---Advertisement---

Vivo X300s 5G: हो गया खुलासा, गेमर्स के लिए बहुत स्पेशल साबित होगा अपकमिंग प्रीमियम फोन; इन खास टेक्नोलॉजी से मचाएगा धमाल!

Vivo X300s 5G: वीवो एक्स300एस 5जी फोन में सिर्फ कैमरा ही नहीं, बल्कि काफी कुछ खास हो सकता है। इसमें गेमिंग के लिए एक से बढ़कर एक फीचर्स शामिल किए जा सकते हैं।

Avatar of Amit Mahajan

By: Amit Mahajan

Published: मार्च 10, 2026 4:41 अपराह्न

Vivo X300s 5G
Follow Us
---Advertisement---

Vivo X300s 5G: स्मार्टफोन मार्केट में इस टाइम एक खास तरह की रेस चल रही है। अगर आप जरा भी मोबाइल के बारे में जानकारी रखते हैं, तो आपको पता होगा कि कंपनियां अब फोन में सिर्फ कैमरा नहीं, बल्कि एआई स्पेक्स भी शामिल कर रही हैं। साथ ही बड़ी बैटरी देने का सिलसिला भी स्टार्ट हो चुका है। ऐसे में वीवो अपने अपकमिंग मोबाइल को लेकर चर्चा में बना हुआ है। ताजा रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि आगामी वीवो एक्स300एस 5जी मोबाइल अपने आप में एक टेक्नोलॉजी का अड्डा होगा। जी हां, मतलब इसमें कई सारी खूबियों को शामिल करने का अनुमान है।

Vivo X300s 5G में गेमर्स को मिल सकते हैं ये फीचर्स

कई रिपोर्ट्स में बताया जा रहा है कि अपकमिंग मोबाइल वीवो एक्स300एस 5जी में गेमर्स के लिए काफी कुछ रखा जा सकता है। कंपनी अपनी फ्लैगशिप फोन सीरीज को आगे बढ़ाते हुए नए मॉडल में 144Hz की रिफ्रेश रेट के साथ 6.78 इंच का ओएलईडी डिस्प्ले जोड़ सकती है। साथ ही 144FPS यानी फ्रेम पर सेकेंड दे सकती है।

कंपनी इसकी डिस्प्ले में जाइस कलर ट्यूनिंग और सर्कुलर पोलराइजेशन टेक्नोलॉजी को शामिल कर सकती है। इनकी मदद से फोन में गेमिंग के दौरान विजुअल कम्फर्ट काफी आलीशान हो सकता है। साथ ही यूजर्स की आंखों को एक अलग और आरामदायक सुविधा मिलेगी। ऐसे में यूजर्स अधिक देर तक फोन पर गेमिंग का आनंद ले सकेंगे।

वीवो एक्स300एस 5जी में गर्दा उड़ाएंगी ये टेक्नोलॉजी

ताजा लीक्स के अनुसार, वीवो एक्स300एस 5जी मोबाइल में एक बड़ा कस्टमाइज़्ड 4डी वाइब्रेशन मोटर भी होगा, जिसे अधिक मजबूत और अधिक डिटेल्ड हैप्टिक फीडबैक देने के लिए डिजाइन किया गया है। बेहतर वाइब्रेशन के चलते यूजर्स को गेमिंग के दौरान शानदार इमर्सिव टैक्टाइल रिस्पॉन्स मिलने का अनुमान है। कंपनी इसमें डुअल स्टीरियो स्पीकर भी जोड़ने का प्लान बना रही है।

इसके अलावा, कंपनी इसमें जाइस ट्यून्ड 200एमपी का इमेज सेंसर दे सकती है। साथ ही 50एमपी का अल्ट्रावाइड और 50एमपी पेरिस्कोप टेलीफोटो शूटर शामिल कर सकती है। आगे की तरफ, 32एमपी का सेल्फी लेंस किसी को भी अपना दीवाना बना सकता है।

क्या है अनुमानित प्राइस और लॉन्च डिटेल

उधर, वीवो एक्स300एस 5जी मोबाइल का अनुमानित दाम 45 50 000 रुपये के आसपास रहने की आशंका है। बताया जा रहा है कि कंपनी इसे अप्रैल से मई तक चीन के बाजार में लॉन्च कर सकती है। इसके बाद इसे भारत और ग्लोबल बाजारों में पेश करने की संभावना है। हालांकि, अभी तक इस बाबत कुछ भी कंफर्म नहीं हुआ है।

Avatar of Amit Mahajan

Amit Mahajan

अमित महाजन DNP India Hindi में कंटेंट राइटर की पोस्ट पर काम कर रहे हैं.अमित ने सिंघानिया विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म में डिप्लोमा किया है. DNP India Hindi में वह राजनीति, बिजनेस, ऑटो और टेक बीट पर काफी समय से लिख रहे हैं. वह 3 सालों से कंटेंट की फील्ड में काम कर रहे हैं.
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

ChatGPT

मार्च 10, 2026

Apple iPhone Fold

मार्च 10, 2026

Artificial Intelligence

मार्च 10, 2026

ChatGPT

मार्च 9, 2026

Xiaomi 17 Ultra

मार्च 9, 2026

iQOO Z11x

मार्च 9, 2026