---Advertisement---

क्या स्लिम बॉडी के साथ Samsung Galaxy S25 Edge में मिलेगा गेमिंग वाला Snapdragon 8 Elite प्रोसेसर? संभावित बैटरी ने यूजर्स को किया निराश

Samsung Galaxy S25 Edge को कंपनी जल्द पेश कर सकती है। खबरों की मानें तो इसे अगले महीने अप्रैल में पेश किया जा सकता है। इस फोन के लीक फीचर्स को लेकर काफी चर्चा है। खबरों की मानें तो इस फोन में छोटी बैटरी मिल सकती है।

Avatar of ROZY ALI

By: ROZY ALI

Published: मार्च 26, 2025 11:29 पूर्वाह्न

Samsung Galaxy S25 Edge
Follow Us
---Advertisement---

Samsung Galaxy S25 Edge: दक्षिण कोरिया की कंपनी सैमसंग ने इसी साल की शुरुआत में Samsung Galaxy S25 Series को पेश किया था। इसमें एक से बढ़कर हाईटेक फीचर्स से लैस मॉडल उतारे गए हैं। इस सीरीज के सभी Smart Phone को काफी पसंद किया जा रहा है। लेकिन इस बीच खबर आयी है कि, कंपनी बहुत जल्द Samsung Galaxy S25 Edge को पेश कर सकती है। लीक खबरों में दावा किया जा रहा है कि, इसे अगले महीने अप्रैल में लॉन्च किया जा सकता है। इस बीच सैमसंग गैलेक्सी S25 एज के कुछ संभावित फीचर्स सामने आया हैं। जिससे पता चलता है कि, इस फोन में पावरफुल गेमिंग और AI पर काम करने वाला Snapdragon 8 Elite पावरफुल प्रोसेसर मिल सकता है। इतना ही नहीं इसे Samsung का सबसे स्लिम और हल्का फोन भी बताया जा रहा है। लेकिन इस बीच खबर आयी है कि, इसमें 3900 mAh की छोटी बैटरी मिल सकती है।

Samsung Galaxy S25 Edge की संभावित बैटरी और खूबियां

सैमसंग गैलेक्सी S25 एज के लीक Features की बात करें तो इसमें कंपनी
Snapdragon 8 Elite chipset दे सकती है। ये एक शक्तिशाली प्रोसेसर है जो कि, Artificial Intelligence और गेमिंग के काम आता है। अगर इसमें ये मिलता है तो फोन काफी पावरफुल हो जाएगा। इसमें 6.65 inch की AMOLED डिस्प्ले मिल सकती है। इस फोन को पहले से ज्यादा Ultra Slim बनाया जा सकता है। इस फोन में बेहतरीन फोटोग्राफी और वीडियो ग्राफी के लिए 200MP का मैन कैमरा और 12MP Ultrawide कैमरा मिल सकता है। वहीं, 12MP का फ्रंट कैमरा मिल सकता है। लेकिन लीक खबरों ने यूजर्स को उस वक्त परेशान कर दिया जब उन्होंने इस फोन में 3,900mAh की बैटरी मिलने की संभावना देखी। वहीं, 25W का फास्ट चार्जर मिल सकता है। इस फोन की संभावित कीमत 1 लाख 12 हजार के आस-पास बताई जा रही है। इसमें Android 15 का ऑपरेटिंग सिस्टम मिल सकता है।

Samsung Galaxy S25 Edge के संभा वित फीचर्स

फीचर Samsung Galaxy S25 Edge
डिस्प्ले 6.65 inch की AMOLED डिस्प्ले से लैस हो सकती है।
ऑपरेटिंग सिस्टमAndroid 15 का ऑपरेटिंग सिस्टम दिया जा सकता है।
प्रोसेसरSnapdragon 8 Elite का प्रोसेसर मिल सकता है।
कैमरा200MP का मैन कैमरा और 12MP Ultrawide कैमरा और 12MP का फ्रंट कैमरा मिल सकता है।
बैटरी/चार्जर3,900mAh की बैटरी के साथ 25W का फास्ट चार्जर दिया जा सकता है।

Samsung Galaxy S25 Edge की लॉन्चिग , कीमत और फीचर्स को लेकर कोई भी आधिकारिक जानकारी कंपनी के द्वारा अभी नहीं दी गई है।

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Poco C81 Pro

अप्रैल 16, 2026

Artificial Intelligence

अप्रैल 16, 2026

Motorola Razr Fold

अप्रैल 16, 2026

Oppo Reno 16 Pro 5G

अप्रैल 16, 2026

Artificial Intelligence

अप्रैल 15, 2026

Redmi A7 Pro 5G

अप्रैल 15, 2026