---Advertisement---

Work From Home करने वाले हो जाएं सावधान, शख्स को लगा 14 लाख का चूना

Work From Home के नाम पर एक शख्स को 14 लाख का चूना लग गया है। इस घटना के बाद उन लोगों को काफी सतर्क होने की जरुरत है जो कि, घर पर रहकर काम करने वाले विकल्प को तलाशते हैं।

Avatar of Aarohi

By: Aarohi

Published: दिसम्बर 14, 2023 3:20 अपराह्न

WORK FROM HOME
Follow Us
---Advertisement---

Work From Home : कोरोना के बाद से घर से ही काम करने का चलन यानि वर्क फ्रोम होम काफी बढ़ा है। एक समय था जब लोगों को मजबूरी में ये करना पड़ता था। लेकिन अब लोग Work From Home के जरिए पैसे कमा रहे हैं। नौकरी के साथ वो घर से ही कोई अलग काम करके कमाई करना चाहते हैं। यही वजह है किस वो अलग-अलग जॉब ऐप्स पर वर्क फ्रोम होम को तलाशते रहते हैं। लेकिन हरियाणा के पंचकुला में रहने वाले एक शख्स को घर से ही काम करना भारी पड़ गया है।

Work From Home के चक्कर में गंवाए 14 लाख

पंचकुला के रहने वाले प्रदीप कुमार एक प्राइवेट हॉस्पिटल में काम करते हैं। लेकिन उन्हें लगा घर से ही काम करके क्यों ना कुछ पैसा कमाया जाए? ऐसे में उन्होंने वर्क फ्रोम को ढूंढ लिया लेकिन इसके चक्कर में उनके अकाउंट से उनकी मेहनत की कमाई यानि की 14 लाख रुपए निकल गए। जिस कंपनी से उन्होंने वर्फ फ्रोम होम मांगा था। उन लोगों ने कुछ ऑन लाइन फॉर्मेलिटी करने को कहा जैसे ही उन्होंने ये सब किया उनका खाता खाली हो गया।

Telegram पर भी कई लोग हो चुके हैं शिकार

आपको बता दें, पिछले कुछ दिनों से ये कई सारे लोग इस धोखाधड़ी की चपेट में आ चुके हैं। Telegram पर कुछ लोगों को घर पर काम करने का झांसा देकर कई सारे लोगों के साथ लूटपाट हो चुकी है। वो लोग कुछ ऐसे लिंक भेज देते हैं, जिससे एक झटके में ही यूजर का अकाउंट खाली हो जाता है। इन घटनाओं का शिकार सबसे ज्यादा दिल्ली, मुम्बई सहित मेट्रो सिटी में रहने वाले लोग बन रहे हैं।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Donald Trump

मार्च 12, 2026

Delhi-Mumbai-Expressway

मार्च 11, 2026

Donald Trump

मार्च 11, 2026

Purvanchal Express

मार्च 10, 2026

ChatGPT

मार्च 10, 2026

Vivo X300s 5G

मार्च 10, 2026