---Advertisement---

HP OMEN 17 Gaming लेपटॉप के आने से क्या Asus का बढ़ा BP? प्रोसेसर के साथ मिल रही ये नई टेक्नोलॉजी

HP OMEN 17 Laptop: HP ने अपना नया पावरफुल गेमिंग लैपटॉप OMEN 17 भारत में लॉन्च कर दिया है। इस लैपटॉप की कीमत काफी ज्यादा है लेकिन इस लैपटॉप में फीचर भी इसकी कीमत जैसे ही दिये गए हैं। कंपनी ने इसमें टेम्पेस्ट कूलिंग टेक्नोलॉजी दी है जिससे इस लैपटॉप पर आप OMEN Gaming Hub ...

Read more

Avatar of Shoyeb Ahmed

By: Shoyeb Ahmed

Published: फ़रवरी 22, 2023 6:10 अपराह्न | Updated: मार्च 24, 2023 5:52 अपराह्न

Follow Us
---Advertisement---

HP OMEN 17 Laptop: HP ने अपना नया पावरफुल गेमिंग लैपटॉप OMEN 17 भारत में लॉन्च कर दिया है। इस लैपटॉप की कीमत काफी ज्यादा है लेकिन इस लैपटॉप में फीचर भी इसकी कीमत जैसे ही दिये गए हैं। कंपनी ने इसमें टेम्पेस्ट कूलिंग टेक्नोलॉजी दी है जिससे इस लैपटॉप पर आप OMEN Gaming Hub (OGH) का इस्तेमाल करते हुए कम्प्यूटर जैसी गेमिंग कर पाएंगे। इसमें इंटेल का लेटेस्ट सबसे पावरफुल प्रोसेस दिया गया है जो इस इसे बनाता है खास। तो आइए जानते हैं इस लैपटॉप के टेक्निकल स्पेसिफिकेशन को और जानिए OMEN 17 गेमिंग लैपटॉप की कीमत कितनी है। इसका मुकाबला Asus से है।

ये भी पढ़ें: Oppo और Samsung की टेंशन बढ़ाएगा Motorola का Razr Foldable स्मार्टफोन, फीचर्स देख उछल पड़े यूजर्स

HP OMEN 17 गेमिंग लैपटॉप की टेक्निकल स्पेसिफिकेशन

HP ने इस नए OMEN 17 गेमिंग लैपटॉप में इंटेल का लेटेस्ट और सबसे पावरफुल 13th Gen i9 प्रोसेसर दिया है जो कि लैपटॉप को काफी पावर देता है और इसमें मिलने वाले GPU की बात करें तो यह भी NVIDIA का लेटेस्ट GeForce RTX 4080 है। इसके साथ ही गेमिंग को मजेदार बनाने के लिए इसमें नया RGB लाइटिंग और बड़े ट्रैकपैड वाला कीबोर्ड और 17.3 इंच QHD (2K) रेजॉलूशन वाली डिस्प्ले दी गई है जो 240 हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करती है। इसमें मिलने वाला विंडोज 11 OS दिया गया है।

ProcessorIntel® Core™ i9-13900HX
GPUNVIDIA® GeForce RTX™ 4090 Laptop GPU
Memory32 GB DDR5-5600 MHz RAM (2 x 16 GB)​
Storage2 TB PCIe® Gen4 NVMe™ TLC M.2 SSD
OSWindows 11 Home
Display17.3 Inch QHD (2K)
ConnectivityIntel® Wi-Fi 6 AX201 (2×2) and Bluetooth® 5
SpeakersAudio by Bang & Olufsen with dual speakers

टेम्पेस्ट कूलिंग टेक्नोलॉजी के अलावा इसमें DLSS 3 (AI-बेस्ड अपस्केलिंग) टेक्नोलॉजी भी आती है जो इस लैपटॉप को परफॉर्मेंस के मामले में ज्यादा लैपटॉप की एफिशिएंसी को बढाने के साथ कम बैटरी की खपत करती है। कनेक्टिविटी के मामले में इस नए एचपी OMEN 17 गेमिंग लैपटॉप में वाई-फाई 6E को दिया गया है जो गैमिंग करते समय हाई स्पीड़ इंटरनेट को सपोर्ट करता है। आवाज के लिए इसमें ड्यूल बैंग और Olufsen स्पीकर मिलते हैं। इसमें बात करने के लिए ड्यूल माइक्रोफोन भी दिए गए हैं।

HP OMEN 17 गेमिंग लैपटॉप की कीमत

बात करें इस नए HP OMEN 17 गेमिंग लैपटॉप की तो भारत में इसे 269990 रुपये की शुरुआती कीमत पर लॉन्च किया गया है। इस गेमिंग लैपटॉप को एचपी के ऑनलाइन, ऑफलाइन स्टोर और OMEN प्लेग्राउंड स्टोर से खरीद सकते हैं।

ये भी पढ़ें: OLA जल्द ही इकोनॉमिकल ELECTRIC BIKES लॉन्च कर भारतीय बाजार में मचाएगी धूम, कीमत जान रह जाएंगे हैरान

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Shoyeb Ahmed

Shoyeb Ahmed

शोएब अहमद एक अच्छे पत्रकार हैं और इन्होंने पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी पोस्ट ग्रेजुएशन तक पढ़ाई पूरी की है। शोएब को मीडिया इंडस्ट्री में 1 साल से ज्यादा का अनुभव है। फिलहाल शोएब डीएनपी मीडिया नेटवर्क में बतौर हिन्दी कॉन्टेंट राईटर कार्यरत हैं। इनकी रूची एक्सप्लोर करना, तकनीकी ज्ञान और सामान्य ज्ञान के बारे में जानकारी इकट्ठा करने के साथ ही विश्लेषण और मूल्यांकन करना भी है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Vivo V70

फ़रवरी 12, 2026

Instagram AI Feature

फ़रवरी 12, 2026

Nothing Phone 4a Pro

फ़रवरी 12, 2026

AI Tools

फ़रवरी 12, 2026

iPhone 18 Pro

फ़रवरी 12, 2026

Infinix Note 60 Pro

फ़रवरी 12, 2026