---Advertisement---

क्या मल्टी-कोर परफॉर्मेंस Processor के साथ एंट्री लेगा OnePlus 13T फोन ? 6200mAh बैटरी के साथ मिल सकता है सुपरफास्ट चार्जर

OnePlus 13T फोन को कंपनी बहुत जल्द पेश कर सकती है। इसमें Snapdragon 8 Elite chipset मिल सकती है। फोन को पावरफुल बनाने के लिए कंपनी इसमें बड़ी बैटरी के साथ फास्ट चार्जर दे सकती है।

Avatar of Aarohi

By: Aarohi

Published: अप्रैल 4, 2025 1:34 अपराह्न

OnePlus 13T
Follow Us
---Advertisement---

OnePlus 13T : चीनी कंपनी वनप्लस बहुत जल्द OnePlus 13T 5G Smartphone लॉन्च करने जा रही है। फिलहाल इसकी रिलीज डेट का एलान तो नहीं हुआ है लेकिन इसके संभावित फीचर्स मीडिया से लेकर Social Media पर काफी सुर्खियां बटोर रहे हैं। इसमें पावरफुल Snapdragon 8 Elite chipset मिल सकता है। वहीं, इसमें 6200mAh बैटरी के साथ 80W फास्ट चार्जर भी मिल सकता है।

Snapdragon 8 Elite chipset कितना पावरफुल है?

“स्नैपड्रैगन 8 लाइट” प्रोसेसर दुनिया के सबसे पावरफुल चिपसेट में गिना जाता है। इसे क्वालकॉम ने बनाया है। ये फोन की परफॉर्मेंस को बढ़ा देता है। ये ग्राफिक्स परफॉर्मेंस और पावर सेविंग को बढ़ाता है। इसके साथ गेमिंग का भी अच्छा अनुभव देता है। AI के लिए ये बेस्ट माना जाता है। ये सिंगल और मल्टी कोर परफॉर्मेंस के लिए सुपरफास्ट माना जाता है। अगर OnePlus 13T फोन में ये प्रोसेसर मिलता है तो यकीनन इस Smartphone की स्पाड बढ़ जाएगी।

OnePlus 13T की संभावित बैटरी और चार्जर

OnePlus 13T फोन में 6200mAh बैटरी के साथ 80W फास्ट वायर चार्जर मिल सकता है, वहीं 50W का Wireless चार्जर मिल सकता है। ये लंबी बैटरी के साथ फास्ट चार्जर से लैस हो सकता है। फिलहाल अभी तक कंपनी ने इसे लेकर कोई आधिकारिक जानकारी तो नहीं दी है। लेकिन तमाम लीक फीचर्स में इसका दावा किया जा रहा है।

वनपल्स 13टी का संभावित कैमरा

वनप्लस का ये Upcoming Smartphone डबल कैमरा सेटअप के साथ आ सकता है। इसमें 50MP का Primary Sensor मिल सकता है। वहीं, इसमें OIS के साथ 50MP का टेली फोटो लेंस मिल सकता है। इसके साथ ही इसमें 2x Optical Zoom मिल सकता है। वीडियोग्राफी और फोटोग्राफी के लिए ये बेस्ट साबित हो सकता है।

OnePlus 13T Smartphone के संभावित फीचर्स

फीचर OnePlus 13T
प्रोसेसरSnapdragon 8 Elite प्रोसेसर मिल सकता है।
ऑपरेटिंग सिस्टमAndroid 15 का ऑपरेटिंग सिस्टम मिल सकता है।
रैम/स्टोरेज16GB रैम के साथ 512GB स्टोरेज मिल सकती है।
बैटरी/चार्जर6200mAh बैटरी के साथ 80W फास्ट चार्जर मिल सकता है।
डिस्प्ले6.3-inch 1.5K LTPO की डिस्प्ले मिल सकती है।

OnePlus 13T फोन के ये सभी फीचर्स संभावित है। इस फोन को कंपनी 36000 के आस-पास की कीमत में पेश कर सकती है। फिलहाल अभी तक वनप्लस ने इसकी कीमत, फीचर्स और लॉन्च डेट को लेकर कोई भी आधिकारिक जानकारी नहीं दी है।

Avatar of Aarohi

Aarohi

आरोही डीएनपी इंडिया हिन्दी में देश, राजनीति , सहित कई कैटेगिरी पर लिखती हैं। लेकिन कुछ समय से आरोही अपनी विशेष रूचि के चलते ओटो और टेक जैसे महत्वपूर्ण विषयों की जानकारी लोगों तक पहुंचा रही हैं, इन्होंने अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई निफ्टू यूनिवर्सिटी से पूर्ण की है और लंबे समय से अलग-अलग विषयों की महत्वपूर्ण खबरें लोगों तक पहुंचा रही हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

iQOO 15R

फ़रवरी 28, 2026

PM Modi

फ़रवरी 28, 2026

Apple iPhone 17e

फ़रवरी 28, 2026

ChatGPT

फ़रवरी 28, 2026

Vivo Y21 5G

फ़रवरी 28, 2026

Sridhar Vembu

फ़रवरी 28, 2026