---Advertisement---

Vivo X300 Ultra 5G: एआई पावर्ड 200MP का ड्यूल कैमरा देगा डीएसएलआर लेवल का फोटोग्राफी एक्सपीरियंस, वेडिंग सीजन में ले सकता है ग्रैंड एंट्री; जानें लीक्स

Vivo X300 Ultra 5G: अपकमिंग वीवो एक्स300 अल्ट्रा 5जी फोन में एआई खूबियों से लैस 200MP का ड्यूल कैमरा डीएसएलआर जैसी फोटोग्राफी कर सकता है। साथ ही इसमें एडवांस चिपसेट देखने को मिल सकती है।

Avatar of Amit Mahajan

By: Amit Mahajan

Published: नवम्बर 5, 2025 5:58 अपराह्न

Vivo X300 Ultra 5G
Follow Us
---Advertisement---

Vivo X300 Ultra 5G: यह तो आप जानते ही होंगे देशभर में वेडिंग सीजन की शुरुआत हो चुकी है। ऐसे में काफी लोग अपने पास एक फोन चाहते हैं, जो कमाल की फोटोग्राफी कर सके। अगर आप भी आगामी शादियों के दौरान नया फोन लेना चाहते हैं, तो वीवो आपको जल्द ही बड़ी सौगात दे सकता है। अपकमिंग फ्लैगशिप वीवो एक्स300 अल्ट्रा 5जी फोन को लेकर कई लीक्स सामने आ रही है। कई रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि कंपनी अपने आगामी फोन में एआई पावर्ड कैमरा सेटअप जोड़ सकती है। इतना ही नहीं, कई अन्य लीक्स की मानें, तो इसमें डीएसएलआर स्तर की फोटोग्राफी देखने को मिल सकती है।

Vivo X300 Ultra 5G जल्द ले सकता है ग्रैंड एंट्री

सोशल मीडिया पर चल रही कई ताजा रिपोर्ट्स पर भरोसा करें, तो वीवो एक्स300 अल्ट्रा 5जी को दिसंबर 2025 के दौरान भारतीय फोन बाजार में लॉन्च किया जा सकता है। दावा किया जा रहा है कि इस फोन को जनवरी 2026 तक चीन समेत ग्लोबल मार्केट में भी उतारा जा सकता है। मगर अभी तक इस बारे में कुछ भी कंफर्म नहीं हुआ है।

वीवो एक्स300 अल्ट्रा 5जी का संभावित दाम

कई मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि वीवो एक्स300 अल्ट्रा 5जी फ्लैगशिप मोबाइल का दाम भारत में 80 से 90000 रुपये के बीच में रहने की संभावना है। हालांकि, चीन में इसकी कीमत थोड़ी अधिक रह सकती है।

एआई पावर्ड कैमरा सेटअप आते ही बन सकता है सबका फेवरेट

अपकमिंग फ्लैगशिप फोन वीवो एक्स300 अल्ट्रा 5जी को लेकर सबसे बड़ी अफवाह चल रही है कि इसमें 200MP का ड्यूल रियर कैमरा देखने को मिल सकता है। इसमें 200MP का प्राइमरी सेंसर ओआईएस सपोर्ट के साथ आ सकता है। साथ ही 200MP का टेलीफोटो लेंस 100 गुना डिजिटल जूम और 3 गुना ऑप्टिकल जूम के साथ दस्तक दे सकता है। इसके साथ ही इसमें 50MP का अल्ट्रावाइड सेंसर मिलने की आशंका है। इसके साथ एआई पावर्ड कई खूबियों को लाने की भी उम्मीद है। इन सबसे फोन डीएसएलआर की टक्कर ले सकता है। फोन के आगे की ओर, 50MP का सेल्फी लेंस शामिल करने की योजना है। इसमें 4K वीडियो रिकॉर्डिंग और वाइड एंगल लेंस आने की संभावना है।

स्पेक्सवीवो एक्स300 अल्ट्रा 5जी की अनुमानित खूबियां
चिपसेटक्वालकॉम स्नैपड्रैगन 8 एलीट जेन 5
रैम-स्टोरेज12GB-256GB
डिस्प्ले6.82 इंच
रिफ्रेश रेट120Hz
बैटरी7000mAh
चार्जर80W
रियर कैमरा200MP+50MP+200MP
सेल्फी कैमरा50MP

हाईटेक चिपसेट देगी यूजर्स को आलीशान परफॉर्मेंस

उधर, कई अन्य लीक्स में दावा किया गया है कि आगामी वीवो एक्स300 अल्ट्रा 5जी फोन में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 8 एलीट जेन 5 चिपसेट दी जा सकती है। साथ में एंड्रॉयड 16 ओएस का सपोर्ट मिल सकता है। फोन मेकर इसमें 6.82 इंच की 2K रिजॉल्यूशन और 120Hz की रिफ्रेश रेट शामिल करने की योजना है। इसमें पावर के लिए 7000mAh की बैटरी के साथ 80W का वायर्ड फास्ट चार्जर आने का अनुमान है। हालांकि, अभी तक कंपनी ने इस बाबत कुछ भी औपचारिक नहीं किया है।

Avatar of Amit Mahajan

Amit Mahajan

अमित महाजन DNP India Hindi में कंटेंट राइटर की पोस्ट पर काम कर रहे हैं.अमित ने सिंघानिया विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म में डिप्लोमा किया है. DNP India Hindi में वह राजनीति, बिजनेस, ऑटो और टेक बीट पर काफी समय से लिख रहे हैं. वह 3 सालों से कंटेंट की फील्ड में काम कर रहे हैं.
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Artificial Intelligence

मार्च 29, 2026

OPPO Find X9 Ultra

मार्च 29, 2026

Vivo T5 Pro

मार्च 29, 2026

Artificial Intelligence

मार्च 28, 2026

Realme 16 5G

मार्च 28, 2026

Nothing Phone (4a) Pro

मार्च 28, 2026