---Advertisement---

WhatsApp: इस तारीख से इन डिवाइसेस में बंद हो जाएगा वॉट्सएप सपोर्ट, यहां देखें लिस्ट में आपका फोन तो नहीं

WhatsApp: अगर आप वॉट्सएप चलाते हैं तो एक बार इस आर्टिकल को जरूर पढ़ें। वॉट्सएप ने कुछ डिवाइसेस के पुराने होने की वजह से वॉट्सएप सपोर्ट को बंद करने का ऐलान कर दिया है। जानें किन डिवाइसेस में बंद होगा डिवाइसेस का एक्सेस।

Avatar of Ankit Jangra

By: Ankit Jangra

Published: सितम्बर 25, 2023 12:59 अपराह्न

Follow Us
---Advertisement---

WhatsApp: सोशल मीडिया का फेमस प्लेटफॉर्म वॉट्सएप का करोड़ों लोग इस्तेमाल करते हैं। आप भी वॉट्सएप ऐप का उपयोग करते होंगे। ऐसे में आपके लिए एक खास जानकारी सामने आई है। ये तो आप जानते ही होंगे कि वॉट्सएप की पैरेंट कंपनी मेटा अक्सर इसमें कुछ न कुछ अपडेट करती है। ऐसे में कंपनी ने एक बड़ी घोषणा की है। आपको इस खबर पर ध्यान देना चाहिए।

24 अक्टूबर से बंद हो जाएगा वॉट्सएप

वॉट्सएप में अक्सर आने वाले नए अपडेट यूजर्स के एक्सपीरियंस को बदल देते हैं। ऐसे में कंपनी ने एक बड़ा ऐलान करते हुए कहा कि एंड्रॉइड के पुराने फोन्स में वॉट्सएप का सपोर्ट समाप्त कर दिया जाएगा। एंड्रॉइड 4.1 या इससे पहले के वर्जन वाले डिवाइस में 24 अक्टूबर से वॉट्सएप काम नहीं करेगा। ऐसे में यूजर्स को वॉट्सएप के नए फीचर्स का इस्तेमाल करने के लिए अपडेटेड वर्जन वाला स्मार्टफोन का इस्तेमाल करना होगा।

वॉट्सएप ने कही ये बात

वॉट्सएप ने कहा कि वह ऐसे यूजर्स को एक रिमाइंडर भेजेगा, ताकि वह अपने फोन को अपडेट कर लें। फोन को अपडेट न करने पर वह वॉट्सएप के नए फीचर्स के साथ ही किसी भी संदेश को प्राप्त नहीं कर पाएंगे।

इन फोन्स में नहीं करेगा वॉट्सएप सपोर्ट

वॉट्सएप सपोर्ट बंद होने वाले फोन्स की लिस्ट में सैमसंग गैलेक्सी नोट 2, एचटीसी वन, नेक्सस 7, सोनी एक्सपीरिया जेड, एलजी ऑप्टिमस जी प्रो, सैमसंग गैलेक्सी एस2, एचटीसी सेंसेशन, मोटोरोला ड्राइड रेजर, मोटोरोला जूम, आसुस ई पैड ट्रासफॉर्मर, सैमसंग गैलेक्सी टैब 10.1, एसर आइकोनिया टैब ए5003 और सोनी एरिक्शन आर्क3 फोन शामिल है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Samsung Galaxy S26 Ultra 5G

मार्च 1, 2026

iQOO 15R

फ़रवरी 28, 2026

PM Modi

फ़रवरी 28, 2026

Apple iPhone 17e

फ़रवरी 28, 2026

ChatGPT

फ़रवरी 28, 2026

Vivo Y21 5G

फ़रवरी 28, 2026

Leave a Comment