---Advertisement---

WhatsApp Latest Feature: यूजर्स को जल्द मिलने जा रहा है सीक्रेट कोड फीचर, अब बेफ्रिक होकर कर सकेंगे चैट!

WhatsApp Latest Feature: सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म वॉट्सऐप अपने ऐप पर चैट को पहले से अधिक सुरक्षित करने की तैयारी कर रहा है। इस नए फीचर को सीक्रेट कोड फीचर कहा जा रहा है। इसे जल्द ही मार्केट में लाया जा सकता है।

Avatar of Ankit Jangra

By: Ankit Jangra

Published: अक्टूबर 11, 2023 11:41 पूर्वाह्न

Follow Us
---Advertisement---

WhatsApp Latest Feature: लोकप्रिय सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म वॉट्सऐप अक्सर नए-नए फीचर्स लाता रहता है। ये तो आप जानते ही होंगे कि वॉट्सऐप का दुनियाभर में काफी अधिक लोग इस्तेमाल करते हैं। अपने प्लेटफॉर्म और सेफ और बेहतर बनाने के लिए वॉट्सऐप अक्सर नए फीचर्स जोड़ता है। बीते कुछ सालों में वॉट्सऐप ने यूजर्स की प्राइवेसी का काफी ध्यान रखा है और इस दिशा में कई कदम उठाए हैं। ऐसे में जल्द ही वॉट्सऐप यूजर्स को एक खास सेफ्टी फीचर्स मिलने वाला है। वॉट्सऐप के अपकमिंग फीचर्स से लोगों की निजी चैट्स और प्राइवेसी काफी बेहतर हो जाएगी।

WhatsApp Latest Feature की जानकारी

मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि वॉट्सऐप सीक्रेट कोड नाम का एक खास फीचर लाने की तैयारी कर रहा है। अभी तक यूजर्स को अपनी चैट को लॉक करने का ऑप्शन मिलता है। मगर इस नए फीचर के आने के बाद यूजर्स अपनी खास चैट्स को ज्यादा सेफ्टी के साथ छुपा पाएंगे। नए फीचर के तहत यूजर्स अपनी चैट को एक तरह से गायब कर सकेंगे। जब भी चैट की जरूरत होगी तो यूजर्स को सीक्रेट कोड डालना होगा। इसके बाद चैट आपके सामने खुलकर आएगी।

पहले से ज्यादा सिक्योर होगी चैट

कई खबरों में बताया जा रहा है कि वॉट्सऐप सीक्रेट कोड के जरिए यूजर्स को एक ऐसी सुविधा मिलेगी, जिससे वह सिर्फ एक इमोजी के जरिए ही अपनी लॉक चैट को तलाश कर पाएंगे। प्लेटफॉर्म के नए फीचर में यूजर्स को अपनी चैट सर्च करने का भी विकल्प दिया जाएगा। इसके तहत यूजर्स को सिर्फ एक वर्ड या फिर इमोजी शेयर करनी होगी। इसके बाद लॉक की गई चैट की डिटेल सामने आ जाएगी।

जल्द आ सकता है ये नया फीचर

मालूम हो कि अभी तक चैट लॉक की सुविधा प्राइमरी लॉगइन पर दी जाती है। नए फीचर के जरिए ये सुविधा सभी लॉगइन दी जाएगी। हालांकि, अभी ये फीचर डेवलेपिंग मोड में है, ऐसे में इसे जल्द ही सभी फोन्स में रोलआउट कर दिया जाएगा। खबरों में दावा किया जा रहा है कि वॉट्सऐप इसे एक महीने के अंदर पेश कर सकता है। हालांकि, अभी तक इस बारे में कुछ भी आधिकारिक जानकारी नहीं है कि इसे नए फीचर को कब तक लाया जाएगा।

वॉट्सऐप पर इस तरह से कर सकते हैं चैट लॉक

अगर आप वॉट्सऐप के लॉक चैट फीचर के बारे में नहीं जानते हैं तो बता दें कि यूजर्स अपनी खास चैट को लॉक कर सकते हैं।

  1. इसके लिए सबसे पहले आपको वॉट्सऐप ओपन करना होगा
  2. इसके बाद आपको जिस चैट को लॉक करना है, उसे खोलकर चैट इंफो पर जाना है।
  3. फिर नीचे आकर चैट लॉक पर जाना होगा।
  4. इसके बाद उस चैट को लॉक किया जा सकता है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Samsung Galaxy S26 Ultra 5G

मार्च 1, 2026

iQOO 15R

फ़रवरी 28, 2026

PM Modi

फ़रवरी 28, 2026

Apple iPhone 17e

फ़रवरी 28, 2026

ChatGPT

फ़रवरी 28, 2026

Vivo Y21 5G

फ़रवरी 28, 2026

Leave a Comment