---Advertisement---

Viral Video: एक्शन सीन बना जानलेवा, देखें कैसे देखते ही देखते आग की लपटों में समा गई लड़की?

Viral Video:  सोशल मीडिया पर एक लड़की का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। वो शूटिंग के दौरान आग की लपटों में समां जाती है। इसका वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। इसे देखने के बाद हर कोई दंग है।

Avatar of ROZY ALI

By: ROZY ALI

Published: मार्च 12, 2026 12:47 अपराह्न

Viral Video
Follow Us
---Advertisement---

Viral Video:  फिल्मों में अकसर खतरनाक सीन किए जाते हैं। लेकिन क्या आपको पता है? इन्हें शूट करने वाले लोगों की कभी जान पर बन आती है। सोशल मीडिया पर एक ऐसा ही रुह कंपा देने वाला वीडियो वायरल हो रहा है। इसमें एक  महिला शूटिंग के दौरान आग की लपटों में समां जाती है। ये वीडियो इतना डरावना है कि, जो भी इसे देख रहा है उसकी रुह कांप जा रही है। इंटरनेट पर इस वीडियो ने काफी खलबली मचा दी है।

एक्शन सीन के दौरान लड़की पर लगी आग

इस वायरल वीडियो को Deadly Kalesh नाम के एक्स हैंडल से पोस्ट किया गया है। इसके साथ ही कैप्शन में जानकारी देते हुए लिखा है कि, एक्शन सीन की शूटिंग में हुआ हादसा , महिला को लगी आग।

देखें वीडियो

वीडियो में देखा जा सकता है कि, कैमरा पर स्टंट से भरा सीन शूट किया जा रहा है। इसमें महिला आस-पास काफी लोग खड़े हैं। जैसे ही सीन को शूट करने के लिए महिला पर आग लगाई जाती है वैसे ही वो इसमें घिर जाती है और जोर से चीखना शुरु कर देती है। इसके बाद कुछ लोग उसे बचाने आते हैं और स्थिति पर काबू पाते हैं।  ये छोटी सी क्लिप काफी डरा देने वाली है। खबरों की मानें तो ये घटना  साल 2024 की बताई जा रही है।

Viral Video देख खौफ में लोग

इस वीडियो को एक्स पर 12 मार्च को अपलोड किया गया था। वीडियो पर हजारों व्यूज आ चुके हैं। वहीं, तमाम सारे लोगों की प्रतिक्रियाएं भी आ रही हैं। एक यूजर लिखता है, ‘VFX यूज कर लेते इन्हें तो ऑरिजनल कंटेन्ट बनाना है’। दूसरा लिखता है, ‘जिंदा जला दिया’। वहीं, कई सारे लोग इसे खतरनाक बता रहे हैं। इस घटना का वीडियो मन को विचलित करने वाला है। आपको बता दें, ये मामला कब  और कहां का है?  इसकी कोई भी आधिकारिक जानकारी मौजूद नहीं है।

 

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Viral Video

नवम्बर 2, 2026

Viral Video

नवम्बर 2, 2026

Dhirendra Shastri

नवम्बर 2, 2026

Health Tips

नवम्बर 2, 2026

Shah Rukh Khan

नवम्बर 2, 2026

Sanjay Gupta

नवम्बर 1, 2026