---Advertisement---

Xiaomi 15 Ultra: 6000mah की जानदार बैटरी के साथ मिल सकता है 80W का वायरलेस चार्जिंग सपोर्ट, लॉन्च से पहले जानें लीक खूबियां

Xiaomi 15 Ultra: शाओमी कंपनी ने Xiaomi 15 Series की लॉन्च डेट आधिकारिक तौर पर अनवील कर दी है। इसमें 6000mah की जानदार बैटरी मिल सकती है।

Avatar of Amit Mahajan

By: Amit Mahajan

Published: फ़रवरी 16, 2025 2:14 अपराह्न

Xiaomi 15 Ultra
Follow Us
---Advertisement---

Xiaomi 15 Ultra: पिछले कुछ दिनों से अपकमिंग शाओमी 15 अल्ट्रा स्मार्टफोन को लेकर कई तरह की अफवाहें चल रही थी। मगर Xiaomi 15 Ultra Global Launch Date सामने आने के बाद अब साफ हो गया है कि शाओमी अपने धांसू फोन को मार्च में लॉन्च करेगी। शाओमी 15 अल्ट्रा ग्लोबल लॉन्च डेट 2 मार्च 2025 रखी गई है। टेक कंपनी ने आधिकारिक तौर पर बताया है कि Xiaomi 15 Series धमाका करने के लिए तैयार है। लीक रिपोर्ट्स की मानें, तो शाओमी 15 सीरीज में काफी दमदार खूबियां दी जा सकती हैं।

Xiaomi 15 Ultra में मिल सकता है 80W का वायरलेस चार्जिंग सपोर्ट

कई मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि शाओमी 15 अल्ट्रा स्मार्टफोन में 6000mah की बड़ी बैटरी मिल सकती है। इसके साथ 90W का वायर्ड फास्ट चार्जर और 80W का वायरलेस चार्जिंग सपोर्ट दिया जा सकता है। Xiaomi 15 Ultra Global Launch Date के आने से पहले बताया जा रहा था कि इसमें Snapdragon 8 Elite प्रोसेसर का इस्तेमाल हो सकता है। इस प्रोसेसर से Xiaomi 15 Series में काफी धांसू क्षमताएं देखने को मिल सकती हैं। शाओमी 15 अल्ट्रा ग्लोबल लॉन्च डेट आने के बाद अब फैन्स को शाओमी 15 सीरीज की खास खूबियां जानने को लेकर उत्साह है।

स्पेक्सशाओमी 15 अल्ट्रा की अनुमानित डिटेल
डिस्प्ले6.73 इंच
प्रोसेसरSnapdragon 8 Elite
रैम-स्टोरेज16GB-1TB
बैटरी6000mah
रियर कैमरा50MP+200MP+50MP
सेल्फी कैमरा32MP

शाओमी 15 अल्ट्रा के फ्रंट कैमरे में मिलेगा 4K वीडियो रिकॉर्डिंग फीचर!

कुछ रिपोर्ट्स के मुताबिक, Xiaomi 15 Ultra को लेटेस्ट एंड्रॉयड वर्जन 15 ओएस से लैस किया जा सकता है। इसके साथ शाओमी हाइपर ओएस 2.0 की सुविधा भी मिल सकती है। ताजा रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि Xiaomi 15 Series में 6.73 इंच की स्क्रीन के साथ 144hz की रिफ्रेश रेट धूम मचा सकती है।

Xiaomi 15 Ultra Global Launch Date से पहले रिपोर्ट्स में बताया जा रहा है कि इसमें 50MP का मेन कैमरा, 50MP का अल्ट्रावाइड कैमरा और 200MP का टेलीफोटो कैमरा दिया जा सकता है। इसमें 32MP का फ्रंट कैमरा 4K वीडियो रिकॉर्डिंग के साथ आ सकता है। शाओमी 15 सीरीज में 16GB रैम के साथ 1TB की इंटरनल स्टोरेज का विकल्प मिल सकता है। शाओमी 15 अल्ट्रा ग्लोबल लॉन्च डेट सामने आने के बाद दावा किया जा रहा है कि इसे फ्लैगशिप कैटेगरी में उतारा जाएगा।

Avatar of Amit Mahajan

Amit Mahajan

अमित महाजन DNP India Hindi में कंटेंट राइटर की पोस्ट पर काम कर रहे हैं.अमित ने सिंघानिया विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म में डिप्लोमा किया है. DNP India Hindi में वह राजनीति, बिजनेस, ऑटो और टेक बीट पर काफी समय से लिख रहे हैं. वह 3 सालों से कंटेंट की फील्ड में काम कर रहे हैं.
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Sonam Pandit Viral Video

फ़रवरी 13, 2026

Vivo V70

फ़रवरी 12, 2026

Instagram AI Feature

फ़रवरी 12, 2026

Nothing Phone 4a Pro

फ़रवरी 12, 2026

AI Tools

फ़रवरी 12, 2026

iPhone 18 Pro

फ़रवरी 12, 2026