Xiaomi 17: प्रोफेशनल कैमरे के साथ Google AI Pro और YouTube Premium बिल्कुल फ्री! फोन के साथ उठाएं एंटरटेनमेंट पैकेज का लाभ

Xiaomi 17: शाओमी 17 स्मार्टफोन को हालहि में लॉन्च किया गया है। इसमें कंपनी ने प्रोफेशनल फोटोग्राफी के लिए कैमरा तो दिया ही है। इसके साथ ही पावरफुल बैटरी और दमदार प्रोसेसर दिया है।

Xiaomi 17

Picture Credit: google

Xiaomi 17: शाओमी ने अभी हालहि में 11 मार्च को शाओमी 17 सीरीज को पेश किया है। ये बेस और अल्ट्रा मॉडल के साथ आया है। फोन की अर्ली सेल शुरु हो चुकी है। अगर शाओमी 17 स्मार्टफोन को आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर बुक करते हैं तो Google AI Pro और YouTube Premium कुछ महीनों के लिए बिल्कुल फ्री में मिल रहा है। इसके साथ ही अन्य डिस्काउंट भी मिल रहे हैं।

Xiaomi 17 स्मार्टफोन को भारी छूट पर खरीदें

12GB रैम और 512GB की स्टोरेज से लेस शाओमी 17 अगर आप वेबसाइट से खरीदते हैं तो ये 119999 रुपए की जगह 89999 रुपए में मिलेगा। यहां पर ग्राहक के 30000 रुपए बचेंगे। इसके साथ ही तीन महीने के लिए गूगल एआई प्रो का सब्सक्रिप्शन मिल रहा है।

 

Picture Credit: Xiaomi

वहीं 3 महीने के लिए ही यूट्यूब प्रीमियम सब्सक्रिप्शन मिल रहा है। वहीं, 4 महीने के लिए स्पॉटीफाई प्रीमियम सब्सक्रिप्शन मिल रहा है। यहां से बुक करने पर 2 से 5 दिन के अंदर फोन की डिलीवरी मिल जाएगी। इसके साथ ही फ्री में 9999 की कीमत वाला ‘स्क्रीन डैमेज प्रोटेक्शन’ ग्लास भी मिलेगा।

डिस्प्ले और सेफ्टी

शाओमी 17 में 6.3-इंच का CrystalRes OLED डिस्प्ले मिल रहा है। तेज धूप में इसे क्रिस्टल क्लियर देखा जा सकता है। वहीं, ड्रैगन क्रिस्टल ग्लास फोन को टूटने से बचाता है।

6330mAh सिलिकॉन-कार्बन बैटरी और पावरफुल चार्जर

कंपनी ने ग्राहकों को 6330mAh सिलिकॉन-कार्बन बैटरी दी है। इसका चार्जर 100W के हाईपर चार्ज से लेस है। ये 50W की फास्ट वायरलेस चार्जिंग के साथ आता है।

शाओमी 17 फोन का प्रोफेशनल कैमरा

कंपनी ने प्रोफेशनल फोटोग्राफी के लिए Leica लेंस दिया है। ये 50 MP के ट्रिपल कैमरे के साथ आता है। इसमें 50 MP का मेन कैमरा, 50 MP का अल्ट्रा वाइड और 50 MP का ही टेलीफोटो कैमरा मिल रहा है। ये रात के अंधेर और कम रोशनी में भी क्रिस्टल क्लियर फोटो को क्लिक करता है। सेल्फी के लिए कंपनी ने 50MP का कैमरा दिया है। वहीं, 4K क्वालिटी में वीडियो को रिकॉर्ड किया जा सकता है।

प्रोसेसर और परफॉर्मेस

शाओमी ने फोन को स्मूथ और हाई स्पीड देने के लिए Android 16 का ऑपरेटिगं सिस्टम दिया है। इसके साथ ही एआई से लेस Snapdragon 8 Elite Gen 5 का प्रोसेसर मिल रहा है। हैवी सॉफ्टवेयर के यूज के लिए ये एकदम परफेक्ट है। कंपनी ने इसमें एप्पल के आईफोन वाले फीचर्स दिए हैं। इसमें iOS जैसे नए स्टेटस बार आइकॉन, रिफाइंड एनिमेशन और डायनामिक आइलैंड मिलता है।

Exit mobile version