें 12GB नॉर्मल रैम और 12GB वर्चुअल RAM सपोर्ट मिलने की आशंका है। इसके साथ 512GB की इनबिल्ट स्टोरेज यूजर्स को अच्छा स्पेस उपलब्ध कराएगी।

स्पेक्सवीवो एक्स200 एफई की लीक खूबियां
प्रोसेसरMediaTek Dimensity 9400
ओएसएंड्रॉयड 15
रिफ्रेश रेट120Hz
रैम-स्टोरेज24GB (12GB+12GB)
डिस्प्ले6.31 इंच
बैटरी6.31 इंच
रियर कैमरा50MP+50MP
सेल्फी कैमरा50MP

Vivo X200 FE Launch Date in India

फोन मेकर ने अभी तक वीवो एक्स200 एफई की कोई भी घोषणा नहीं की है। मगर लीक रिपोर्ट्स में बताया गया है कि वीवो एक्स200 एफई की इंडिया में लॉन्च डेट जून 2025 हो सकती है। ऐसे में आने वाले कुछ हफ्तों में इस पर बड़ा अपडेट संभव है।

Vivo X200 FE Price in India

लेटेस्ट लीक में दावा किया गया है कि काफी लोग वीवो एक्स200 एफई का प्राइस जानना चाहते हैं। लीक के मुताबिक, वीवो एक्स200 एफई की इंडिया में कीमत 59999 रुपये रखी जा सकती है। वीवो ने इसकी कीमत पर कुछ भी स्पष्ट नहीं किया है।

Avatar of Amit Mahajan

Amit Mahajan

अमित महाजन DNP India Hindi में कंटेंट राइटर की पोस्ट पर काम कर रहे हैं.अमित ने सिंघानिया विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म में डिप्लोमा किया है. DNP India Hindi में वह राजनीति, बिजनेस, ऑटो और टेक बीट पर काफी समय से लिख रहे हैं. वह 3 सालों से कंटेंट की फील्ड में काम कर रहे हैं.
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Apple iPhone 17e

फ़रवरी 28, 2026

ChatGPT

फ़रवरी 28, 2026

Vivo Y21 5G

फ़रवरी 28, 2026

Sridhar Vembu

फ़रवरी 28, 2026

Google Nano Banana 2

फ़रवरी 27, 2026

iQOO Z11x 5G

फ़रवरी 27, 2026