---Advertisement---

Water Purifier: ये डिवाइस देता है RO से ज्यादा साफ पानी, हाईटेक खूबियां जानकर खरीदने का करेगा मन!

Water Purifier: सामान्य आरओ के इस्तेमाल के बाद भी साफ नहीं मिलता है पानी तो आपको एल्केलाइन वाटर प्यूरीफायर का उपयोग करना चाहिए। इस खबर में जानें इसकी खूबियां

Avatar of Amit Mahajan

By: Amit Mahajan

Published: नवम्बर 5, 2023 2:45 अपराह्न

Water Purifier
Follow Us
---Advertisement---

Water Purifier: इंसान की प्राथमिक जरूरतों में से एक है पानी। अगर पानी साफ हो तो इससे इंसानी शरीर को काफी तरह के फायदे मिलते हैं। इसी कड़ी में टेस्ला पावर यूएसए ने भारत में अपना नया प्रोडक्ट उतारा था। कंपनी ने अपने नए वाटर प्यूरीफायर में एक से बढ़कर एक खास तकनीक का उपयोग किया है। इन सभी खूबियों की वजह से ये प्यूरीफायर इन दिनों काफी छाया हुआ है। बता दें कि कंपनी ने सामान्य मिनरल वाटर प्यूरीफायर से अलग हटकर एल्केलाइन वाटर प्यूरीफायर को बाजार में उतारा था। ऐसे में आपको इसकी खूबियों के बारे में जानना चाहिए। इससे आपको अच्छी जानकारी मिलेगी।

एल्केलाइन वाटर प्यूरीफायर की डिटेल

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि एल्केलाइन वाटर प्यूरीफायर इंसानी बॉडी को काफी अच्छा लाभ देता है। ये इंसानों को बीमारियों से दूर रखने में मदद करता है। कंपनी का दावा है कि एल्केलाइन वाटर प्यूरीफायर सामान्य आरओ से काफी एडवांस होता है। साथ ही इसमें पानी को साफ करने के लिए हाईटेक तकनीक का इस्तेमाल किया गया है। ये भी दावा किया जा रहा है कि ये प्यूरीफायर पानी को मिनरल से लैस करके रखता है, जबकि सामान्य आरओ में ऐसा नहीं होता है।

एल्केलाइन वाटर प्यूरीफायर की खूबियां

कंपनी ने बताया है कि इस एल्केलाइन वाटर प्यूरीफायर में एक दो नहीं बल्कि 13 तरह की तकनीक दी गई है। इसमें पानी को साफ करने के साथ ही उसे पलक झपकते ही गर्म करने की तकनीक भी दी गई है। साथ ही फल और सब्जियों डिटॉक्सिफायर करने और लाइव टीडीएस ऑप्शन के साथ एक डिजिटल डिस्प्ले भी मिलती है।

एल्केलाइन वाटर प्यूरीफायर की कीमत

दावा किया जाता है कि एल्केलाइन वाटर डायबिटिज, हाई कॉलेस्ट्राल और कैंसर जैसी घातक बीमारियों से बचाने में मदद करता है। इस एल्केलाइन वाटर प्यूरीफायर की कीमत 12990 रुपये से लेकर 49990 रुपये तक है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Amit Mahajan

Amit Mahajan

अमित महाजन DNP India Hindi में कंटेंट राइटर की पोस्ट पर काम कर रहे हैं.अमित ने सिंघानिया विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म में डिप्लोमा किया है. DNP India Hindi में वह राजनीति, बिजनेस, ऑटो और टेक बीट पर काफी समय से लिख रहे हैं. वह 3 सालों से कंटेंट की फील्ड में काम कर रहे हैं.
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

ChatGPT

फ़रवरी 28, 2026

Vivo Y21 5G

फ़रवरी 28, 2026

Sridhar Vembu

फ़रवरी 28, 2026

Google Nano Banana 2

फ़रवरी 27, 2026

iQOO Z11x 5G

फ़रवरी 27, 2026

Motorola Edge 50 Pro

फ़रवरी 27, 2026