---Advertisement---

4 अगस्त से शुरु हो रही Flipkart Big Saving Days Sale में क्या मिल रहा सबसे सस्ता? iPhone और स्मार्ट टीवी खरीदने वालों की आएगी मौज

Flipkart Big Saving Days Sale 2023: फेस्टिव सीजन को देखते हुए मशहूर ई-कॉमर्स साइट फ्लिपकार्ट नें भी अमेजन के बाद अपने सेल को लेकर एलान कर दिया है। खबरों की माने तो इस सेल का आयोजन 4 से 9 अगस्त तक किया जाएगा।

Avatar of Gaurav Dixit

By: Gaurav Dixit

Published: अगस्त 2, 2023 12:36 अपराह्न | Updated: अगस्त 2, 2023 1:57 अपराह्न

big saving days sale
Follow Us
---Advertisement---

Flipkart Big Saving Days Sale 2023: फेस्टिव सीजन को देखते हुए मशहूर ई-कॉमर्स साइट फ्लिपकार्ट नें भी अमेजन के बाद अपने सेल को लेकर एलान कर दिया है। खबरों की माने तो इस सेल का आयोजन 4 से 9 अगस्त तक किया जाएगा। इस दौरान भारी छूट के साथ मोबाइल फोन से लेकर तमाम इलेक्ट्रिक उपकरण खरीदे जा सकेंगं। फ्लिपकार्ट के साथ अमेजन भी Amazon Great Freedom Sale का आयोजन करने वाला है। आइये बताते हैं इस ई-कॉमर्स साइट सेल में क्या होगा खास जिसको लेकर ग्राहकों में इतना उत्साह है।

अब 70 फीसदी के छूट के साथ मिलेंगे होम अप्लायंस

फ्लिपकार्ट के आधिकारिक एलान के मुताबिक इस सेल के दौरान ग्राहकों को होम अप्लायंस पर 70 फीसदी तक की छूट मिलने की संभावना है। वहीं इसके अतिरिक्त नो कास्ट EMI के मौके की तलाश करल रहे ग्राहकों के लिए भी फ्लिपकार्ट सुनहरा मौका लाया है जिसके तहत इस सेल में 24 महीने तक No Cost EMI ऑफर किया जा रहा है।

ये हो सकते हैं बैंकिंग ऑफर

फ्लिपकार्ट ने इस सेल के दौरान अपने ग्राहकों के लिए बैंकिंग ऑफर का अभी कोई आधिकारिक एलान नहीं किया है लेकिन सामान्य दिनों में इस साइट पर मिलने वाले डील की माने तो इस सेल में HDFC Bank Credit Card, Axis Bank Credit Card और Flipkart Axis Bank कार्ड के जरिए खरीदारी कर यूजर अपनी अतिरिक्त बचत कर सकता है। इसके तहत 10 से 15 फीसदी तक की अतिरिक्त छूट मिलने की बात कही जा रही है।

इन ब्रांड्स पर मिल रही है छूट

फ्लिपकार्ट के इस बिग सेविंग डे सेल के दौरान एप्पल के आईफओन, सैमसंग, Google Pixel, Redmi जैसी स्मार्टफोन पर भारी छूट मिलने की संभावना है। वहीं इसके अतिरिक्त एलईडी टीवी, रेफ्रिजरेटर, वाशिंग मशीन, एयर कंडीशनर समेत अनेक इलेक्ट्रिक उपकरण पर भी भारी छूट मिल सकती है। हालाकि इसको लेकर फ्लिपकार्ट ने अभी कोई विस्तृत जानकारी सामने नहीं लाई है।

डिस्क्लेमर: उपर्युक्त जानकारी यहां केवल सूचना हेतु दी गई है। DNP News Network/Website/Writer किसी भी ऑफर, प्रोडक्ट या डिस्काउंट की पुष्टि नहीं करता है। ऑफर का लाभ उठाने के लिए आप आधिकारिक वेबसाइट देखें। ध्यान रहे DNP News Network/Website/Writer किसी भी आर्थिक नुकसान के लिए उत्तरदायी नहीं होगा।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Gaurav Dixit

Gaurav Dixit

गौरव दीक्षित पत्रकारिता जगत के उभरते हुए चेहरा हैं। उन्होनें चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। गौरव राजनीति, ऑटो और टेक संबंघी विषयों पर लिखने में रुची रखते हैं। गौरव पिछले दो वर्षों के दौरान कई प्रतिष्ठीत संस्थानों में कार्य कर चुके हैं और वर्तमान में DNP के साथ कार्यरत हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Artificial Intelligence

मई 13, 2026

OPPO Find X9 Ultra

मई 13, 2026

Motorola Razr Fold

मई 13, 2026

OPPO Find X10 Pro Max

मई 12, 2026

Realme 16T

मई 12, 2026

OnePlus Nord CE6 Lite

मई 12, 2026