---Advertisement---

Vivo X300 Pro 5G: जल्द दस्तक दे सकता है कैमरा किंग, 200MP का धाकड़ सेंसर और 90W का फास्ट चार्जर मचाएंगे तूफान; जानें लीक्स

Vivo X300 Pro 5G: वीवो एक्स300 प्रो 5जी स्मार्टफोन में बेहद ही खास कैमरा सेंसर मिलने की संभावना है। साथ ही बैटरी पावर और 90W का फास्ट चार्जर आते ही बड़ा धमाका कर सकता है।

Avatar of Amit Mahajan

By: Amit Mahajan

Published: सितम्बर 20, 2025 1:24 अपराह्न

Vivo X300 Pro 5G
Follow Us
---Advertisement---

Vivo X300 Pro 5G: वीवो अपने स्टाइलिश स्मार्टफोन और धांसू कैमरा सेंसर की वजह से काफी सालों से लोकप्रिय है। ऐसे में वीवो अपनी प्रीमियम फ्लैगशिप स्मार्टफोन सीरीज को विस्तार देने की तैयारी कर रहा है। अगर आप नहीं समझें, तो आपको बता दें कि वीवो एक्स300 प्रो 5जी स्मार्टफोन को जल्द धमाके फीचर्स के साथ उतारा जा सकता है। इसका मुख्य आकर्षण इसका कैमरा सेटअप होने की संभावना है।

वीवो एक्स300 प्रो 5जी की लॉन्च डेट

पिछले कई मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, वीवो एक्स300 प्रो 5जी की लॉन्च डेट दिवाली 2025 होने की आशंका है। हालांकि, अभी तक कंपनी ने इस संंबंध में कुछ भी कंफर्म नहीं किया है।

वीवो एक्स300 प्रो 5जी का प्राइस

कई लेटेस्ट खबरों में दावा किया गया है कि वीवो एक्स300 प्रो 5जी स्मार्टफोन का दाम 80 से 90000 रुपये के आसपास रहने की उम्मीद है।

Vivo X300 Pro 5G का कैमरा बन सकता है सभी का फेवरेट

ताजा खबरों की मानें, तो वीवो एक्स300 प्रो 5जी फोन में धाकड़ कैमरा सेंसर देखने को मिल सकता है। इस फोन में 200MP का प्राइमरी सेंसर, 50MP का अल्ट्रावाइड एंगल लेंस और 50MP का टेलीफोटो सेंसर मिलने की उम्मीद है। फोन के कैमरे में ओआईएस सपोर्ट, डिजिटल जूम, ऑप्टिकल सेंसर और ऑटो फोकस जैसी सुविधाएं मिल सकती हैं। वहीं, डिवाइस के फ्रंट में 50MP का वाइड एंगल के साथ सेल्फी कैमरा आने की उम्मीद है।

स्पेक्सवीवो एक्स300 प्रो 5जी की लीक डिटेल्स
प्रोसेसरMediaTek Dimensity 9500
रैम-स्टोरेज12GB-512GB
डिस्प्ले6.78 इंच
रिफ्रेश रेट120Hz
बैटरी6500mAh
रियर कैमरा200MP+50MP+50MP
सेल्फी कैमरा50MP

वीवो एक्स300 प्रो 5जी में धूम मचाएगी 6500mAh की बैटरी

लीक्स पर भरोसा करें, तो वीवो एक्स300 प्रो 5जी फोन में मीडियाटेक डाइमेंशन 9500 चिपसेट दी जा सकती है। इसके साथ एंड्रॉयड 16 ओएस का सपोर्ट आने की संभावना है। ऐसे में फोन काफी पावरफुल परफॉर्मेंस दे सकता है। वहीं, पावर के लिए इसमें 6500mAh की बैटरी के साथ 90W का फास्ट चार्जर मिलने की आशंका है। यह फास्ट चार्जर कुछ मिनटों में फोन को फुल चार्ज कर सकता है। मगर अभी तक कंपनी ने इस फोन की कोई भी आधिकारिक पुष्टि नहीं है।

Avatar of Amit Mahajan

Amit Mahajan

अमित महाजन DNP India Hindi में कंटेंट राइटर की पोस्ट पर काम कर रहे हैं.अमित ने सिंघानिया विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म में डिप्लोमा किया है. DNP India Hindi में वह राजनीति, बिजनेस, ऑटो और टेक बीट पर काफी समय से लिख रहे हैं. वह 3 सालों से कंटेंट की फील्ड में काम कर रहे हैं.
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

AI Autofunnel

फ़रवरी 12, 2026

Airtel AI Protection

फ़रवरी 11, 2026

Samsung Galaxy Unpacked

फ़रवरी 11, 2026

Nothing Phone 4a 5G

फ़रवरी 11, 2026

Lava Bold N2

फ़रवरी 11, 2026

Tecno Pova Curve 2

फ़रवरी 11, 2026