---Advertisement---

क्या अब आम आदमी नहीं खरीद पाएगा Apple MacBook Pro? 14-इंच मॉडल की नई कीमतें देखकर घूम जाएगा सिर!

Apple MacBook Pro: एप्पल ने अपने इलेक्ट्रोनिक डिवाइस की कीमतों को बढ़ा दिया गया है। अगर आप मैकबुक प्रो खरीदना चाहते हैं तो इसके लिए 1 लाख तक की बढ़ी हुई कीमत को चुकाना होगा।

Avatar of ROZY ALI

By: ROZY ALI

Published: जून 26, 2026 3:20 अपराह्न

Apple MacBook Pro
Follow Us
---Advertisement---

Apple MacBook Pro: एप्पल आईफोन 18 सीरीज जल्द लॉन्च होने वाली है। खबरों की मानें तो कंपनी इसे सितंबर 2026 तक पेश कर सकती है। यूजर्स को इसका बेसब्री से इंतजार है। लेकिन इस बीच कंपनी ने अपने यूजर्स को झटका दे दिया है। एप्पल ने अपने इलेक्ट्रोनिक डिवाइस की कीमतों में काफी बढ़ोतरी कर दी है। जिसके कारण आईपैड से लेकर मैकबुक तक खरीदना मुश्किल हो जाएगा। अगर आप भी मैकबुक प्रो को खरीदने का सपना देख रहे हैं तो दिल थाम लें। क्योंकि इसकी कीमत को काफी बढ़ा दिया गया है।

Apple MacBook Pro  का यूज क्या होता है? 

एप्पल के बेहद हाईटेक और स्मार्ट लैपटॉप मैकबुक प्रो की कीमतों में 1 लाख तक की बढ़ोतरी की गई है। इस लैपटॉप का यूज 4K, 8K और 3D वीडियो एडिट करने से लेकर हैवी सॉफ्टवेयर चलाने के लिए किया जाता है। फिल्ममेकर्स और यूट्यूबर्स इस पर Final Cut Pro, Adobe Premiere Pro और DaVinci Resolve जैसे भारी सॉफ्टवेयर का यूज करते हैं। हैवी ग्राफिक्स से लेकर कोडिंग और सॉफ्टवेयर डेवलपमेंट तक करने में मदद करता है। मैकबुक को म्यूजिक डायरेक्टर्स और कंपोजर्स भी यूज करते हैं।डेटा साइंस और AI डेवलपमेंट के साथ मल्टीटास्क काम में इसका इस्तेमाल होता है। यही कारण है कि, दुनियाभर के यूजर्स इसे खरीदते हैं। लेकिन अब इन सभी काम को करने करने के लिए ज्यादा पैसे खर्च करने पड़ेंगे।

14-इंच MacBook Pro लैपटॉप की कीमतों में कितनी हुई बढ़ोतरी?

एप्पल ने भारत में 14-इंच MacBook Pro M5 सीरीज के दामों को बढ़ा दिया है। M5 चिप और 16GB रैम वाले मैकबुक को खरीदने के लिए 70 हजार रुपए एक्स्ट्रा चुकाने होंगे। पहले ये 1,69,900 का था, जो अब बढ़कर 2,39,900 रुपए हो गया है। इसके साथ ही M5 Pro चिप वाले मैकबुक प्रो के लिए 50 हजार रुपए अलग से चुकाने पड़ेंगे। वहीं, M5 Max चिप वाले लैपटॉप के लिए लगभग 1 लाख की कीमत को अधिक चुकाना होगा।

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

iPhone 17

सितम्बर 26, 2026

Vivo V80

सितम्बर 26, 2026

Mivi One 5G

सितम्बर 24, 2026

iQOO 16

सितम्बर 24, 2026

Samsung Galaxy S27 Ultra

सितम्बर 23, 2026

Oppo Find X10 Pro Max

सितम्बर 23, 2026