---Advertisement---

Vivo X300 FE को क्यों कहा जा रहा पॉकेट-फ्रेंडली “Monster”? पेरिस्कोप टेलीफोटो कैमरा, प्रोसेसर और बैटरी से मचाया भौकाल!

Vivo X300 FE: वीवो बहुत जल्द एक प्रीमियम स्मार्टफोन लॉन्च कर सकता है। वीवो एक्स 300FE अपने फीचर्स के कारण चर्चा में बना हुआ है। इसमें कई प्रीमियम फीचर्स मिलने की उम्मीद है।

Avatar of ROZY ALI

By: ROZY ALI

Published: फ़रवरी 18, 2026 4:20 अपराह्न | Updated: फ़रवरी 19, 2026 10:16 पूर्वाह्न

VIVO X300 FE
Follow Us
---Advertisement---

Vivo X300 FE : वीवो कंपनी ने वैसे तो एक से बढ़कर एक सीरीज हर बजट सेगमेंट में उतारी हुई है। लेकिन जो बात एक्स सीरीज की है वो अन्य में कम ही दिखती है। वीवो की एक्स सीरीज अपने कैमरे के लिए जानी जाती है। ये प्रोफेशनल लेवल की वीडियोग्रीफी करती है। यही वजह है कि, यूजर्स से वीवो एक्स 300FE का इंतजार नहीं हो रहा है। भारत में इसे मार्च तक लॉन्च किया जा सकता है। अभी तक कंपनी ने इसकी कीमत, फीचर्स और लॉन्च डेट को लेकर कोई भी एलान नहीं किया है। लेकिन फिर भी इसे गूगल पर खूब सर्च किया जा राह है। इसका कारण लीक फीचर्स हैं। कुछ लोग इसे पॉकेट-फ्रेंडली “Monster” कहते हैं।

Vivo X300 FE को क्यों कहा जा रहा पॉकेट-फ्रेंडली मॉन्स्टर ?

वीवो एक्स 300FE स्मार्टफोन को पॉकेट-फ्रेंडली मॉन्स्टर इसीलिए कहा जाता है। क्योंकि ये अपनी प्रीमियम डिस्प्ले के लिए जाना जाता है। लीक खबरों में दावा किया जा रहा है कि, वीवो इसे कॉम्पैक्ट साइज में लॉन्च कर सकता है। वहीं, ये सिर्फ 192 ग्राम का हो सकता है। ये मॉडल 150 mm लंबा और 8.1 mm पतला हो सकता है। हाथ को ये बहुत ही हल्का अनुभव तो कराएगा। इसके साथ ही पॉकेट में रखने की सहूलियत भी देगा।

गेमिंग के लिए मिल रहा  हाईटेक प्रोसेसर

वीवो एक्स300 FE में कंपनी मल्टीटास्किंग काम और गेमिंग के लिए Snapdragon 8 Gen 5 का प्रोसेसर दे सकती है। हैवी प्रोसेसर के साथ आने वाला ये 2026 का सबसे छोटा फोन बताया जा रहा है। गेमर्स के लिए 4D गेम वाइब्रेशन, मोशन कंट्रोल और बाईपास चार्जिग की सुविधा मिल सकती है।

वीवो एक्स 300FE स्मार्टफोन की बैटरी और चार्जर

वीवो अपने इस अपकमिंग स्मार्टफोन में 6,500mAh की बैटरी दे सकता है। इसके साथ ही 90W की सुपर-फास्ट चार्जर और 40W वायरलेस चार्जिंग के साथ रिवर्स चार्जिंग मिल सकती है। फोन को ओवर हीटिंग से बचाने के लिए इन-बिल्ट प्रोटेक्शन सिस्टम दिया गया है।

कैमरे में क्या मिल सकता है खास?

लीक खबरों में दावा किया जा रहा है कि, वीवो के इस फोन में प्रोफेशनल लेवल का कैमरा मिल सकता है। इसमें 50MP प्राइमरी कैमरा Sony IMX921 सेंसर के साथ मिल सकता है। वहीं, 50MP पेरिस्कोप टेलीफोटो 3x ऑप्टिकल ज़ूम के साथ मिल सकता है। ग्रुप फोटो और वीडियो के लिए 8MP अल्ट्रा-वाइड कैमरा OmniVision OV08F सेंसर से लैस हो सकता है। इसके साथ ही 50MP फ्रंट कैमरा 4K 60fps वीडियो रिकॉर्डिंग कर सकता है।

वीवो के अपकमिंग फोन के अन्य लीक फीचर्स

1-डिस्प्ले- 6.31-इंच का LTPO AMOLED डिस्प्ले मिल सकता है।
2-सेफ्टी- पानी-धूल से बचाने के लिए IP68/IP69 रेटिंग मिल सकती है।
3-ऑपरेटिंग सिस्टम- Android 16 ऑपरेटिंग सिस्टम एआई के साथ मिल सकता है।
4-स्टोरेज वेरियंट और लीक कीमत- इस फोन को कंपनी 12GB रैम के साथ 256GB और 512GB स्टोरेज दे सकती है। इन की कीमत 55000 हजार से लेकर 60000 के आस-पास हो सकती है।

वीवो प्रीमियम फोन का मुकाबला

वीवो का ये अपकमिंग फोन iPhone 16 , iPhone 17 और Samsung Galaxy S25 जैसे मॉडल को पूरा कॉम्पिटिशन दे सकता है।

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Vivo T5 5G

अगस्त 28, 2026

iPhone 18

अगस्त 27, 2026

iPhone 18 Pro

अगस्त 25, 2026

Vivo T5 5G

अगस्त 25, 2026

Vivo V80 Lite 5G

अगस्त 22, 2026

Viral News

अगस्त 22, 2026