---Advertisement---

iOS 18 के ये बड़े अपडेट क्या बदल देंगे iPhone का पूरा इतिहास? जानें संभावित फायदे

iOS 18 को AI के साथ कंपनी कई बड़ी खासियतों के साथ पेश कर सकती है।

Avatar of Aarohi

By: Aarohi

Published: मई 28, 2024 5:34 अपराह्न

iOS 18
Follow Us
---Advertisement---

iOS 18: एप्पल के डिवाइस हो या फिर कोई सॉफ्टवेयर जब भी इनमें कोई नया बदलाव या अपडेट आता है। यूजर्स के बीच चर्चा शुरु हो जाती है। एक बार फिर से एप्पल कंपनी खबरों में है। इसकी बड़ी वजह है। एप्पल का नया iOS 18 ऑपरेटिंग सिस्टम। खबरों की मानें इसमें कंपनी आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस मिल सकता है।

iOS 18 Update में क्या मिल सकता है नया?

इस बीच iOS 18 Update के लिए एप्पल का एआई कंपनी OpenAI से हाथ मिलाने की खबरें भी चल रही हैं। वैसे तो आधिकारिक रुप में इस नए ऑपरेटिंग सिटम को लेकर कंपनी ने आधिकारिक जानकारी नहीं दी है। लेकिन रिपोर्ट्स में लगातार दावा किया जा रहा है। एप्पल ये बड़े अपडेट WWDC इवेंट 2024 में पेश कर सकती है। iOS 18 ऑपरेटिंग सिस्टम के इतिहास में अब तक के सबसे बड़े अपडेट आने की खबर है।

Apple अगले महीने अपने डेवलपर कॉन्फ्रेंस WWDC 2024 के लिए तैयारी कर रहा है, और इवेंट iOS 18 के लॉन्च होने की खबरें चल रही हैं। iPhone 16 सीरीज में ये ऑपरेटिंग सिस्टम मिल सकता है। iOS 18 में सबसे बड़ी खासियत AI स्मार्ट सिरी बताई जा रही है। ब्लूमबर्ग के मार्क गुरमन में छपी एक रिपोर्ट में दावा किया गया है कि, iOS 18 आने से ऐप आइकन का रंग बदलने का विकल्प मिल सकता है।

होम स्क्रीन के साथ स्मार्ट Siri में हो सकते हैं बड़े बदलाव

iOS 18 ग्रिड वाली होम स्क्रीन मिल सकती है। iOS 18 में AI मिलने की उम्मीद है। जिसकी मदद से फोटो रीटचिंग, वॉयस मेमो ट्रांसक्रिप्शन और मैसेज के आधार पर ऑटो-जेनरेटेड इमोजी की सुविधा मिल सकती है। यूजर इससे ज्यादा अच्छी तरह से क्रिएटिव काम कर सकेंगे।

आईओएस 18 के साथ स्मार्ट Siri की सुविधा मिल सकती है। इस अपडेट से
Apple अपने वर्चुअल असिस्टेंट Siri को और भी स्मार्ट बनाएगा। इसमें अन्य भाषा मॉडल जोड़े जा सकते हैं।iOS 18 कई देशी ऐप्स के लिए भी अपडेट लाएगा, जिनमें Safari, मैप्स, फ़ोटो और बहुत कुछ शामिल हो सकता है। इसके अलावा iOS 18 में नोट्स, कैलेंडर और रिमाइंडर जैसे ऐप्स में नए AI फीचर्स मिल सकते हैं। ये अपडेट जुलाई तक आ सकता है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।   

Avatar of Aarohi

Aarohi

आरोही डीएनपी इंडिया हिन्दी में देश, राजनीति , सहित कई कैटेगिरी पर लिखती हैं। लेकिन कुछ समय से आरोही अपनी विशेष रूचि के चलते ओटो और टेक जैसे महत्वपूर्ण विषयों की जानकारी लोगों तक पहुंचा रही हैं, इन्होंने अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई निफ्टू यूनिवर्सिटी से पूर्ण की है और लंबे समय से अलग-अलग विषयों की महत्वपूर्ण खबरें लोगों तक पहुंचा रही हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Sonam Pandit Viral Video

फ़रवरी 13, 2026

Vivo V70

फ़रवरी 12, 2026

Instagram AI Feature

फ़रवरी 12, 2026

Nothing Phone 4a Pro

फ़रवरी 12, 2026

AI Tools

फ़रवरी 12, 2026

iPhone 18 Pro

फ़रवरी 12, 2026